20 नवंबर को गुरु जाएंगे कुंभ राशि में, बदल जाएंगे सभी 12 राशियों के भविष्य, जानिए क्या होगा

Webdunia
सोमवार, 1 नवंबर 2021 (17:36 IST)
Jupiter transit in Aquarius 2021 : 18 अक्टूबर सोमवार को बृहस्पति अर्थात गुरु ग्रह सुबह 11:39 पर मकर राशि में मार्गी होकर अब इस माह 20 नवंबर 2021 को सुबह 11 बजकर 23 मिनट पर कुंभ राशि में गोचर करेंगे। गुरु ग्रह के राशि परिवर्तन ( Guru Transit 2021 ) का ज्यादा असर होता है क्योंकि एक राशि पर गुरु का प्रभाव 12 माह तक रहता है। ऐसे में पूरे वर्ष सभी राशियां इससे प्रभावित होती हैं। तो आइए जानते हैं, इस गोचर का सभी 12 राशियों का क्या होगा भविष्यफल।
 
ALSO READ: नवंबर माह के ग्रह परिवर्तन, बदल जाएंगे 12 राशियों के दिन, 7 राशियों को मिलेगी खुशी और 5 राशियों को होगी मुश्किल
1. मेष : मेष राशि के लिए बृहस्पति का कुंभ में गोचर ग्यारहवें घर में हो रहा है। आपके लिए अच्‍छा समय रहेगा। परिवार में सुख और समृद्धि आएगी। आप व्यापारी हैं तो लाभ के योग बन रहे हैं और नौकरीपेशा हैं तो पदोन्नति होने की संभावना है। विवाह नहीं हुआ है तो योग बन रहे हैं। घर खरीदने और कोई अच्‍छा कार्य करने के योग भी बन रहे हैं। कुल मिलाकर आपका भविष्य उज्जवल है।
 
2. वृषभ : आपकी राशि के दशम भाव में बृहस्पति का गोचर हो रहा है। करियर के लिए यह अच्‍छा समय है परंतु व्यवसाय और नौकरी में परेशानी खड़ी हो सकती है। वाद-विवाद होने की संभावन है। दांपत्य जीवन में सतर्क रहने की जरूरत है। सेहत बिगड़ सकती है। लेन-देन से बचें अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है।
 
3. मिथुन : बृहस्पति आपकी राशि के नवम भाव में गोचर कर रहा है। आपको भाग्य और परिवार का भरपूर साथ मिलेगा और रुके हुए काम पूर्ण होंगे। आपको अपने लक्ष्य पर ध्यान देना होगा तो निश्‍चित ही सफलता मिलेगी। कुल मिलाकर आपके लिए यह गोचर सकारात्मक प्रभाव वाला है।
 
4. कर्क : बृहस्पति आपकी राशि के अष्टम भाव में गोचर कर रहा है। यह भाव जीवन में अचानक आने वाली चीजों की ओर इंगित करता है। हो सकता है कि अचानक लाभ हो या हानि। आपके साथ धोखा हो सकता है। सेहत के लिए भी यह समय ठीक नहीं है। आपको सतर्क रहने की जरूरत है और दिमाग से काम लेकर यह समय गुजारना होगा। आपको बुराई और गलतियां करने से बचना होगा अन्यथा भारी नुकसान उठना पड़ सकता है।
 
5. सिंह : बृहस्पति आपकी राशि के सप्तम भाव में गोचर कर रहा है। यह भाव जीवनसाथी और साझेदारी का घर है। इसका मतलब यह है कि दांपत्य जीवन में खुशियां आएगी और यदि कोई साझेदारी का व्यापार कर रहे हैं तो उसमें लाभ मिलेगा। आर्थिक रूप से यह समय आपके लिए ठीक रहेगा। नौकरीपेश लोगों को अभी जहां हैं वहीं जमे रहना चाहिए। अभी कहीं पर भी निवेश न करें। सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं।
Brihaspativar
6. कन्या : बृहस्पति आपकी राशि के छठे भाव में गोचर कर रहा है। यह भाव रोग और शत्रुता का भाव है। यह समय आपके लिए जटिल साबित होने वाला है। परंतु आप यदि चतुराई से काम लेंगे तो समस्याओं से पार पा लेंगे। नौकरीपेशा और व्यापारियों को संयम से काम लेने की जरूरत है। खासकर सेहत का ध्यान रखना भी जरूरी है। आर्थिक रूप से यह आपके लिए चुनौतीपूर्ण समय हो सकता है क्योंकि आपके खर्चे बढ़ सकते हैं।
 
