Hanuman Chalisa

आपके व्यवसाय के लिए कौन सा दिन है शुभ, जानिए

Webdunia
वार के अनुसार शुभ होते हैं कुछ विशेष काम, आइए जानें 
ज्योतिषाचार्य प्रणयन एम. पाठक
 
वैसे तो हर दिन शुभ होता है। अगर मन में शुभ विचारों हो, हमारे कर्म शुद्ध हो और नियत अच्छी हो तो कोई भी काम या समय अशुभ नहीं होता लेकिन ज्योतिष के अनुसार कुछ दिनों में कुछ कार्यों का किया जाना शुभ होता है और किन्हीं कार्यों का किया जाना निषिद्ध। आइए जानें क्या कहते हैं हमारे शास्त्र- 
 
रविवार-
औषधि सेवन, सवारी, वाहन, नौकरी, स्वास्थ्य विचार, पशु खरीदी, यज्ञ-मंत्रोपदेश, दीक्षा, अस्त्र-शस्त्र, वस्त्र, धातु की खरीदी,वाद-विवाद,न्यायिक सलाह शुभ है। 
 
सोमवार-
कृषि खेती यंत्र खरीदी, बीज बोना, बगीचा, फल के वृक्ष लगाना, वस्त्र तथा रत्न धारण करना, औसत क्रय-विक्रय, भ्रमण-यात्रा, कला कार्य, स्त्री प्रसंग, नवीन कार्य, अलंकार धारण करना, पशुपालन, वस्त्र आभूषण का क्रय-विक्रय हेतु शुभ।
 
मंगलवार- 
जासूसी कार्य, भेद लेना, ऋण देना, गवाही, विष कार्य, असद् कार्य, अग्नि विषयक कार्य, सेना, युद्ध, नीति-रीति, वाद-विवाद निर्णय, साहस कार्य आदि शुभ है किन्तु ऋण लेना शुभ नहीं है।

बुधवार- 
ऋण देना अहितकर तथा शिक्षा-दीक्षा विषयक कार्य, विद्यारंभ अध्ययन, सेवावृत्ति, बहीखाता, हिसाब विचार, शिल्पकार्य, निर्माण कार्य, नोटिस देना, गृहप्रवेश, राजनीति विचार शुभ है।
 
गुरुवार-
ज्ञान-विज्ञान की शिक्षा, धर्म न्याय विषयक कार्य, अनुष्ठान, विज्ञान, कानूनी व कला संकाय शिक्षा आरंभ, गृह शांति, मांगलिक कार्य, नवीन पद ग्रहण, आभूषण धारण, यात्रा, वाहन-यान चालन, औषधि सेवन व निर्माण शुभ साथ ही सफल ग्रहण शुभ है। 
 
शुक्रवार-
सांसारिक कार्य, गुप्त विचार गोष्ठी, प्रेम व्यवहार, मित्रता, वस्त्र, मणिरत्न धारण तथा निर्माण, अर्क, इत्र, नाटक, छायाचित्र फिल्म, संगीत आदि कार्य शुभ भण्डार भरना, खेती करना, हल प्रवाह, धान्या रोपण, आयु ज्ञान शिक्षा शुभ है।
 
शनिवार- 
गृहप्रवेश व निर्माण, नौकर-चाकर रखना, धातु लोह-मशीनरी, कलपूर्जों के कार्य, गवाही, व्यापार विचार, वाद-विवाद दुष्ट कार्य, वाहन खरीदना, सेवा विषयक कार्य करना शुभ परन्तु बीज बोना, कृषि खेती कार्य शुभ नहीं।

Show comments

ज़रूर पढ़ें

चातुर्मास कब से होंगे प्रारंभ, क्या है इसका महत्व?

मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण, जानिए प्रभाव और अचूक उपाय

केतु का सिंह राशि में चल रहा है गोचर, 3 राशियां रहेंगी टॉप पर, अभी भी कर लें ये 5 उपाय

शनि की साढ़ेसाती के प्रथम चरण में मेष राशि, क्या बढ़ेंगी मुश्किलें या मिलेगा लाभ?

दुनिया की प्रमुख विचारधाराएं कौन-कौन सी हैं? जानिए पूरी सूची और उनकी खासियतें

सभी देखें

नवीनतम

Monsoon 2026 Prediction: मानसून 2026 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, जानिए क्या कहते हैं ग्रह-नक्षत्र

Saur Ashadha Month 2026: सौर आषाढ़ माह प्रारंभ, जानिए महत्व

Rambha Teej 2026: रम्भा तीज व्रत का क्या है महत्व, उपवास की विधि

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (16 जून, 2026)

16 June Birthday: आपको 16 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख