Biodata Maker

Mars Trasnit In Cancer : कर्क राशि में मंगल का गोचर, क्या होगा 12 राशियों पर असर

Webdunia
बुधवार, 10 मई 2023 (16:30 IST)
Mangal gochar kark : मंग्ल ग्रह ने 10 मई 2023 बुधवार के दिन दोपहर करीब 01:44 पर बुध ग्रह की मिथुन राशि से निकलकर चंद्र ग्रह की राशि कर्क राशि में प्रवेश किया है। मंगल के कर्क में राशि परिवर्तन का होगा सभी राशियों पर शुभ और अशुभ असर। आपकी राशि पर क्या होगा मंगल के गोचर का जानिए 12 राशियों का राशिफल।
 
मेष राशि : आपकी राशि के चतुर्थ भाव में मंगल का गोचर आपकी शुभ है। पारिवारिक जीवन में सुख प्राप्त होगा। आमदानी में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेगा। व्यापार में मुनाफा होगा। भूमि, भवन या वाहन खरीदने के योग बनेंगे। क्रोध को काबू में रखें।
 
वृषभ राशि : आपकी राशि के तीसरे भाव में मंगल का गोचर खुद की या परिवार के किसी सदस्य की सेहत पर नकारात्मक असर डाल सकता है। भाई बहनों का ध्यान रखें। वाद विवाद से बचकर रहें। यात्रा के योग बनेंगे। मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। नौकरी में अच्छा प्रदर्शन करेंगे लेकिन व्यापार में मिलाजुला असर रहेगा।
 
मिथुन राशि : आपकी राशि के दूसरे भाव में मंगल का गोचर आपकी वाणी को खराब कर सकता है। बोलते वक्त सावधान रहें। अन्यथा रिश्तों में तनाव उत्पन्न होगा। व्यापार में चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। सेहत का ध्यान रखना होगा। नौकरी में मेहनत का फल मिलेगा। 
 
कर्क राशि : आपकी राशि के प्रथम भाव में मंगल का गोचर सेहत और व्यक्तित्व को बिगाड़ सकता है। क्रोध पर काबू करें। जल्दबाजी में कोई कार्य न करें। वाद विवाद से बचकर रहें। नौकरी और व्यापार में मिलाजुला असर रहेगा। आर्थिक दृष्टि से गोचर ठीक है। 
 
सिंह राशि : आपकी राशि के बारहवें भाव में मंगल का गोचर विदेश से लाभ दे सकता है या लंबी यात्रा के योग बनाएगा। रिश्तों में तनाव उत्पन्न करेगा। दांपत्य जीवन में समस्याएं बढ़ सकती है। आपके खर्चे बढ़ जाएंगे। हालांकि कोर्ट कचहरी के मामले में आप विजयी होंगे। सेहत का ध्यान रखें।
 
कन्या राशि : आपकी राशि के ग्यारहवें भाव मंगल का गोचर आपकी मनोकामना पूर्ण करेगा। आर्थिक संकट दूर होगा। संबंधों में सुधार होगा। जीवनसाथी से विवाद न करें। व्यापार में अच्छे लाभ के योग बनेंगे। नौकरी में उन्नति होगी।
तुला राशि : आपकी राशि के दशम भाव में मंगल का गोचर आपके कार्यक्षेत्र में में सकारात्मक परिणाम देगा बशर्ते की आप किसी से वेवजह विवाद या झगड़ा न करें। पारिवारिक जीवन में भी विवाद से बचें। नौकरी में पदोन्नति हो सकती है। हर कार्य में विजयी होंगे।
 
वृश्चिक राशि : आपकी राशि के नवम भाव में मंगल का गोचर लंबी यात्रा के योग बनाएगा। हर कार्य में भाग्य का साथ मिलेगा। पिता से संबंध को अच्छा बनाकर रखें अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। नौकरी में स्थानांतरण भी हो सकता है। आर्थिक रूप से यह गोचर मध्यम ही रहेगा।
 
धनु राशि : आपकी राशि के आठवें भाव में मंगल का गोचर घटना दुर्घटना को बढ़ा सकता है। वाहन चलाते वक्त सावधानी रखें। वाद विवाद से बचकर रहें। दांपत्य जीवन में तनाव रहेगा। हालांकि अचानक से धन प्राप्ति के योग बनेंगे। सेहत का ध्यान रखना होगा।
 
मकर राशि : मंगल आपकी राशि के सातवें भाव में गोचर कर रहा है। इससे दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ना स्वाभाविक ही है। साझेदारी के व्यापार में भी आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। हालांकि नौकरी में समय मिलाजुला रहेगा। खुद का व्यापार है तो उन्नति होने के योग बनेंगे।
 
कुंभ राशि : मंगल आपकी राशि के छठे भाव में गोचर कर रहा है। इसके चलते आपके शत्रु परास्त होंगे। सेहत में सुधार होगा। कार्यक्षेत्र में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। नौकरी में आपके कार्य की सराहना होगी। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। व्यापार में भी अच्छा चलेगा।
 
मीन राशि : मंगल आपकी राशि के पांचवें भाव में गोचर कर रहा है जो प्रेम संबंधों में तनाव उत्पन्न करेगा। लड़ाई-झगड़े से बचकर रहें। वैवाहिक दंपत्ति अपनी संतान को लेकर थोड़े तनाव में रह सकते हैं। आमदनी में बढ़ोतरी के योग बनेंगे। नौकरी में बदलाव की स्थिति भी बन सकती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Mulank 1: मूलांक 1 के लिए कैसा रहेगा साल 2026 का भविष्य?

Budh in tula rashi: बुध का तुला राशि में वक्री गोचर: 3 राशियों को मिलेगी विशेष सौगात

Lal Kitab Vrishabha Rashifal 2026: वृषभ राशि (Taurus)- शनि और गुरु मिलकर देंगे रोग-शत्रुओं से मुक्ति, पर उपाय जानना है जरूरी

गीता जयंती पर गीता ज्ञान प्रतियोगिता के बारे में जानें और जीते लाखों के इनाम

सूर्य का वृश्चिक राशि में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 1 माह तक सतर्क

सभी देखें

नवीनतम

Vinayak Chaturthi 2025: विनायक चतुर्थी कब है? जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Mulank 3: मूलांक 3 के लिए कैसा रहेगा साल 2026 का भविष्य?

Vrishabh Rashi Varshik rashifal 2026 in hindi: वृषभ राशि 2026 राशिफल: राहु कराएगा मेहनत, शनि बढ़ाएगा आय और बृहस्पति देगा सुख

Lal Kitab Kark Rashifal 2026: कर्क राशि (Cancer)- शनि करेगा भाग्य को जागृत लेकिन रहना होगा राहु से बचकर

बुध का तुला राशि में गोचर, 12 राशियों का राशिफल, किसे मिलेगा लाभ किसको होगा नुकसान

अगला लेख