Hanuman Chalisa

शुक्रवार को होंगे ‘बृहस्पति दर्शन’, कोलकाता में दिखेगा खगोलीय नजारा

भाषा
कोलकाता। इस शुक्रवार को कोलकातावासी एक दुर्लभ क्षण के गवाह बनेंगे जब सौरमंडल के सबसे बड़े ग्रह बृहस्पति का धरती के सबसे पास से गुजरते हुए दीदार करेंगे।



 
जब धरती, सूर्य और बृहस्पति के बीच से अपनी कक्षा में चक्कर लगाते हुए गुजरती है तो एक पल वह आता है, जब वह बृहस्पति के सबसे नजदीक होती है।
 
साल 2015 का शुक्रवार वह दिन है जब बृहस्पति और धरती के बीच की दूरी मात्र 65 करोड़ किलोमीटर रह जाएगी। यह 2019 तक धरती और बृहस्पति के बीच की सबसे कम दूरी रहेगी।
 
बिड़ला औद्यौगिक एवं तकनीकी संग्रहालय ने इस संबंध में विशेष तैयारियां की हैं ताकि लोग इन दुर्लभ क्षणों को नजर भर देख सकें और इसके लिए उसने दो दूरबीन लगाई हैं।
 
संग्रहालय के तकनीकी अधिकारी गौतम सील ने बताया, ‘यह एक दुर्लभ घटना है। कोलकाता उन चंद शहरों में से एक है, जहां से इस विरले खगोलीय नजारे को देखा जा सकता है। इस दौरान आकाश में चांद भी मौजूद होगा जिससे नजारा वाकई शानदार होगा।’ 
 
बृहस्पति का उदय शाम के समय होगा और अर्द्धरात्रि में यह सिर के ठीक ऊपर होगा और सुबह के समय इसका अस्त होगा।

ऐसी और खबरें तुरंत पाने के लिए वेबदुनिया को फेसबुक https://www.facebook.com/webduniahindi पर लाइक और 
ट्विटर https://twitter.com/WebduniaHindi पर फॉलो करें। 

 
 

Show comments

ज़रूर पढ़ें

शनि-केतु का बड़ा खेल: 25 नवंबर तक इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे कर्मफल दाता, बदल जाएगी तकदीर

26 मई को उदय होंगे बुध ग्रह: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, क्या आपकी राशि भी है शामिल?

मिथुन राशि में गुरु-शुक्र की दुर्लभ युति, 3 राशियों पर होगी धन और सुख की बारिश

Purushottam Maas: अधिकमास में ऐसे करें भगवान विष्णु की पूजा, मिलेगा अक्षय पुण्य

Vastu Lifestyle Tips: वास्तु के अनुसार कपड़े, जूते और हेयरकट चुनें, बदल सकती है किस्मत

सभी देखें

नवीनतम

28 May Birthday: आपको 28 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 28 मई 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

संभलकर! 7 जून से लगने जा रहा है विष्कुंभ योग, इन 3 राशियों की बढ़ सकती है टेंशन

जून 2026 के ग्रह गोचर: किस राशि पर पड़ेगा सबसे बड़ा असर?

वास्तु के अनुसार घर में रखी ये 5 चीजें बढ़ाती हैं राहु का अशुभ प्रभाव