Festival Posters

बृहस्पति की बदली है चाल,गुरु-राहु का हो गया है साथ,जानिए 12 राशियों के हाल

Webdunia
जून माह के आखिरी दिन यानी 30 जून, मंगलवार को बृहस्पति ग्रह ने राशि परिवर्तन कर लिया है...बृहस्पति ग्रह ने धनु राशि में प्रवेश किया है। बृहस्पति ग्रह के राशि परिवर्तन से गुरु और राहु का दृष्टि संबंध बन गया है...
 
गुरु और राहु का दृष्टि संबंध शुभ नहीं माना गया है। गुरु-राहु के इस अशुभ योग का सभी राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। 
आइए आज जानते हैं बृहस्पति ग्रह के राशि परिवर्तन से कैसा रहेगा सभी राशियों का हाल।
मेष राशि- 
बृहस्पति का राशि परिवर्तन शुभ है।
नौकरी और व्यापार के लिए अच्छा समय।
 स्वास्थ्य लाभ होने के संकेत।
 शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी।
 नई योजनाओं पर काम करने का मौका मिल सकता है। 
वृष राशि-
 बृहस्पति का राशि परिवर्तन मिले-जुले परिणाम देगा।
 किसी भी तरह के वाद-विवाद से दूर रहें।
 बोलने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लें।
 स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है।
 पेट संबंधित समस्याएं हो सकती हैं।
मिथुन राशि
 ये समय आपके लिए शुभ है। 
 साहस और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
 नौकरी और व्यापार के लिए अच्छा समय।
 वैवाहिक जीवन में समस्याएं आ सकती हैं।
 इस समय स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
कर्क राशि
बृहस्पति का राशि परिवर्तन सामान्य कहा जा सकता है।
 मेहनत अधिक करनी होगी।
 पारिवारिक तनाव हो सकता है।
 स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है।
 आपको इस समय सावधान रहने की सलाह दी जाती है।
सिंह राशि- 
बृहस्पति का राशि परिवर्तन मिले-जुले परिणाम देगा।
 संतान से संबंधित चिंताओं से मुक्ति मिलेगी।
 स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है।
 पुरानी बीमारियों की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
  रुके हुए कार्य पूरे होंगे।
कन्या राशि- 
राशि परिवर्तन शुभ परिणाम लेकर आएगा।
 प्रॅापर्टी से संबंधित कार्यों में फायदा हो सकता है।
 इस समय आप नया वाहन भी खरीद सकते हैं।
 नौकरी और व्यापार में लाभ होने के संकेत।
 जीवन में शांति का अनुभव करेंगे।
तुला राशि
राशि परिवर्तन शुभ नहीं है।
 नौकरी और व्यापार में अधिक मेहनत करने की आवश्यकता।
 मानसिक तनाव हो सकता है।
 किस्मत का साथ मिलने की संभावना भी बहुत कम हैं।
 नई योजनाओं पर इस समय काम करने से फायदा नहीं होगा।
वृश्चिक राशि- 
राशि परिवर्तन शुभ नहीं रहने वाला है।
 आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
 परिवार में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है।
 वैवाहिक जीवन में भी वादविवाद बढ़ सकता है।
 संतान की सेहत का ध्यान रखें।
धनु राशि- 
बृहस्पति का धनु राशि में प्रवेश शुभ है।
धर्म और अध्यात्म के कामों में हिस्सा लेंगे।
 किस्मत का साथ मिलेगा।
 संतान की तरफ से शुभ समाचार मिल सकता है।
 पारिवारिक जीवन में प्रेम बढ़ेगा।
मकर राशि
बृहस्पति का धनु राशि में प्रवेश शुभ नहीं कहा जा सकता है।
 शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है।
 काम के चलते अधिक भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है।
 स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही करने से नुकसान हो सकता है।
 इस समय खर्चों में इजाफा हो सकता है।
कुंभ राशि
 आर्थिक समस्याएं हो सकती हैं।
 खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है।
 परिवार के सदस्यों से मतभेद हो सकते हैं।
वैवाहिक जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
इस समय सोच- समझकर फैसला लें। 
मीन राशि- 
बृहस्पति का धनु राशि में प्रवेश आपके लिए शुभ नहीं है।
 मेहनत करने के बाद भी फल कम ही मिलेगा।
 परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है।
 मानसिक तनाव हो सकता है।
 अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

होलाष्टक के 8 दिनों में किस दिन क्या करें और क्या नहीं?

Dhulandi 2026: धुलेंडी के दिन 5 कार्य जरूर करें तो होगा बड़ा फायदा

शनि ग्रह का उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में गोचर, 12 राशियों का राशिफल

Holi 2026 Date Confused: 2 मार्च को भद्रा तो 3 को ग्रहण, जानें ज्योतिषाचार्यों के अनुसार कब जलेगी होली?

होलिका दहन और होली का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व, जानें 4 काम की बातें

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (28 फरवरी, 2026)

28 February Birthday: आपको 28 फरवरी, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 28 फरवरी 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

कब तक पीएम रहेंगे नरेंद्र मोदी? इस भविष्यवाणी ने उड़ाई सबकी नींद, जानें वो 3 बड़ी बातें

आमलकी एकादशी पर क्यों करते हैं आंवले की पूजा?

अगला लेख