Hanuman Chalisa

Today horoscope : 15 अगस्त 2023 के दिन देश और दुनिया में घट सकती हैं ये घटनाएं

पं. सुरेन्द्र बिल्लौरे
Independence Day 2023 : वर्तमान में कैसा रहेगा 15 अगस्त 2023, स्वतंत्रता दिवस का दिन। आइए यहां जानते हैं ग्रहों की स्थिति के हिसाब से। क्या कहते हैं 15 अगस्त के सितारे देश-विदेश के लिए, जानिए सबका हाल, ज्योतिष के साथ...
 
15 अगस्त 2023 की कुंडली में में नजर डालें तो सूर्य की स्थिति से भारत में राजनीतिक उलटफेर होंगे, साथ ही राजनेताओं पर गहरा संकट रहेगा, विशेषकर सरकार को कई संकटों का सामना करना पड़ेगा। साथ ही विपक्ष बिना किसी आधार पर विरोध करेगा जिसका उद्देश्य देश के प्रति जागरूक जनता को भ्रमित करना होगा। इस ओर सूर्य का प्रभाव इंगित करता है। लेकिन दूसरी ओर शिक्षा में उन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा।
 
इस प्रकार के माहौल में सरकार को अत्यधिक विचार करके निर्णय लेना होगा। सूर्य की स्थिति से इतना जरूर अच्छा होगा कि कई विपत्तियों के बाद भी भारत उन्नति की ओर अग्रेसित होकर विश्व में अपनी पहचान बनाने में सफल रहेगा। शुक्र की स्थिति से महिलाओं पर विपत्ति आएगी व नाना प्रकार के कष्ट रहेंगे।
 
छोटी बच्चियों के लिए भी यह समय कष्ट वाला रहेगा। गुरु के प्रभाव से महिला वर्ग उन्नति की ओर अग्रेसित होगा और नए आयाम को प्राप्त करने की दिशा में बढ़ेगा। गुरु की स्थिति से देश में भी शिक्षा की उन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा।

शनि की स्थिति से न्याय व्यवस्था में सुधार होगा। कई रुके हुए न्यायिक कार्य होंगे, परंतु किसी बड़े न्याय अधिकारी और राजनेता पर मृत्यु समान कष्ट आ सकता है। मंगल की स्थिति से पृथ्वी पर नाना प्रकार की विपत्तियां आएंगी और कई देशों में उथल-पुथल होगी।
 
भारत में भूकंप, ज्वालामुखी जैसे प्राकृतिक प्रकोप होने के योग हैं। कृषि के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी व किसान वर्ग के लिए सफलता वाला रहेगा। भारत को आस-पड़ोस के देशों से तकलीफ रहेगी, परंतु भारत की शक्ति बढ़ती जाएगी जिससे ये देश निराश होकर रह जायेंगे।

व्यापार की दृष्टि से भारत को देश-विदेश में सफलता मिलेगी। भारत के उद्योगपति विदेश में अपना व्यापार स्थापित करेंगे। विद्यार्थी वर्ग के लिए भी 15 अगस्त की कुंडली फलीभूत रहेगी जिससे नए रास्ते खुलेंगे और भारत का विद्यार्थी विश्व स्तर पर उन्नति करेगा।

इस वर्ष वर्षा भी मध्यम होगी लेकिन फसल के लिए लाभप्रद रहेगी। 15 अगस्त 2023 की कुंडली को भारत में परिवर्तन की नजर से देखें तो बहुत परिवर्तन होंगे। कई प्रकार के उद्योग विकसित होंगे। शिक्षा में भी अच्छे मार्ग सशक्त होंगे। वृद्ध आदमी को तकलीफ रहेगी। बालकों को उन्नति के मार्ग प्राप्त होंगे। बीच-बीच में तकलीफों का सामना करना पड़ेगा।

अमेरिका, दक्षिण एशिया, रूस, भूटान, नेपाल और अफगानिस्तान आदि देशों में भारत का विशेष प्रभाव रहेगा, साथ में कई समझौते होंगे। मुस्लिम देशों में भी भारत का प्रभाव रहेगा। भारत के प्रति झुकाव नजर आएगा। 

ALSO READ: August Weekly Calendar: नए सप्ताह के शुभ एवं मंगलकारी मुहूर्त, यहां पढ़ें

ALSO READ: Weekly Forecast 2023 (14-20 August): यह सप्ताह कैसा रहेगा, अपना राशिफल जानने के लिए यहां क्लिक करें

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

वृषभ संक्रांति 2026: सूर्य के राशि परिवर्तन से 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा फायदा

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से बदलेंगे वैश्विक हालात? जानें भविष्यफल

सूर्य का वृषभ राशि में प्रवेश, जानें मेष से मीन तक किसे मिलेगा लाभ, राशिफल

अधिकमास 2026: क्यों माना जाता है सबसे पवित्र महीना? जानें पूजा विधि, मंत्र और 6 खास बातें

सभी देखें

नवीनतम

Jyeshtha Amavasya Vrat 2026: ज्येष्ठ अमावस्या व्रत और पूजा विधि

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (15 मई, 2026)

15 May Birthday: आपको 15 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 15 मई 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

गंगा दशहरा पर बन रहा है इस बार दुर्लभ योग संयोग, इस मुहूर्त में करें स्नान और पूजा

अगला लेख