khatu shyam baba

कलियुग के राजा राहु को कैसे काबू में रख सकते हैं?

WD Feature Desk
सोमवार, 18 अगस्त 2025 (16:42 IST)
Lal kitab: कलयुग में राहु को राजा माना है। राहु आपके घर का सीढ़ियां, अंधेरे कमरा, टॉयलेट-बाथरूम और इलेक्ट्रॉनिक सामान है तो शरीर में ठोड़ी और सिर में चोटी वाला स्थान और चोटी। दिमाग में कल्पना शक्ति, अचानक से आने वाले विचार या आइडिया है। यह जातक को अविश्‍वास, भ्रम, कंफ्यूजन और शक में ही रखता है। पायजामा, पतलून, नीलम, सिक्का, गोमेद, नारियल का पेड़, हाथी, कांटेदार जंगली चूहा, कैक्टस, कीड़े-मकोड़े और कांटेदार पौधे सभी राहु है।
 
कलयुग के राजा राहु जातक को कभी चैन की नींद नहीं सोने देता है और यदि राहु स्ट्रांग है तो जातक खुद चैन की नींद सोता है और उसके शत्रुओं की नींद हराम रहती है। राहु व्यक्ति को पागलखाने, दवाखाने या जेलखाने भेज सकता है। राहु अचानक से भी कोई बड़ी बीमारी पैदा कर देता है और व्यक्ति मृत्यु को प्राप्त हो जाता है।
 
राहु के योग: शनि के साथ मिलकर राहु पिशाच योग, मंगल के साथ मिलकर अंगारक योग, केतु के साथ मिलकर कुंजकेतु योग, शुक्र के साथ मिलकर लंपट योग, सूर्य और चंद्र के साथ मिलकर ग्रहण योग, बुध के साथ मिलकर जड़त्व योग और बृहस्पति के साथ मिलकर यह चांडाल योग बना देता है। यदि इसके काबू में कर लिया तो समझो की कलयुग की सभी बुराइयों और समस्याओं को काबू में कर लिया। 
 
कलियुग के राजा राहु को कैसे काबू में रख सकते हैं? 
1. नारियल में नीला धागा लपेटकर उसे शनिवार के दिन नदी में बहा दें। 
2. जौ या अनाज को दूध में धोकर बहते पानी में बहाएं।
3. घर की शौचायल अच्छे से साफ रखें। 
 
कुंडली में राहु या केतु का प्रत्येक खाने में अलग-अलग असर होता है। खाने के अनुसार उपाय :
1. खाना नंबर एक : यदि आपकी कुंडली के पहले भाव में राहु और सातवें भाव में केतु हो तो चांदी की ठोस गोली अपने पास रखें।
 
2. खाना नंबर दो : यदि आपकी कुंडली के दूसरे भाव में राहु और आठवें में केतु हो तो दो रंग या ज्यादा रंगों वाला कंबल दान करें।
 
3. खाना नंबर तीन : यदि आपकी कुंडली के तीसरे भाव में राहु और नवम भाव में केतु हो तो सोना धारण करें। बाएं हाथ की कनिष्ठा में सोने का छल्ला पहनें या चने की दाल बहते पानी में बहाएं।
 
4. खाना नंबर चार : यदि आपकी कुंडली के चौथे भाव में राहु और दसम भाव में केतु हो तो चांदी की डिब्बी में शहद भरकर घर के बाहर जमीन में दबाएं।
 
5. खाना नंबर पांच : यदि आपकी कुंडली के पांचवें भाव में राहु और ग्यारहवें भाव में केतु हो तो घर में चांदी का ठोस हाथी रखें।
 
6. खाना नंबर छह : यदि आपकी कुंडली के छठे भाव में राहु और बारहवें भाव में केतु हो तो बहन की सेवा करें, ताजे फूल अपने पास रखें व कुत्ता पालें।
 
7. खाना नंबर सात : यदि आपकी कुंडली के सातवें भाव में राहु और पहले भाव में केतु हो तो लोहे की गोली को लाल रंग से रंगकर अपने पास रखें। चांदी की डिब्बी में बहते पानी का जल भरकर उसमें चांदी का एक चौकोर टुकड़ा डालकर तथा डिब्बी को बंद करके घर में रखने की सलाह दी जाती है। ध्यान रखते रहें कि डिब्बी का जल सूखे नहीं।
 
8. खाना नंबर आठ : यदि आपकी कुंडली के अष्टम भाव में राहु और दूसरे भाव में केतु हो तो 800 ग्राम सिक्कों के आठ टुकड़े करके एकसाथ बहते पानी में प्रवाहित करना अच्छा होगा।
 
9. खाना नंबर नौ : यदि आपकी कुंडली के नवम भाव में राहु और तीसरे भाव में केतु हो तो चने की दाल पानी में प्रवाहित करें। चांदी की ईंट बनवाकर घर में रखें।
 
10. खाना नंबर दस : यदि आपकी कुंडली के दसम भाव में राहु और चौथे भाव में केतु हो तो पीतल के बर्तन में बहती नदी या नहर का पानी भरकर घर में रखना चाहिए। उस पर चांदी का ढक्कन हो तो अतिउत्तम।
 
11. खाना नंबर ग्यारह : आपकी कुंडली के ग्यारहवें भाव में राहु और पांचवें भाव में केतु होने पर 400 ग्राम सिक्के के 10 टुकड़े कराकर एकसाथ बहते जल में प्रवाहित करना चाहिए। इसके अलावा 43 दिनों तक गाजर या मूली लेकर सोते समय सिरहाने रखकर सुबह मंदिर आदि में दान कर दें।
 
12. खाना नंबर बारह : यदि आपकी कुंडली के बारहवें भाव में राहु और छठे भाव में केतु हो तो लाल रंग की बोरी के आकार की थैली बनाकर उसमें सौंफ या खांड भरकर सोने वाले कमरे में रखना चाहिए। कपड़ा चमकीला न हों। केतु के लिए सोने के जेवर पहनना उत्तम होगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

होलाष्टक के 8 दिनों में किस दिन क्या करें और क्या नहीं?

Dhulandi 2026: धुलेंडी के दिन 5 कार्य जरूर करें तो होगा बड़ा फायदा

शनि ग्रह का उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में गोचर, 12 राशियों का राशिफल

Holi 2026 Date Confused: 2 मार्च को भद्रा तो 3 को ग्रहण, जानें ज्योतिषाचार्यों के अनुसार कब जलेगी होली?

होलिका दहन और होली का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व, जानें 4 काम की बातें

सभी देखें

नवीनतम

27 February Birthday: आपको 27 फरवरी, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 27 फरवरी 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

कुंभ राशि में अंगारक योग: इन 4 राशियों पर बरसेगा धन और सफलता का वरदान

बुध कुंभ राशि में वक्री: इन राशियों की बदलेगी किस्मत, जानें 12 राशियों पर असर

Bhagoria Mela Dates: भगोरिया हाट 2026 कहां और कब? जानें खास बातें

अगला लेख