Hanuman Chalisa

इन 10 नक्षत्रों में लिया गया कर्ज कभी नहीं चुकता

अनिरुद्ध जोशी
ज्योतिष शास्त्र में नक्षण, योग और मुहूर्त का अत्यधिक महत्व है। ज्योतिष शास्त्र में किस वार, तिथि में कौनसा नक्षत्र किस काम के लिए अनुकूल या प्रतिकूल माना गया है यह विस्तार से बताया गया है। आओ जानते हैं इसी संदर्भ में मुहूर्त प्रकरण अनुसार कर्ज के लेन-देन के निषिद्ध नक्षत्र कौन कौनसे हैं।
 
 
1. हस्त नक्षत्र में लिया गया ऋण आप कभी भी नहीं चुका सकते। इसे चुकाने गए तो कुछ ना कुछ समस्या आती ही रहेगी और इस नक्षत्र में लिया गया ऋण बढ़ता ही जाता है। भूलकर भी हस्त नक्षत्र में कर्ज न लें लेकिन इस नक्षत्र में ही यदि ऋण चुकाने का सोच रहे हैं तो अच्छा है क्योंकि ऋण चुकता भी हो जाएगा और समृद्धि और सौभाग्य भी बढ़ेगा।
 
2. इसी तरह 1.हस्त के अलावा 2.मूल, 3.आद्रा, 4.ज्येष्ठा, 5.विशाखा, 6.कृतिका, ध्रुव संज्ञक नक्षत्र अर्थात 7.उत्तरा फाल्गुनी, 8.उत्तराषाढ़ तथा 9.उत्तराभाद्रपद एवं 10.रोहिणी आदि नक्षत्रों में भी भुलकर कर्ज नहीं लेना चाहिए।
 
3. कर्ज लेना ही है तो कम से कम उपरोक्त बताए गए नक्षत्र का ध्यान रखें। वृद्धि योग, द्विपुष्कर योग, त्रिपुष्कर योग में भी कर्ज में लिया गया ऋण कभी चुकता नहीं होता। कभी भी मंगलवार, शनिवार और रविवार को कर्ज नहीं लेना चाहिए। इसी प्रकार बुधवार के दिन किसी को भी उधार नहीं देना चाहिए। इस दिन दिया गया उधार डूब सकता है। वर्ष में 12 संक्रांतियां होती है। उक्त सभी संक्रातियों में कर्ज लेन देन नहीं करना चाहिए। इसी तरह चर लग्न में कर्जा नहीं देना चाहिए वर्ना वापस नहीं मिलता है। चर लग्न में पांचवें व नौवें स्थान में शुभ ग्रह व आठवें स्थान में कोई भी ग्रह नहीं हो, वरना ऋण पर ऋण चढ़ता चला जाएगा। चर लग्न जैसे मेष, कर्क, तुला और मकर में कर्ज लेने पर शीघ्र ही उतर जाता है, लेकिन इन चर लग्न में कभी किसी को कर्ज नहीं देना चाहिए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

साल में 2 बार क्यों आता है खरमास? जानिए मलमास, अधिकमास और पुरुषोत्तम मास का रहस्य

अधिक मास कब से कब तक? इस पवित्र महीने में करें ये 5 शुभ काम, खुल सकता है भाग्य

क्या आपके मोबाइल नंबर का अंतिम अंक आपके लिए शुभ है ?

नर्मदा के निमाड़ी अंचल में बसा 'विमलेश्वर तीर्थ'

हिंदू पुराण, ज्योतिष, नास्त्रेदमस, बाबा वेंगा और भविष्‍य मालिका की 6 कॉमन भविष्यवाणियां

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (1 अप्रैल, 2026)

02 अप्रैल 2026 को सिर्फ एक बार पढ़ लें हनुमान जी का यह सिद्ध मंत्र, बड़े से बड़ा शत्रु भी टेक देगा घुटने

01 April Birthday: आपको 1 अप्रैल, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 1 अप्रैल 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

हनुमान जयंती 2026: 2 अप्रैल को बन रहा है दुर्लभ योग, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत

अगला लेख