Dharma Sangrah

राहु और मंगल का षडाष्टक योग, देश और दुनिया में 20 दिनों तक मचाएगा तबाही

WD Feature Desk
मंगलवार, 6 मई 2025 (16:05 IST)
Shadashtak Yoga of Mars and Rahu: जब भी कोई ग्रह एक दूसरे से छठे या आठवें भाव में होते हैं तो इसे षडाष्‍टक योग कहते हैं। क्रूर या अशुभ ग्रहों या नीच के ग्रहों का षडाष्टक योग अशुभ माना जाता है। वर्तमान में 3 अप्रैल से मंगल ग्रह अपनी नीच की राशि कर्क राशि में गोचर कर रहा है। इसके बाद 18 मई 2025 को राहु ग्रह कुंभ राशि में गोचर करने लगेगा तब मंगल और राहु का षडाष्‍टक योग बनेगा। जब भी जब भी मंगल का शनि, राहु और केतु के साथ टकराव होता है तो देश और दुनिया में आतंकी हमला और युद्ध जैसी घटनाएं होती हैं।
 
क्या होगा षडाष्टक योग का प्रभाव:
18 मई से 7 जून तक मंगल और राहु का षडाष्टक योग रहेगा। 7 जून को मंगल ग्रह कर्क से निकलकर सिंह में गोचर करेगा तब शनि के साथ उसका षडाष्टक योग बनेगा। हालांकि वर्तमान में तो 18 से 7 जून का समय, यानी करीब 20 दिनों तक ज्यादा अशुभ समय रहेगा। इस दौरान मौसम में अचानक से बदलाव होगा। प्राकृतिक आपदाएं बढ़ जाएगी, भूकंप और अग्निकांड के साथ ही घटना-दुर्घटनाएं भी बढ़ेगी। इसके चलते दो देशों के बीच तनाव चरम पर रहेगा। 
 
मंगल ग्रह साहस, पराक्रम, ऊर्जा, शक्ति, सामर्थ्य, संकल्प, युद्ध और क्रोध आदि का कारक ग्रह है। सभी जानते हैं कि कर्क राशि में मंगल नीच का प्रभाव देता है जो कि दे रहा है। यह वर्ष भी मंगल का है और हिंदू नववर्ष सूर्य का है। भारत की कुंडली में मंगल तीसरे भाव में नीच अवस्था में है। तीसरा भाव भाई बहन और पड़ोसी का भाव भी है। नीच अवस्था में होने के कारण कुछ पड़ोसी राष्ट्रों के कारण भारत परेशान रहेगा। इस दौरान कुछ पड़ोसी राष्ट्र समस्या पैदा तो करेंगे लेकिन भारत उन्हें मुंहतोड़ जवाब देगा क्योंकि भारत की कुंडली में और पीएम मोदी जी कुंडली में मंगल पराक्रम अवस्था में है। ऐसे में भारत हर तरह के उपद्रव को शांत करने में कामयाब होगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Mulank 5: मूलांक 5 के लिए कैसा रहेगा साल 2026 का भविष्य?

Lal Kitab Kanya Rashifal 2026: कन्या राशि (Virgo)- राहु करेगा संकट दूर, गुरु करेगा मनोकामना पूर्ण

'मालव्य' और 'लक्ष्मी नारायण' राजयोग: इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा अपार धन लाभ

Mokshada Ekadashi Katha: मोक्षदा एकादशी व्रत क्यों है इतना महत्वपूर्ण? जानें पौराणिक कथा

Mithun Rashi 2026: मिथुन राशि 2026 राशिफल: शनि के फेर में है कर्मफल और गुरु की मुट्ठी में बंद है भाग्य

सभी देखें

नवीनतम

Lal Kitab Kumbh Rashifal 2026: कुंभ राशि (Aquarius)- बृहस्पति संभाल लेगा शनि और राहु को, लेकिन केतु से रहना होगा सावधान

Mitra Saptami 2025 Date: मित्र सप्तमी 2025 कब है? जानें पूजा विधि, मुहूर्त और संतान प्राप्ति के उपाय

skanda sashti 2025: सुब्रह्मण्य षष्ठी व्रत क्या है, जानें महत्व, पूजन विधि और मुहूर्त

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (26 नवंबर, 2025)

26 November Birthday: आपको 26 नवंबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख