Biodata Maker

गुरु कब आएंगे कुंभ राशि में, क्या होगा हमारी जिंदगी में, जानिए 12 राशियों की भविष्यवाणी

Webdunia
गुरुवार, 21 अक्टूबर 2021 (06:00 IST)
ज्योतिष विद्वानों और पंचांग के अनुसार 18 अक्टूबर सोमवार को बृहस्पति ग्रह सुबह 11:39 पर मकर राशि में मार्गी होगा। बृहस्पति ग्रह 20 नवंबर 2021 को सुबह 11 बजकर 23 मिनट को कुंभ राशि में प्रवेश करेगा। तो आइए जानते हैं, इस गोचर का सभी 12 राशियों का क्या होगा भविष्यफल।
 
 
1. मेष : मेष राशि के लिए बृहस्पति का कुंभ में गोचर ग्यारहवें घर में हो रहा है। आपके लिए अच्‍छा समय रहेगा। परिवार में सुख और समृद्धि आएगी। आप व्यापारी हैं तो लाभ के योग बन रहे हैं और नौकरीपेशा हैं तो पदोन्नति होने की संभावना है। विवाह नहीं हुआ है तो योग बन रहे हैं। घर खरीदने और कोई अच्‍छा कार्य करने के योग भी बन रहे हैं। कुल मिलाकर आपका भविष्य उज्जवल है।
 
2. वृषभ : आपकी राशि के दशम भाव में बृहस्पति का गोचर हो रहा है। करियर के लिए यह अच्‍छा समय है परंतु व्यवसाय और नौकरी में परेशानी खड़ी हो सकती है। वाद-विवाद होने की संभावन है। दांपत्य जीवन में सतर्क रहने की जरूरत है। सेहत बिगड़ सकती है। लेन-देन से बचें अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है।
 
3. मिथुन : बृहस्पति आपकी राशि के नवम भाव में गोचर कर रहा है। आपको भाग्य और परिवार का भरपूर साथ मिलेगा और रुके हुए काम पूर्ण होंगे। आपको अपने लक्ष्य पर ध्यान देना होगा तो निश्‍चित ही सफलता मिलेगी। कुल मिलाकर आपके लिए यह गोचर सकारात्मक प्रभाव वाला है।
 
4. कर्क : बृहस्पति आपकी राशि के अष्टम भाव में गोचर कर रहा है। यह भाव जीवन में अचानक आने वाली चीजों की ओर इंगित करता है। हो सकता है कि अचानक लाभ हो या हानि। आपके साथ धोखा हो सकता है। सेहत के लिए भी यह समय ठीक नहीं है। आपको सतर्क रहने की जरूरत है और दिमाग से काम लेकर यह समय गुजारना होगा। आपको बुराई और गलतियां करने से बचना होगा अन्यथा भारी नुकसान उठना पड़ सकता है। 
 
5. सिंह : बृहस्पति आपकी राशि के सप्तम भाव में गोचर कर रहा है। यह भाव जीवनसाथी और साझेदारी का घर है। इसका मतलब यह है कि दांपत्य जीवन में खुशियां आएगी और यदि कोई साझेदारी का व्यापार कर रहे हैं तो उसमें लाभ मिलेगा। आर्थिक रूप से यह समय आपके लिए ठीक रहेगा। नौकरीपेश लोगों को अभी जहां हैं वहीं जमे रहना चाहिए। अभी कहीं पर भी निवेश न करें। सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं।
 
6. कन्या : बृहस्पति आपकी राशि के छठे भाव में गोचर कर रहा है। यह भाव रोग और शत्रुता का भाव है। यह समय आपके लिए जटिल साबित होने वाला है। परंतु आप यदि चतुराई से काम लेंगे तो समस्याओं से पार पा लेंगे। नौकरीपेशा और व्यापारियों को संयम से काम लेने की जरूरत है। खासकर सेहत का ध्यान रखना भी जरूरी है। आर्थिक रूप से यह आपके लिए चुनौतीपूर्ण समय हो सकता है क्योंकि आपके खर्चे बढ़ सकते हैं।
 
