Hanuman Chalisa

Kharmas 2021: जानें कब से शुरू हो रहा है खरमास और क्या होता है यह

अनिरुद्ध जोशी
यदि आप जानना चाहते हैं कि कब से शुरू हो रहा है खरमास तो हिंदू पंचांग के मुताबिक, खरमास 14 मार्च 2021 से शुरू हो रहा है और यह 14 अप्रैल 2021 तक रहेगा। यदि आप कोई शुभ कार्य करने का सोच रहे हैं तो 14 अप्रैल के बाद करना होगा।
 
 
1. जब सूर्य, बृहस्पति की राशि धनु राशि या मीन राशि में प्रवेश करते हैं तब से ही खरमास आरंभ होता है। इस समय कुंभ राशि में सूर्य गोचर कर रहे हैं। यह मीन राशि में 14 मार्च 2021, रविवार को शाम 5 बजकर 55 मिनट पर प्रवेश करेंगे। मीन राशि गुरू की राशि मानी जाती है। इसके बाद 14 अप्रैल को सूर्य मेष राशि में प्रवेश करेंगे। तब से खरमास की समाप्ति होगी।
 
2. इस दौरान मांगलिक कार्य, विवाह, भूमि पूजन, गृहप्रवेश, यज्ञोपवित, वाहन खरीदी आदि जैसे शुभ कार्य वर्जित माना गए हैं। 
 
3. इस मास में विष्णु की पूजा का महत्व बेहद विशेष है। खरमास में व्यक्ति को उपासना और भजन करना चाहिए। इससे मानसिक शांति प्राप्त होती है।
 
4. खरमास होने के कारण इस वर्ष विवाह मुहूर्त 24, 25, 26, 27 और 30 अप्रैल को ही हैं।
 
5. उल्लेखनीय है कि पुरुषोत्तम मास या अधिकमास तो हर तीन वर्ष में आता है। खरमास का नियम अलग है। भारतीय पंचाग के अनुसार जब सूर्य धनु राशि में संक्रांति करते हैं तो यह समय शुभ नहीं माना जाता इसी कारण जब तक सूर्य मकर राशि में संक्रमित नहीं होते तब तक किसी भी प्रकार के शुभ कार्य नहीं किये जाते। पंचाग के अनुसार यह समय सौर पौष मास का होता है जिसे खर मास कहा जाता है। खरमास को भी मलमास का जाता है। खरमास में खर का अर्थ 'दुष्ट' होता है और मास का अर्थ महीना होता है। मान्यता है कि इस माह में मृत्यु आने पर व्यक्ति नरक जाता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

वृषभ संक्रांति 2026: सूर्य के राशि परिवर्तन से 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा फायदा

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से बदलेंगे वैश्विक हालात? जानें भविष्यफल

सूर्य का वृषभ राशि में प्रवेश, जानें मेष से मीन तक किसे मिलेगा लाभ, राशिफल

अधिकमास 2026: क्यों माना जाता है सबसे पवित्र महीना? जानें पूजा विधि, मंत्र और 6 खास बातें

सभी देखें

नवीनतम

17 May Birthday: आपको 17 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 17 मई 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

Weekly Horoscope May 2026: साप्ताहिक राशिफल (18 से 24 मई): जानें इस हफ्ते आपके सितारे क्या कहते हैं?

रोहिणी लगना और नौतपा लगने में क्या है अंतर, क्या है इसका विज्ञान

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (16 मई, 2026)

अगला लेख