Hanuman Chalisa

माघ पूर्णिमा पर धन के लिए कर सकते हैं ये 10 सटीक और सस्ते उपाय

Webdunia
शनिवार, 12 फ़रवरी 2022 (13:06 IST)
Magh purnima 2022: 16 फरवरी को है माघ मास की पूर्णिमा। इस दिन स्नान, दान और तर्पण का खास महत्व होता है। माघ माह में दान, पुण्य आदि के कार्य किए जाने से सभी तरह के संकट मिटकर व्यक्ति सुख और समृद्धि पाता है। इस दिन यदि आपने 10 सटीक और सस्ते उपाय कर लिए तो होगा अपार धन लाभ। इस दिन खास उपाय करके माता लक्ष्मी को प्रसन्न किया जा सकता है।
 

माघ पूर्णिमा के उपाय (Magh purnima ke upay):
 
1. स्नान : पुराणों के अनुसार माघ पूर्णिमा के दिन स्वयं भगवान श्री विष्णु गंगाजल में निवास करते हैं। इस दिन गंगा स्नान करने से विष्णु सहित देवी लक्ष्मी की कृपा मिलती है तथा धन-संपदा लक्ष्मी, यश, सुख-सौभाग्य तथा उत्तम संतान की प्राप्ति होती है। 
 
2. मंत्र जाप : पूर्णिमा पर माता लक्ष्मी के मंत्रों का जाप करना चाहिए। इससे घर में धन समृद्धि में बढ़ोतरी होती है। माघ माह में श्रीहरि भगवान विष्णु की माता लक्ष्मी के साथ पूजा करना चाहिए। इससे घर में सुख, शांति, धन और समृद्धि बनी रहती है।
 
3. पीली सामग्री करें दान : इस दिन देवी लक्ष्मी जी को पीले तथा लाल रंग सामग्री अर्पित कर खीर का भोग लगाने से वे प्रसन्न होती हैं।  माघ पूर्णिमा के दिन कंबल, वस्त्र, तिल, अन्न, घी, नमक, गुड़, पांच तरह के अनाज, गाय आदि का दान करने से 32 गुना पुण्य फल की प्राप्ति होती है और धन समृद्धि बढ़ती है।
 
4. दीपदान : माघ पूर्णिमा या किसी विशेष दिन पर नदी तट पर या नदी में दीपदान करने को सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। इससे देवी और देवता प्रसन्न होते हैं और पुण्‍य की प्राप्ति होती है। तुसली के नीचे घी का दीया जलाने से भी मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
 
5. श्रीसूक्त का पाठ : माघ पूर्णिमा के दिन देवी लक्ष्मी की विधिवत पूजा करके श्रीसूक्त का पाठ करना चाहिए। इससे देवी लक्ष्मी प्रसन्न होकर जातक को आशीर्वाद देती हैं।
 
6. विष्णु पूजा : माघ माह में श्रीहरि भगवान विष्णु की माता लक्ष्मी के साथ पूजा करना चाहिए। इससे घर में सुख, शांति, धन और समृद्धि बनी रहती है। उपरोक्त बताए गए व्रतों में भगवान विष्णु की पूजा होती है।
 
7. तर्पण : माघ माह में अमास्या और पूर्णिमा के दिन पितरों के निमित्त तर्पण करना चाहिए क्योंकि इस पवित्र माह में पितरों को मुक्ति मिलती है। यह पुण्‍य का सबसे बड़ा कार्य है। पितृदोष के कारण भी घर में सुख, शांति, धन और समृद्धि में बाधा उत्पन्न होती है।
 
8. पीपल और तुलसी की सेवा: माघ पूर्णिमा के दिन पीपल में माता लक्ष्मी का आगमन होता है। अत: इस दिन पीपल में जल अर्पित करके उसकी पूजा करें। इस दिन तुलसी को भी जल अर्पित करके उनकी पूजा करना चाहिए और भोग लगाना चाहिए। दोनों ही कार्यों से माता लक्ष्मी प्रसन्न होकर धन समृद्धि का वरदान देती हैं।
 
9. चंद्रदेव को अर्पित करें खीर: माघ पूर्णिमा के दिन चंद्रमा को खीर अर्पित करने से चंद्रदेव की कृपा प्राप्त होती है और धन संबंधी समस्या का निवारण होता है।
 
10. माता लक्ष्मी को अर्पित करें कोड़ियां : आर्थिक तंगी दूर करने के लिए 11 कोड़ियों को हल्दी से रंगकर माता लक्ष्मी को अर्पित करें। फिर इनको लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रख दें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

मंगल गोचर अलर्ट: 2 साल बाद मेष राशि में एंट्री से बदल सकती है दुनिया की दशा और दिशा

सूर्य अपनी उच्च राशि मेष में, 3 राशियों के लिए गोल्डन टाइम

क्या आपकी कुंडली में है गंडमूल दोष? तुरंत करें ये 5 असरदार उपाय

बुध का मेष राशि में गोचर: इन 3 राशियों के लिए बढ़ सकती हैं मुश्किलें, रहें सतर्क

बुद्ध पूर्णिमा का पर्व कब मनाया जाएगा, क्या है इसका महत्व?

सभी देखें

नवीनतम

30 April Birthday: आपको 30 अप्रैल, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 30 अप्रैल 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

बंगाल चुनाव 2026: BJP की जीत पर क्यों मच सकता है बवाल? ज्योतिषीय संकेत

बंगाल चुनाव 2026: ममता या मोदी, क्‍या BJP होगी पास, TMC फेल, क्या कहते हैं ज्योतिष?

Narsimha Jayanti 2026 Date: नृसिंह जयंती पर पूजा के शुभ मुहूर्त, महत्व, परंपरा और पारण समय

अगला लेख