Hanuman Chalisa

लाल किताब अनुसार रखें ये चांदी की चमत्कारिक वस्तुएं

अनिरुद्ध जोशी
लाल किताब में चांदी के बहुत से उपाय बताए गए हैं। चांदी के इन उपायों से धन, समृद्धि, शांति और सेहत बढ़ती है। घटना-दुर्घटना, गृहकलह और ग्रह-नक्षत्र के दुष्प्रभाव से बच जाते हैं। लेकिन निम्न उपाय लाल किताब के किसी विशेषज्ञ से पूछकर ही करें।
 
ठोस चांदी का हाथी
घर में या जेब में ठोस चांदी का हाथी रखना चाहिए। यह पंचम और द्वादश में बैठे राहु का उपाय है। इससे संतान को कष्ट नहीं होता और व्यापार में भी लाभ मिलता है।
 
चांदी की डिब्बी
चांदी की डिब्बी में पानी भरकर उसे तिजोरी में रखें। पानी के सूख जाने पर दोबारा भर लें। चतुर्थ में राहु हो तो डिब्बी में शहद भरकर घर के बाहर भूमि में दबाएं। सप्तम में राहु हो तो डिब्बी में नदी का जल भरकर उसमें चांदी का एक टुकड़ा डालकर घर में रखें।
 
 
चांदी का चौकोर टुकड़ा
चांदी का एक चौकोर टुकड़ा घर में रखें। कुछ लोग इसे जेब में रखने की सलाह देते हैं। यह करियर और व्यापार में प्रगति हेतु होता है। दरअसल, दशमस्थ राहु तथा चतुर्थ भावस्थ केतु के लिए ये उपाय बताते हैं।
 
ठोस चांदी की गोली
राहु द्वितीय भाव में है तो चांदी की ठोस गोली अपने पास रखें। लगन में केतु है तो विवाह के समय चांदी की ईंट अपनी पत्नी को दें। यह ईंट कभी न बेचें।
 
 
चांदी की चेन और अंगूठी
विवाह में विलंब हो तो शुक्ल पक्ष के प्रथम सोमवार को प्रात: चांदी की एक ठोस गोली चांदी की ही चेन में पिरोकर पहनें। प्रथम भाव में राहु हो तो गले में चांदी की चेन पहनें। राहु चतुर्थ भाव में है तो चांदी की अंगूठी धारण करें। 
 
चांदी का गिलास
एकादश भाव में स्थित राहु तथा पंचम भाव में विराजमान केतु हेतु चांदी के गिलास में पानी पीएं। जिन लोगों को भावनात्मक परेशानियां ज्यादा हैं, वो चांदी का प्रयोग सावधानी से करें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

साल में 2 बार क्यों आता है खरमास? जानिए मलमास, अधिकमास और पुरुषोत्तम मास का रहस्य

अधिक मास कब से कब तक? इस पवित्र महीने में करें ये 5 शुभ काम, खुल सकता है भाग्य

क्या आपके मोबाइल नंबर का अंतिम अंक आपके लिए शुभ है ?

नर्मदा के निमाड़ी अंचल में बसा 'विमलेश्वर तीर्थ'

हिंदू पुराण, ज्योतिष, नास्त्रेदमस, बाबा वेंगा और भविष्‍य मालिका की 6 कॉमन भविष्यवाणियां

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (3 अप्रैल, 2026)

03 April Birthday: आपको 3 अप्रैल, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 3 अप्रैल 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

Vaishakh 2026: वैशाख माह के व्रत त्योहारों की लिस्ट

मंगल-शनि की युति से बदलेगा भाग्य, इन 5 राशियों को मिल सकता है बड़ा लाभ