7. तुला : बृहस्पति आपकी राशि के पंचम भाव में गोचर करेगा जो प्रेम, रोमांस और संतान का भाव है। आपके लिए यह गोचर सकारात्मक है। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी और अविवाहित हैं तो रोमांस या विवाह के योग बन रहे हैं। प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेंगे तो सफल हो सकते हैं। यह समय आपकी संतान के लिए भी उपयुक्त है। बस आपको खान-पान और खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा।
 
8. वृश्चिक : बृहस्पति आपकी राशि के चतुर्थ भाव में गोचर करेगा। यह सुख और माता का भाव है। आपको खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। किसी से वाद-विवाद होने की संभावना है। सेहत खराब हो सकती है। बच्चों पर विशेष ध्यान रखें, यानि उनकी सेहत और उनकी सुरक्षा का ध्यान रखें।
ALSO READ: नवंबर माह 2021 में 3 ग्रहों के राशि परिवर्तन से 4 राशियों की किस्मत सूर्य की तरह चमकेगी
9. धनु : बृहस्पति आपकी राशि के तीसरे घर में गोचर करेगा। यह गोचर आपके लिए बहुत भाग्यशाली रहेगा। आपको और भी पराक्रम दिखाने की जरूरत है। विवाह और यात्रा के योग बन रहे हैं। बेरोजगार हैं तो नौगरी मिलेगी। आपके लिए जरूरी है कि आलस्य छोड़कर अपने सपने के पीछे भागना प्रारंभ कर दें क्योंकि यह समय आपके लिए अनुकूल है।
 
10. मकर : बृहस्पति आपकी राशि के दूसरे घर में गोचर करेगा। करियर बनाने के लिए यह अच्छा समय है। नौकरीपेशा और व्यापारी वर्ग कोई जोखिम न उठाएं। परिवार में सुख और समृद्धि बढ़ेगी। आर्थिक रूप से अच्छा समय हैं लेकिन यदि कोई निवेश कर रहे हैं तो सोच-समझकर करें।
 
11. कुंभ : बृहस्पति आपकी राशि के पहले भाव में गोचर करेगा। यदि आप किसी के साथ कोई कार्य साझेदारी में कर रहे हैं तो उसमें फायदा मिलेगा। नौकरी बदलने, शहर बदलने और नए व्यवसाय में पैसा लगाने का यह एक उत्कृष्ट समय है। कुल मिलाकर आपका भविष्य उज्जवल है।
 
12. मीन : बृहस्पति आपकी राशि के बारहवें भाव में गोचर कर रहा है। यह भाव हानि, विदेशी लाभ और मोक्ष का भाव है। इस अवधि में आपको कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता हैं। आपको खर्चों पर लगाम लगाना होगी। श‍त्रुओं से बचकर रहें। दांपत्य जीवन में सावधानी रखें क्योंकि गलतफहमी हो सकती है। सेहत की दृष्‍टि से भी यह गोचर ठीक नहीं है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Shani gochar : 2025 तक सभी 12 राशियों में शनि ग्रह का प्रभाव, किसे मिलेगा कष्ट किसका होगा उद्धार

Buddha purnima 2024: भगवान बुद्ध के बारे में 10 रोचक जानकारी

शनि ने पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करके इन 5 राशियों की किस्‍मत का पासा पलट दिया, देखें क्या होगा

Weekly Forecast 2024 : साप्ताहिक भविष्‍यफल में जानें 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा नया सप्ताह

Shukra Gochar : शुक्र करेंगे अपनी ही राशि में प्रवेश, 5 राशियों के लोग होने वाले हैं मालामाल

Shani gochar : 2025 तक सभी 12 राशियों में शनि ग्रह का प्रभाव, किसे मिलेगा कष्ट किसका होगा उद्धार

शनि ने पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करके इन 5 राशियों की किस्‍मत का पासा पलट दिया, देखें क्या होगा

Mavji maharaj : गुजरात के संत मावजी महाराज की 10 भविष्यवाणियां

सोम प्रदोष व्रत आज, पूजन की सरल विधि, शुभ समय और कथा

Navpancham Yog: सूर्य और केतु ने बनाया बेहतरीन राजयोग, इन राशियों की किस्मत के सितारे बुलंदी पर रहेंगे

अगला लेख