कुंडली में लग्न का मतलब जानते हैं आप ! जानिए कितना महत्वपूर्ण है यह?

प्रीति सोनी
जब भी आप ज्योतिष की बात करते हैं या किसी ज्योतिष के पास जाते हैं, आपको एक शब्द जरूर सुनने को मिलता है, लग्न, लग्न पत्रिका या लग्नस्थ ग्रह आदि। क्या कभी आपने सोचा है कि आखिर क्या है यह लग्न और ज्योतिष में इसका क्या और कितना महत्व है...  
 
दरअसल जन्मपत्रिका का प्रथम भाव लग्न कहलाता है, जो आपके व्यक्तित्व एवं स्वभाव को दर्शाता है। लग्न आप स्वयं हैं क्योंकि जन्मपत्रि‍का के अनुसार लग्न से ही आपके स्वभाव, आकार-प्रकार, शारीरिक सौष्ठव यानि कद काठी और व्यक्तित्व का अंदाजा लगाया जा सकता है। 
 
आप स्वभाव से क्रोधी हैं, प्रेमी हैं, दंभी हैं, विनोदी हैं, अनुशासनप्रिय हैं, संवेदनशील हैं या फिर धार्मिक एवं दयालु हैं, चंचल प्रकृति के हैं या फिर गंभीर, आपकी दिलचस्पी किन विषयों में हो सकती है, यह आपकी पत्रिका के लग्न भाव से समझा जाता है। इसके अलावा आपका कद ऊंचा है या छोटा, आपका शरीर या डील-डौल कैसा होगा, मुखमंडल यानि चेहर की अभा कैसी हो सकती है इसका अंदाजा जन्मपत्रिका के प्रथम भाव यानि लग्न से लगाया जाता है। 
 
इसके अलावा लग्न से जुड़े अन्य भाव एवं ग्रहों का विचार करके आपसे जुड़े अन्य विषयों को जाना और समझा जा सकता है। अत: लग्न भाव या प्रथम भा, जन्मकुंडली का सबसे महत्वपूर्ण भाव होता है। यह कुंडली का केंद्र और त्रिकोण दोनों को अपने आप में समाहित किए हुए है, इसलिए इसका महत्व और भी बढ़ जाता है।  

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Akhand Samrajya Yoga: अखंड साम्राज्य योग क्या होता है, मां लक्ष्मी की कृपा से बदल जाता है भाग्य

Mangal gohchar : मंगल का मीन राशि में गोचर, 5 राशियों को होगा बहुत फायदा

Astrology : किस राशि के लोग आसानी से जा सकते हैं आर्मी में?

Vastu Tips : वास्तु के अनुसार इन 4 जगहों पर नहीं रहना चाहिए, जिंदगी हो जाती है बर्बाद

Mangal Gochar : मंगल का मीन राशि में प्रवेश, 12 राशियों का राशिफल जानें

Vastu Tips : घर बनाने जा रहे हैं तो जानें कि कितना बड़ा या किस आकार का होना चाहिए

Jupiter Transit 2024 : वृषभ राशि में आएंगे देवगुरु बृहस्पति, जानें 12 राशियों पर क्या होगा प्रभाव

Politicians zodiac signs: राजनीति में कौनसी राशि के लोग हो सकते हैं सफल?

विकट संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखने का महत्व और फायदे

Aaj Ka Rashifal: आज किसका चमकेगा भाग्य, जानें ग्रहों की चाल से 25 अप्रैल का राशिफल

अगला लेख