7. तुला : बृहस्पति आपकी राशि के पंचम भाव में गोचर करेगा जो प्रेम, रोमांस और संतान का भाव है। आपके लिए यह गोचर सकारात्मक है। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी और अविवाहित हैं तो रोमांस या विवाह के योग बन रहे हैं। प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेंगे तो सफल हो सकते हैं। यह समय आपकी संतान के लिए भी उपयुक्त है। बस आपको खान-पान और खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा।
 
8. वृश्चिक : बृहस्पति आपकी राशि के चतुर्थ भाव में गोचर करेगा। यह सुख और माता का भाव है। आपको खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। किसी से वाद-विवाद होने की संभावना है। सेहत खराब हो सकती है। बच्चों पर विशेष ध्यान रखें, यानि उनकी सेहत और उनकी सुरक्षा का ध्यान रखें। 
 
9. धनु : बृहस्पति आपकी राशि के तीसरे घर में गोचर करेगा। यह गोचर आपके लिए बहुत भाग्यशाली रहेगा। आपको और भी पराक्रम दिखाने की जरूरत है। विवाह और यात्रा के योग बन रहे हैं। बेरोजगार हैं तो नौगरी मिलेगी। आपके लिए जरूरी है कि आलस्य छोड़कर अपने सपने के पीछे भागना प्रारंभ कर दें क्योंकि यह समय आपके लिए अनुकूल है।
 
10. मकर : बृहस्पति आपकी राशि के दूसरे घर में गोचर करेगा। करियर बनाने के लिए यह अच्छा समय है। नौकरीपेशा और व्यापारी वर्ग कोई जोखिम न उठाएं। परिवार में सुख और समृद्धि बढ़ेगी। आर्थिक रूप से अच्छा समय हैं लेकिन यदि कोई निवेश कर रहे हैं तो सोच-समझकर करें। 
 
11. कुंभ : बृहस्पति आपकी राशि के पहले भाव में गोचर करेगा। यदि आप किसी के साथ कोई कार्य साझेदारी में कर रहे हैं तो उसमें फायदा मिलेगा। नौकरी बदलने, शहर बदलने और नए व्यवसाय में पैसा लगाने का यह एक उत्कृष्ट समय है। कुल मिलाकर आपका भविष्य उज्जवल है।
 
12. मीन : बृहस्पति आपकी राशि के बारहवें भाव में गोचर कर रहा है। यह भाव हानि, विदेशी लाभ और मोक्ष का भाव है। इस अवधि में आपको कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता हैं। आपको खर्चों पर लगाम लगाना होगी। श‍त्रुओं से बचकर रहें। दांपत्य जीवन में सावधानी रखें क्योंकि गलतफहमी हो सकती है। सेहत की दृष्‍टि से भी यह गोचर ठीक नहीं है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Rang Panchami 2026: रंगपंचमी का महत्व और कथा

Happy Holi Wishes 2026: रंगों के त्योहार होली पर अपनों को भेजें ये 10 सबसे मंगलकारी शुभकामनाएं

क्या भारत को भी युद्ध में धकेलेगा खग्रास चंद्र ग्रहण, क्या कहते हैं ग्रह गोचर

होलिका दहन: शाप, वरदान और अनन्य भक्ति की विजय

Rang Panchami 2026: किस देवता को कौन-सा रंग चढ़ाने से मिलती है कृपा? जानिए पूजा विधि

सभी देखें

नवीनतम

Malavya Rajyog 2026: अगले 28 दिन इन 4 राशियों पर होगी पैसों की बारिश, क्या आपकी किस्मत भी चमकने वाली है?

saptahik ank rashifal: साप्ताहिक अंक राशिफल 9 से 15 मार्च 2026: इस सप्ताह के लिए आपके भाग्य का क्या है संकेत?

गुरु होंगे मार्गी: 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, 13 दिसंबर तक मिलेगा बड़ा लाभ

Rang Panchami 2026: रंगपंचमी का महत्व और कथा

Rang Panchami 2026: किस देवता को कौन-सा रंग चढ़ाने से मिलती है कृपा? जानिए पूजा विधि

अगला लेख