Biodata Maker

मंगल ने किया राशि परिवर्तन, जानिए 12 राशियों पर प्रभाव

पं. अशोक पँवार 'मयंक'
* सिंह का मंगल आपकी राशि पर डालेगा कैसा असर, जानिए 
* मंगल का सिंह में प्रवेश, क्या होगा आपकी राशि पर असर..
 

 
मंगल ने 15 सितंबर से अपनी राशि परिवर्तित कर ली है। सिंह का मंगल अपनी राशि परिवर्तन का क्या असर देगा, आइए जानते हैं : 
 
मेष : लग्नेश व अष्टमेश मंगल के पंचम भाव पर से गोचर भ्रमण होने से आर्थिक नुकसान से बचाव होगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। विद्यार्थी वर्ग के लिए उत्तम रहेगा।
 
वृषभ : सप्तमेश व व्ययेश मंगल का चतुर्थ गोचर अशुभ फलदायी रहेगा। मानसिक चिंता, गृहक्लेश, स्वजनों से पीड़ा, कार्य बाधा के योग हैं। 
 

 



मिथुन : षष्टेश व एकादशेश मंगल का तृतीय भाव से गोचरीय भ्रमण होने से आपकी योजनाओं में बाधा आ सकती है। धैर्य रखकर चलें। स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा। अधिक परिश्रम से अल्प धन की प्राप्ति होगी, व्यय बढ़ेगा।
 
कर्क : पंचमेश व कर्ममेश मंगल का द्वितीय गोचरीय भ्रमण होने से प्रेम संबंधों में रुकावटें, आर्थिक खर्च, भोग-विलासिता में वृद्धि देगा। संतान पक्ष में चिंता रहेगी। 
 
सिंह : सुखेश व भाग्येश मंगल के लग्न में गोचर से पारिवारिक समस्याओं का समाधान होगा। मातृ पक्ष का सहयोग मिलेगा। भाग्य में वृद्धि होगी।
 
 



कन्या : तृतीयेश व अष्टमेश मंगल के द्वादश गोचर से शुभ परिणामों में कमी रहेगी। बाहरी संबंधों में सुधार होगा। उत्साह वृद्धि होकर मांगलिक कार्य भी होंगे। पराक्रम बढ़ेगा व दांपत्य में कष्ट अनुभव करेंगे।
 
तुला : द्वितीयेश व सप्तमेश मंगल के एकादश गोचर से व्यापार-व्यवसाय व धन-धान्य के मामलों में लाभ होगा, परंतु तनाव की स्थिति रहेगी।
 
वृश्चिक : लग्नेश व षष्टेश के दशम गोचर से राज्य, व्यापार व राजनीति से लाभ मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन के योग हैं। धर्म में रुचि के साथ सामाजिक प्रभाव बढ़ेगा। 
 
 



धनु : व्ययेश व पंचमेश मंगल के नवम गोचर भ्रमण से भाग्योन्नति के साथ-साथ पराक्रम में वृद्धि होगी। बाहरी मामलों में सुधार रहेगा व संतान से चिंता दूर होगी।
 
मकर : चतुर्थेश व लाभेश मंगल का अष्टम गोचर शारीरक पीड़ा पहुंचाएगा, व्यापार-व्यवसाय में बड़े लाभ की संभावना बनेगी। भाग्योदय के साथ धनलाभ भी रहेगा। 
 
कुंभ : पराक्रमेश व दशमेश मंगल के सप्तम गोचर से बनते कार्य में रुकावटें आएंगी। आर्थिक नुकसान व मानसिक पीड़ा रहेगा। धन की कमी महसूस करेंगे। पिता को कष्ट रहेगा।
 
मीन : धनेश व भाग्येश मंगल के षष्ट भाव से गोचरीय भ्रमण से शुभ फलों की प्राप्ति होगी। प्रमोशन, भाग्योन्नति, धनलाभ के साथ-साथ अधिक खर्च भी रहेगा।
Show comments

ज़रूर पढ़ें

Magh Mela 2026: माघ मेले के संबंध में 10 दिलचस्प बातें

भविष्य मालिका की भविष्‍यवाणी 2026, 7 दिन और रात का गहरा अंधेरा

नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी 2026, सात महीने का भीषण युद्ध सहित 6 बड़ी भविष्यवाणियां

Magh Mela 2026: माघ मेले में जा रहे हैं तो जानिए क्या करें और क्या नहीं

जनवरी माह 2026 में कैसा रहेगा 12 राशियों का राशिफल

सभी देखें

नवीनतम

06 January Birthday: आपको 6 जनवरी, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 06 जनवरी 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

Vrat And Festival 2026: वर्ष 2026 के प्रमुख व्रत-त्योहार, जानें सालभर की सूची

Surya gochar 2025: सूर्य का मकर राशि में गोचर, 5 राशियों को मिलेगा शुभ फल

Sankashti Ganesh Chaturthi 2026, कब है साल की पहली संकष्टी गणेश चतुर्थी, जानें महत्व, पूजा विधि और मुहूर्त