Hanuman Chalisa

इस बार की कार्तिक पूर्णिमा है ज्योतिष की दृष्टि से महत्वपूर्ण

अनिरुद्ध जोशी
कार्तिक मास की पूर्णिमा को देव दिवाली मनाते हैं। इस बार की देव दिवाली बहुत ही शुभ संयोग में मनाई जाएगी। इस दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर का संहार किया और भगवान विष्णु ने मत्स्य अवतार लिया था। इसी दिन श्रीकृष्ण को आत्मबोध हुआ था और देवी तुलसी का प्राकट्य भी हुआ था। इस दिन सभी देवता यमुना तट पर दीप जलाकर दिवाली मनाते हैं। आओ जानते हैं ज्योतिष की दृष्टि से यह क्यों हैं महत्वपूर्ण।
 
 
कार्तिक पूर्णिमा का महत्व : देव उठनी एकादशी के दिन देवता जागृत होते हैं और कार्तिक पूर्णिमा के दिन वे यमुना तट पर स्नान कर दिवाली मानाते हैं। इसीलिए इसे देव दिवाली कहते हैं। इस पूर्णिमा को ब्रह्मा, विष्णु, शिव, अंगिरा और आदित्य आदि ने महापुनीत पर्व प्रमाणित किया है। 
 
रोगापहं पातकनाशकृत्परं सद्बुद्धिदं पुत्रधनादिसाधकम्।
मुक्तेर्निदांन नहि कार्तिकव्रताद् विष्णुप्रियादन्यदिहास्ति भूतले।।-(स्कंदपुराण. वै. का. मा. 5/34)...
अर्थात- कार्तिक मास आरोग्य प्रदान करने वाला, रोगविनाशक, सद्बुद्धि प्रदान करने वाला तथा मां लक्ष्मी की साधना के लिए सर्वोत्तम है।
 
ज्योतिष की दृष्टि :
1. इस दिन कृतिका नक्षत्र हो तो यह महाकार्तिकी होती है। मतलब यह कि यह सबसे अच्छा संयोग होता है।
 
2. यदि रोहिणी हो तो इसका महत्व और भी ज्यादा बढ़ जाता है। इस बार 29 नवंबर 2020 को कृतिका और 30 नवंबर को रोहिणी नक्षत्र है।
 
3. यदि इस दिन कृतिका पर चन्द्रमा और विशाखा पर सूर्य हों तो पद्मक योग होता है। यह पुष्कर में भी दुर्लभ है।
 
4. यदि इस दिन भरणी हो तो विशेष फल देती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

शनि-केतु का बड़ा खेल: 25 नवंबर तक इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे कर्मफल दाता, बदल जाएगी तकदीर

26 मई को उदय होंगे बुध ग्रह: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, क्या आपकी राशि भी है शामिल?

मिथुन राशि में गुरु-शुक्र की दुर्लभ युति, 3 राशियों पर होगी धन और सुख की बारिश

Purushottam Maas: अधिकमास में ऐसे करें भगवान विष्णु की पूजा, मिलेगा अक्षय पुण्य

Vastu Lifestyle Tips: वास्तु के अनुसार कपड़े, जूते और हेयरकट चुनें, बदल सकती है किस्मत

सभी देखें

नवीनतम

27 May Birthday: आपको 27 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 27 मई 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

ज्योतिष विश्लेषण: जून माह में कैसा रहेगा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिदृष्य

जून 2026 में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, जानिए क्या कहता है ज्योतिष

Purnima date 2026: अधिकमास की पूर्णिमा का व्रत रखने का क्या है महत्व, जानिए पूजा मुहूर्त और विधि

अगला लेख