Hanuman Chalisa

27 अगस्त से इन 5 राशि वालों पर खुश होंगे मंगल, जानिए क्या है राज

Webdunia
ज्योतिष में मंगल को उग्र स्वभाव का ग्रह माना जाता है लेकिन जिस जातक की कुंडली में यह शुभ स्थान पर बैठता है तो उसको बहुत लाभ पहुंचाता है।


27 अगस्त 2018, सोमवार की शाम को 7 बजकर 36 मिनट पर मंगल मार्गी हो गए हैं। ग्रहों की दो तरह की चाल होती है एक वक्री और दूसरी मार्गी।


मंगल के मार्गी होने पर सभी 12 राशियों पर इसका असर पड़ेगा लेकिन इन 5 राशियों की खुलने वाली है किस्मत.... 
 
मेष राशि
इस राशि का स्वामी स्वयं मंगल है इसलिए मंगल के मकर राशि में मार्गी होने से सबसे ज्यादा फायदा इसी राशि को होगा। परेशानियों का अंत होगा और जिस काम में काफी मेहनत करने के बाद सफलता नहीं मिल पा रही थी उसमें सफल होने की उम्‍मीद है। नौकरी पेशा वर्ग के लिए यह समय शुभ रहेगा। प्रमोशन के योग है। परिवार में सुख शांति बनी  रहेगी। 
 
मिथुन राशि 
मिथुन राशि के जातकों के लिए मंगल का वक्री से मार्गी अवस्था में आना शुभ समाचार दिलाएगा। आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा और धन लाभ के कई मौके प्राप्त होंगे। जमीन-जायदाद में निवेश करने से इस राशि के लोगों को फायदा मिलेगा। सेहत ठीक रहेगी।
 
कन्या राशि
मंगल की ये चाल कन्या राशि वालों के लिए शुभ संकेत है। 27 अगस्त के बाद से इस राशि के जातकों को भाग्य का साथ मिलना शुरू हो जाएगा। रूका हुआ काम पूरा होगा। भौतिक सुख में इजाफा मिलेगा। विदेश से कोई नया अवसर मिल सकता है। अगर किसी कानूनी मसले में परेशानी में फंसे हैं तो जीत आपकी होने वाली है।
 
वृश्चिक राशि
मेष राशि के अलावा इस राशि का स्वामी भी मंगल होता है। मंगल का मार्गी होना शुभ समाचार प्राप्त कराएगा। निवेश से भारी धन लाभ होने के संकेत है। यह जमीन से जुड़ा भी हो सकता है। जीवन साथी का भरपूर साथ मिलेगा। व्यापार में मुनाफा मिलेगा। 
 
मीन राशि
आय में इजाफा होगा। अचानक धनलाभ भी हो सकता है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। पैतृक संपत्ति की वजह से जो भी विवाद चल रहा है वह खत्म होने के योग हैं। इसके अलावा नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा रहने वाला है।

ALSO READ: मंगल के 21 शुभ नाम, जो जीवन के हर क्षेत्र में देते हैं मंगलमयी परिणाम

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

वृषभ संक्रांति 2026: सूर्य के राशि परिवर्तन से 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा फायदा

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से बदलेंगे वैश्विक हालात? जानें भविष्यफल

सूर्य का वृषभ राशि में प्रवेश, जानें मेष से मीन तक किसे मिलेगा लाभ, राशिफल

अधिकमास 2026: क्यों माना जाता है सबसे पवित्र महीना? जानें पूजा विधि, मंत्र और 6 खास बातें

सभी देखें

नवीनतम

16 May Birthday: आपको 16 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 16 मई 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

Guru Pushya Yoga 2026: 21 मई 2026 को बनेगा गुरु-पुष्य योग का शुभ संयोग, जानें क्यों हैं खास

Adhika Maas 2026: 17 मई से पुरुषोत्तम मास, ज्येष्ठ अधिकमास में पुण्य लाभ कैसे पाएं और क्या टालें?

Jyeshtha Amavasya Vrat 2026: ज्येष्ठ अमावस्या व्रत और पूजा विधि

अगला लेख