Hanuman Chalisa

Guru ka rashi parivartan : चैत्र नवरात्रि में गुरु बदल रहे हैं अपना घर, जानिए क्या होगा आप पर असर

Webdunia
बृहस्पति ग्रह अभी धनु राशि में है। ये ग्रह 29 मार्च को राशि बदलकर धनु से मकर में प्रवेश कर रहा है। आइए जानें 12 राशियों पर असर...
 
मेष: आपके लिए गुरु का राशि परिवर्तन सुखदायी रहेगा। कई क्षेत्रों में तरक्की मिलने के आसार हैं। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। मानसिक तनावों से मुक्ति मिलेगी। अविवाहित जातकों के लिए गुरू शुभ समाचार लेकर के आ रहा है।
 
वृष: आपके रूके हुए काम बनेंगे। हर क्षेत्र में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। हेल्थ को लेकर थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। परिवार के सदस्यों में तनाव उत्पन्न हो सकता है। 
 
मिथुन: सेहत अच्छी रहेगी। पारिवारिक सुख तो मिलेगा ही साथ ही आर्थिक स्थिति भी मजबूत रहेगी। रूके हुए काम पूरे होंगे। बिजनेस में सफलता मिलने के संकेत मिल रहे हैं। यात्रा करते समय सावधानी बरतनी होगी। 
 
कर्क: आप किसी नई बीमारी की चपेट में आ सकते हैं। खानपान पर विशेष ध्यान देना होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पारिवारिक कलेश बढ़ेंगे। अविवाहित लोगों को उनका साथी मिलने के आसार हैं। निवेश से लाभ मिल सकता है।
 
सिंह: आपको किसी भी काम में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। पढ़ाई के सिलसिले में विदेश जा सकते हैं। नई नौकरी के ऑफर आ सकते हैं। पारिवारिक माहौल कलह पूर्ण रहने के आसार हैं। 
 
कन्या: आपके लिए ये परिवर्तन काफी शुभ साबित होने वाला है। बेरोजगारों को अच्छी नौकरी मिल सकती है। सेहत को लेकर इस साल आपको खास ध्यान देने की जरूरत पड़ेगी। विवाह के लिए उत्तम संयोग बन रहे हैं। 
 
तुला: जीवनसाथी के साथ आप अच्छा समय बिता पाएंगे। करियर में उन्नति मिलेगी। नौकरी और बिजनेस करने वालों को कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। 
 
वृश्चिक: बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। परिवार में बड़े सदस्यों से विवाद होने के आसार हैं। किसी काम में निवेश करने से पहले अच्छे से सोच विचार कर लें। पार्टनर के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।
 
धनु: सेहत अच्छी रहेगी। पेट और दिल से संबंधित रोगों में राहत मिलेगी। आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहेगी। अविवाहित लोगों को अपना पार्टनर मिल सकता है। 
 
मकर: किसी धार्मिक स्थल की यात्रा करने के लिए जा सकते हैं। करियर और शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है। लेकिन पैसों का लेने-देन कम ही रखें। 
 
कुंभ: नया घर या ऑफिस खरीद सकते हैं। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना है। जमीन जायदाद में निवेश करने से लाभ मिल सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। 
 
मीन: बिजनेस करने वाले जातकों के लिए गुरु का राशि परिवर्तन शुभ रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। ऑफिस में काम करने वाले तनाव महसूस कर सकते हैं। अपने अधिकारी का सम्मान करें वरना, मुश्किल में आ सकते हैं। 

guru makar rashi me

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Vaishakh maas 2026: वैशाख मास प्रारंभ, जानें इस विशेष माह की 10 खास बातें

अक्षय तृतीया 2026 कब है- 19 या 20 अप्रैल? तिथि को लेकर कंफ्यूजन का जानिए सही जवाब

Akshaya tritiya 2026: अक्षय तृतीया कब है?

Kharmas 2026: खरमास में करें 5 उपाय, पितरों को मिलेगी शांति

April 2026 festivals: अप्रैल माह 2026 के प्रमुख व्रत एवं त्योहारों की लिस्ट

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (10 अप्रैल, 2026)

10 April Birthday: आपको 10 अप्रैल, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 10 अप्रैल 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

कालाष्टमी के दिन करें इस तरीके भगवान भैरव की पूजा और 5 अचूक उपाय

मंगल का महा-गोचर 2026: अपनी ही राशि मेष में लौटेंगे मंगल, 6 राशियों के लिए अपराजेय योग

अगला लेख