Hanuman Chalisa

Jupiter transit in Sagittarius : गुरु का राशि परिवर्तन, क्या होगा 12 राशियों पर असर

Webdunia
30 जून 2020 को गुरु वक्री होकर धनु राशि में आ रहे हैं और उसके बाद 20 नवंबर को वापस मकर राशि में संचरण करेंगे। गुरु शुभ ग्रह है। यह ज्ञान, धर्म-अध्यात्म और नैतिक कार्यों का कारक है। राशियों में इसे धनु और मीन राशियों का स्वामित्व प्राप्त है। आइए जानते हैं राशि अनुसार गुरु के गोचर का क्या होगा आप पर असर..
 
मेष : आपको न केवल धर्म और अध्यात्म के क्षेत्र में सफलता मिलेगी, बल्कि कार्यक्षेत्र में भी तरक्की होगी। साल के प्रारंभ में आपको किसी तीर्थ स्थल पर जाने का अवसर मिल सकता है। वहीं ऑफिस में बॉस आपके कार्य से खुश रहेगा।
 
वृष : आपकी किसी रहस्य को जानने की इच्छा तीव्र होगी। लेकिन सेहत से जुड़ी परेशानी भी आपको रह सकती हैं। ससुराल पक्ष से आपको कोई कीमती तोहफा मिल सकता है। 
 
मिथुन : शुभाशुभ फलों की प्राप्ति होगी। गुरु के शुभ प्रभाव से आपके वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी। व्यापार में साझेदारी से भी लाभ मिलेगा। अगर आप शोध के कार्य से जुड़े हैं तो उसमें भी आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। 
 
कर्क: अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। अपने शत्रुओं की चाल से भी बचकर रहें, क्योंकि वे आपको नुकसान पहुंचाने की भरसक कोशिश कर सकते हैं। आपके शादीशुदा जीवन में शांति बनी रहेगी।
 
सिंह: आप शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हैं तो इसमें आपको प्रबल सफलता मिलने की संभावना है। आप उच्च शिक्षा के लिए विदेश भी जा सकते हैं। आपको सेहत से जुड़ी भी समस्याएं हो सकती हैं। ये समस्याएं पेट, मोटापे या सूजन से जुड़ी हो सकती हैं। 
 
कन्या : गोचर के शुभ प्रभाव के कारण आपके सुख-संसाधनों में वृद्धि होगी। आपकी माता जी को सेहत का लाभ मिलेगा। परिवार में सुख-शांति का वातावरण देखने को मिलेगा। उच्च शिक्षा में बड़ी सफलता मिलने की संभावना है। नया वाहन या प्रॉपर्टी आदि भी खरीद सकते हैं।
 
तुला : अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है। भाई-बहन से किसी बात को लेकर झगड़ा होने की भी संभावना है।  परिस्थितियाँ आपके अनुकूल होंगी। आपके सुखों में वृद्धि होगी।
 
वृश्चिक: गुरु के राशि परिवर्तन से आपको इस वर्ष बहुत अच्छे परिणाम मिलेंगे। इस साल आपको विभिन्न स्रोतों से धन प्राप्त होगा। आपकी वाणी में मिठास आएगा। आप अपने गुस्से को काबू कर पाने में सफल होंगे।
 
धनु : ज्ञान में वृद्धि होगी। आप अपने नैतिक मूल्यों को सर्वोपरि रखेंगे। आर्थिक जीवन में आपको तरक्की मिलेगी। आपके पास एक से अधिक स्रोतों से धन आएगा।
 
मकर : आर्थिक फैसले ध्यान लें अन्यथा आपको धन हानि भी हो सकती है। गुरु के गोचर से आपके स्वभाव में सकारात्मक परिवर्तन भी देखा जा सकता है।
 
कुंभ : गुरु का राशि परिवर्तन आपको विभिन्न क्षेत्रों में सफलता दिलाएगा। इस वर्ष आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आप धन की बचत कर पाने में भी सफल होंगे। बड़े भाई-बहनों से प्रेम भाव बढ़ेगा। 
 
मीन : गुरु का गोचर शुभ रहेगा। इसके आशीर्वाद से आपको कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। अगर आप शिक्षा विभाग से जुड़े हैं तो यह आपके लिए सोने पर सुहागा जैसा हो सकता है। कार्य में तरक्की मिलने से आपका मन भी प्रसन्न रहेगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Kalagnanam:रहस्यमयी ग्रंथ 'कालज्ञानम': सटीक हैं इस ग्रंथ की भविष्यवाणी, जानिए 10 बड़ी भविष्यवाणियां

मंगल का मीन राशि में गोचर, 6 राशियां 11 मई 2026 तक निपटा लें कार्य

Kalagnanam Granth: भविष्‍य मालिका ग्रंथ की तरह है भविष्यवाणियों का ग्रंथ- कालज्ञानम्

केदानाथ और बद्रीनाथ मंदिर धाम जाने से पहले कर लें ये जरूरी 5 तैयारियां

खप्पर योग बना खतरनाक: 4 राशियों को नुकसान, 4 को मिलेगा बड़ा लाभ

सभी देखें

नवीनतम

Akshaya Tritiya Remedies; अक्षय तृतीया: धन वर्षा के 7 दिव्य उपाय

सतुवाई अमावस्या की पौराणिक कथा और महत्व

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (16 अप्रैल, 2026)

16 April Birthday: आपको 16 अप्रैल, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 16 अप्रैल 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख