shiv chalisa

सपने में भोलेनाथ शिव आते हैं तो इसके हैं कई आश्चर्यजनक अर्थ

Webdunia
नींद में आने वाले सपने आपके अच्छे और बुरे भविष्य की ओर इशारा करते हैं। सपनों में मिले इन संकेतों से आप जीवन में होने वाली घटनाओं के बारे में जान सकते हैं। आज यहां हम जानेंगे कि अगर आपको सपने में भोलेनाथ शिव (Lord shiv in Dreams) दिखाई देते हैं तो उन सपनों का क्या अर्थ होता है। 
 
यहां 15 जानिए खास स्वप्न फल के बारे में-
 
1. सपने में आपको भोलेनाथ शिव जी की जटाओं में चांद दिखाई पड़ना ज्ञान प्राप्ति का प्रतीक माना जा सकता है। 
 
2. सपने में शिव जी को उग्र रूप में तांडव करते हुए देखना अशुभ स्वप्न कहा जा सकता हैं, क्योंकि यह शिव का रौद्र रूप है, जो उनके क्रोध को दर्शाता है। 
 
3. सपने में भोलेनाथ शिव और सांप का एकसाथ दिखाई देना शुभ संकेत और धनलाभ का संकेत है। 
 
4. अगर आप भी बार-बार सपने में शिव जी का देखते हैं तो इसका अर्थ आपके जीवन में एक खास संदेश आने की पूर्व सूचना है। 
 
5. स्वप्न में शिव मंदिर का दिखाई देना या स्वयं का शिव मंदिर में प्रवेश करना शुभ संकेत माना गया है, इसका एक अर्थ यह भी हो सकता है कि किसी रोग के कारण आप परेशान हैं, तो यह रोग शीघ्र ही ठीक होने का संकेत है।
 
6. सपने में देवों के देव महादेव को त्रिशूल के साथ देखना शक्ति का प्रतीक और शुभ संकेत है, जो जीवन के संकटों का नाश तथा परेशानियों से लड़ने की शक्ति देने वाला माना जा सकता है।
 
7. अगर आप सपने में भगवान शिव जी से बात करते हुए देखते हैं तो यह स्वप्न बहुत ही शुभ माना गया है।
 
8. स्वप्न में शिवलिंग देखना बेहद शुभ और जीवन के अशुभ तत्वों का नाश करने वाला माना जाता है।
 
9. सपने में शिवलिंग दिखने का दूसरा अर्थ आपका अच्छा समय शुरू होने का संकेत और जीवन में लंबे समय से चल रही परेशानियां दूर करने वाला माना जाता है। 
 
10. सपने में शिव जी त्रिशूल या हाथ में डमरू दिखाई दें तो यह अच्छी खबर मिलने तथा शुभ संकेत माना जाता है। 
 
11. स्वप्न में शिव जी की तीसरी आंख दिखाई देना जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव का संकेत है। यह आपको कार्य में सतर्कता रखने तथा जागरूक रहने के लिए आगाह कर रहा है।  
 
12. सपने में शिवलिंग को देखना आर्थिक सुधार का संकेत है, यह अचानक धन की प्राप्ति का संदेश भी है।
 
13. अगर आप सपने में भगवान शिव का तांडव नृत्य देखते हैं, तो यह जीवन में चल रही समस्या हल होने का संकेत है। 
 
14. सपने में शिव-पार्वती के एकसाथ दर्शन करने का अर्थ कार्यक्षेत्र या व्यापार में नए अवसर मिलने तथा धनलाभ मिलने का संकेत है। 
 
15. अगर कुंवारे युवक-युवतियां शिव-पार्वती को स्वप्न में देखते हैं तो जल्दी विवाह होने का संकेत बतलाता है।
 
उपाय- स्वप्न शास्त्र की मानें तो अगर आपने सपने में शिवलिंग के दर्शन किए हो तो आपको शिवालय में जाकर वहां शिवलिंग पर दूध चढ़ाना चाहिए, शिव जी प्रसन्न होकर अपना आशीष प्रदान करेंगे।

अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं  समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। वेबदुनिया इसकी पुष्टि नहीं करता है। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Dream Interpretation

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

नास्त्रेदमस की भविष्‍यवाणी में ईरान के बारे में क्या लिखा है?

होलिका दहन पर भद्रा और चंद्र ग्रहण का साया, कब मनाएं होली और धुलंडी?

क्या गैर हिंदुओं का मंदिर में प्रवेश वर्जित करना उचित है?

जया और विजया एकादशी में क्या है अंतर जानिए

होली कब है, 2, 3 या 4 मार्च 2026 को?

सभी देखें

नवीनतम

05 February Birthday: आपको 5 फरवरी, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 05 फरवरी 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

शनि और मंगल की युति से इस तारीख से बढ़ेगी दुनिया में टेंशन, इन 4 राशियों को रहना होगा सतर्क

Clock Direction: घड़ी लगाने की सही दिशा बदल देगी आपका 'बुरा समय', आज ही चेक करें अपना घर

सूर्य का धनिष्ठा नक्षत्र में गोचर, 5 राशियों की किस्मत चमकेगी

अगला लेख