Hanuman Chalisa

सुबह के शुभ संकेत और ध्वनि बताते हैं कैसे गुजरेगा आज आपका दिन

Webdunia
Good Morning Sign पौराणिक शास्त्रों के अनुसार सुबह के समय जब हम अपनी आंखें खोलते हैं, वह प्रातःकाल का समय बहुत ही शुभ और अच्छा माना जाता है। सुबह के समय वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा रहती है, जो हमारे जीवन में खुशियों का संचार करती है। कुछ संकेत ऐसे होते हैं, जो अगर आपको सुबह उठते ही सुनाई या दिखाई पड़ते हैं तो यह जीवन में सफलता, खुशियां और आनंद से भरपूर जीवन को व्यतीत करने का संकेत दे‍ती हैं। 
 
आइए यहां जानें ऐसी 10 खास बातें जो आपके जीवन में उजाला तो करेंगी ही, साथ ही आपके लिए यह एक अच्छे जीवन का शुभ संदेश भी देंगे।
 
यहां जानिए 10 शुभ संकेत- 10 good sign in morning
 
1. प्राचीन धर्मग्रंथों और हमारे ऋषि-मुनियों के अनुसार हमारे हाथों की हथेलियों में दैवीय शक्तियां निवास करती हैं। अत: सुबह-सुबह हाथों को देखना शुभ माना जाता है। यदि आप सुबह उठते ही दोनों हाथों के दर्शन करके उन्हें अपने चेहरे पर घुमाते हैं तो जीवन से नकारात्मकता दूर होकर जीवन में शुभता का संचार होता है। 
 
2. सुबह आंखें खुलते ही अगर आपको शंख, मंदिर की घंटियों की आवाज अथवा मंत्रोच्चार सुनाई देते हैं तो यह शुभ होता है।
 
3. सुबह के समय यदि सफेद गाय आपके घर के द्वार पर आकर जोर-जोर से रंभाती है तो माना जाता है कि आपके जीवन में निश्चित ही सुखों की वृद्धि होने वाली है। 
 
4. आपको सुबह-सुबह यदि श्रीफल, शंख, मोर, हंस अथवा पुष्प दिखाई दें तो समझिए आपका दिन बहुत ही शुभ बीतने वाला है।
 
 
5. सुबह के समय यदि आप घर से निकलते हैं और कोई भी सफाईकर्मी आपको झाड़ू लगाते या साफ-सफाई करते हुए दिखाई दे तो यह भी बहुत शुभ संकेत होता है।
 
6. यदि सुबह उठते ही गाय दिखाई दें या उसकी आवाज सुनाई दें तो समझें कि दिन बेहद शुभ बीतने वाला है।
 
7. सुबह उठते ही अगर सबसे पहले आपको दूध, दही दिखाई देता है तो यह आने वाले समय में अच्छे भाग्य की ओर इशारा करता है। 
 
8. सुबह-सुबह यदि आपके घर की छत से पक्षी या चिड़िया की चहचहाहट सुनाई दें तो समझिए आज के दिन कुछ अच्छा होने वाला है। 
 
9. सुबह के समय अगर कोई सुहागन स्त्री श्रृंगार किए हुए और हाथ में पूजा थाल लेकर जाती हुई दिखाई दें तो यह संयोग बड़ा ही शुभ माना जाता है।Good Morning Signs
 
 
10. सुबह के समय सफेद पुष्प, अपने मित्र या हाथी को देखना या हथेली में खुजली होना भी शुभ माना जाता है।

ALSO READ: Mesh Rashi 2022 : मेष राशि का कैसा रहेगा भविष्यफल, जानिए मासिक राशिफल


सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

शुक्र का सिंह राशि में गोचर, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जरूर करें ये 3 उपाय

क्या धरती से टकराएगा विशालकाय उल्कापिंड? जानें कब सच हो सकती है यह भविष्यवाणी

राहु-गुरु का षडाष्टक योग बना, जानें 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा असर

Vakri Budh 2026: बुध की वक्री चाल से बदलेगी 12 राशियों की किस्मत, जानें आपका हाल

त्रिग्रही योग योग से 3 राशियों को होगा लाभ ही लाभ, मौका न चुकें 3 उपाय करें

सभी देखें

नवीनतम

Chaturmas 2026: आषाढ़ माह 2026: चातुर्मास की शुरुआत से पहले जान लें ये जरूरी नियम

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (01 जुलाई, 2026)

01 July Birthday: आपको 1 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 1 जुलाई 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

मंगल का पुनर्वसु नक्षत्र में गोचर: इन राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा लाभ

अगला लेख