Hanuman Chalisa

Kushotpatni Amavasya : कुशोत्पाटनी अमावस्या 18 और 19 अगस्त को,जानिए महत्व

Webdunia
मत-मतांतर से 18 और 19 अगस्त को भाद्रपद माह की कुशोत्पाटनी अमावस्या है। इसे कुशग्रहणी अमावस्या भी कहा जाता है। कुछ लोग इसे कुशोत्पाठिनी अमावस्या और पोला पिठोरा भी कहते हैं। कुशोत्पाटिनी का अर्थ है कुशा को उखाड़ना या उसका संग्रहण करना। इस अमावस्या पर धार्मिक कार्यों, पूजा-पाठ आदि के लिए वर्ष भर तक चलने वाली कुशा का संग्रहण किया जाता है। सामान्यत: किसी भी अमावस्या को उखाड़ा गया कुश 1 मास तक प्रयोग किया जा सकता है।
 
कुशा का प्रयोग हिंदू पूजा में प्रमुख रूप से किया जाता है। न केवल पूजा बल्कि श्राद्ध आदि में भी कुशा का इस्तेमाल किया जाता है। इस कारण यह अमावस्या कुशा के संग्रहण का दिन होता है। स्नान, दान और तर्पण के लिए अमावस्या की तिथि का बहुत अधिक महत्व है। वेबदुनिया के ज्योतिषी पंडित सुरेंद्र बिल्लौरे के अनुसार भाद्रपद अमावस्या 18 अगस्त 2020 को मनाना ही शास्त्र सम्मत है....
 
महत्व
इस अमावस्या पर धार्मिक कार्यों के लिए कुश एकत्रित की जा सकती है। कुश को हमारे शास्त्रों में विशेष शुद्ध माना गया है। हमारे शास्त्रों में जप इत्यादि करते समय कुश को पावित्री के रूप में धारण करने का नियम है। कुश उखाड़ने के लिए श्रद्धालुओं को निम्न रीति का प्रयोग करना चाहिए। 
 
इसे पिथौरा अमावस्या भी कहा जाता हैं हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि को पितरों के निमित्त किए जाने वाले श्राद्ध कर्म, तर्पण, पिंडदान आदि के लिए खास माना जाता है।

यह तिथि दान-पुण्य, कालसर्प दोष निवारण के लिए भी महत्वपूर्ण मानी गई है। 
 
भाद्रपद अमावस्या में परिवार की सुख-शांति और धन-संपदा की प्राप्ति के लिए भी अनेक उपाय किए जाते हैं।

भाद्रपद माह की इस अमावस्या को पिथौरा अमावस्या भी कहा जाता है, इस दिन देवी दुर्गा की पूजा की जाती है। विवाहित स्त्रियों द्वारा संतान की प्राप्ति एवं अपनी संतान की दीर्घायु के लिए देवी दुर्गा की पूजा की जाती है।
 
 
इस बार भाद्रपद माह की अमावस्या 18 अगस्त को मंगलवार के दिन है। 
 
अमावस्या तिथि आरंभ – सुबह 10:39 बजे (18 अगस्त 2020)
अमावस्या तिथि समाप्त – सुबह 08:11 बजे (19 अगस्त 2020)
 
कुछ लोग अमावस 19 अगस्त 2020 को मनाने का समर्थन कर रहे हैं....

ALSO READ: कुशोत्पाटनी अमावस्या 2020 : जानिए इस दिन क्या करें,क्या न करें

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

वृषभ संक्रांति 2026: सूर्य के राशि परिवर्तन से 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा फायदा

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से बदलेंगे वैश्विक हालात? जानें भविष्यफल

सूर्य का वृषभ राशि में प्रवेश, जानें मेष से मीन तक किसे मिलेगा लाभ, राशिफल

अधिकमास 2026: क्यों माना जाता है सबसे पवित्र महीना? जानें पूजा विधि, मंत्र और 6 खास बातें

सभी देखें

नवीनतम

19 May Birthday: आपको 19 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 19 मई 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

ज्येष्ठ मास 2026 का तीसरा बड़ा मंगल: ये 5 अचूक उपाय, जीवन में आएगी सुख-समृद्धि और बजरंगबली की कृपा

3rd Bada Mangal 2026: तीसरे बड़े मंगल पर राशि अनुसार करें ये 12 उपाय, बजरंगबली दूर करेंगे हर संकट

Numerology Horoscope 2026: साप्ताहिक अंक राशिफल (18 से 24 मई), आपके अंक बता रहे हैं भविष्य की दिशा

अगला लेख