Biodata Maker

कन्या राशि में मंगल का गोचर, क्या होगा 12 राशियों पर असर

आचार्य राजेश कुमार
13 अक्टूबर-2017 से मंगल कन्या राशि में आ गया है। आइए जानते हैं कि आपकी राशि पर इसका क्या प्रभाव होने वाला है....  
 
साहस, उग्रता और पराक्रम का प्रतीक मंगल 13 अक्‍टूबर को कन्‍या राशि में पहुंच गया है। 30 नवंबर तक मंगल इसी राशि में रहने वाला है। मंगल के कन्‍या राशि में इस गोचर का प्रभाव बारह राशियों पर भिन्‍न- भिन्न पड़ता है।
 
मेष राशि : रखें अपने स्वास्थ्य का ध्यान
 
कार्यक्षेत्र, निजी जीवन और लव लाइफ में आपसे बहुत ज्‍यादा उम्‍मीदें लगाई जा सकती हैं जिसके कारण आप तनाव में रहेंगें। कोई सेहत संबंधी समस्‍या हो सकती है। किसी के साथ बहस होने की भी संभावना है। शत्रु परास्‍त होंगे। इस दौरान लाल रंग से दूरी बनाए रखें। धन की हानि हो सकती है।
 
वृषभ राशि : रहें शेयर मार्केट से दूर
 
आपकी लव लाइफ में परेशानियां आ सकती हैं। चीज़ों को नियंत्रण में लाने के लिए आपको धन खर्च करना पड़ सकता है। शेयर मार्केट से दूर रहें। सफलता पाने के रास्‍ते में थोड़ी-बहुत दिक्‍कतें आ सकती हैं। अगर आप किसी को प्रपोज करने के बारे में या अपने रिश्‍ते को आगे बढ़ाने के बारे में सोच रहें हैं तो अभी रूक जाएं।
 
मिथुन राशि : सम्हाल कर चलाएं गाड़ी
 
वृद्ध लोगों को अपनी सेहत का खास ख्‍याल रखना है। इनहें सांस संबंधित रोग हो सकता है। मिथुन राशि के लोग संभकलर गाड़ी चलाएं वरना कोई दुर्घटना हो सकती है। इस समय मिथुन राशि के लोगों को थोड़े तनाव से गुज़रना पड़ सकता है इसलिए आप मेडिटेशन या योग करें।
 
कर्क राशि : पड़ोसियों से बहस से बचें
 
व्‍यापार और कार्य में प्रगति मिलेगी। किसी रिश्‍तेदार के घर जाना पड़ सकता है। पड़ोसियों के साथ कर्क राशि के लोगों की तीखी बहस हो सकती है। कर्क राशि के जातक इस समय घर बदलने की सोच सकते हैं।
 
सिंह राशि : अभद्र भाषा पर नियंत्रण रखें
 
सिंह राशि के लोगों को आंखों से संबंधित कोई परेशानी हो सकती है। कोई चोट या घाव होने की भी संभावना है। अपने से बड़ों से आप अभद्र भाषा में बात कर सकते हैं। सिंह राशि के लोगों को इस गोचर के दौरान मसालेदार खाना खाने से बचना चाहिए। धन लाभ की संभावना है। रियल एस्‍टेट से जुड़े लोगों को फायदा होगा।
 
कन्‍या राशि : यात्रा के योग बन सकते हैं
 
कन्‍या राशि के लोगों के सिर या चेहरे पर कोई चोट लग सकती है। जो भी बोलें सोच-समझकर बोलें। खर्चों में बढ़ोत्तरी हो सकती है। फिजूलखर्ची से बचें। कन्‍या राशि के लोगों इस गोचर के दौरान मानहानि झेलनी पड़ सकती है। यात्रा के योग बन रहे हैं।
 
तुला राशि : गलतफहमी से बचें
 
इस समय तुला राशि के लोगों के खर्चों में बढ़ोत्तरी हो सकती है। पैसों की बर्बादी भी होगी। सेहत को लेकर भी चिंता बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ कोई गलतफहमी हो सकती है। पेट दर्द से परेशान रह सकते हैं। तुला राशि के लोगों को कोई चोट लगने की संभावना है।
 
वृश्चिक राशि : तरक्की और प्रसिद्धि मिल सकती है।
 
विपरीत लिंग के व्‍यक्‍ति से आपको फायदा मिल सकता है। प्रेम संबंधों के लिए अच्‍छा समय है। करियर में वृश्चिक राशि के लोगों को तरक्‍की मिलेगी। आपके लिए परिस्थिति अासान हो जाएगी। इस समय लोग आपकी बात सुनेंगे। वृश्चिक राशि वाले दोस्‍तों के बीच पॉपुलर हो सकते हैं। शेयर मार्केट से दूर रहें।
 
धनु राशि : किसी रिश्ते में खटास आएगी
 
पिता के साथ आपका रिश्‍ता बिगड़ सकता है। अपने शिक्षक के साथ किसी बात पर असहमति हो सकती है। करियर में धनु राशि के लोगों को धीरे-धीरे प्रगति हासिल होगी। कार्यक्षेत्र में आपको मानहानि झेलनी पड़ सकती है। इस समय अपनी आवाज़ को धीमा ही रखेंगें तो बेहतर होगा।
 
मकर राशि : धार्मिक यात्रा हो सकती है
 
यह गोचर आपके लिए शुभ योग का निर्माण कर रहा है। किसी धार्मिक स्‍थल की यात्रा पर मकर राशि के लोग जा सकते हैं। कुलदेवता या कुलदेवी के पूजन में हिस्‍सा ले सकते हैं। लंबी यात्रा के योग हैं। पिता या शिक्षक के साथ यात्रा करनी पड़ सकती है। मकर राशि के लोगों का करियर सामान्‍य रहेगा। 
 
कुंभ राशि : करियर के लिए प्रतिकूल समय

कार्यक्षेत्र में कुंभ राशि के लोग ज़रा संभलकर रहें। कुछ लोग ईर्ष्‍या के कारण आपके खिलाफ षड्यंत्र रच सकते हैं। आपकी इच्‍छा के अनुसार करियर में तरक्‍की नहीं मिल पाएगी। इस समय नौकरी बदलने के बारे में कुंभ राशि के जातक बिलकुल ना सोचें।
 
मीन राशि : दाम्पत्य जीवन पर बुरा असर 

मीन राशि के सातवें भाव में दो अशुभ ग्रह बैठे हैं जिस कारण आपकी पर्सनल लाइफ खराब रहेगी। गुस्‍से पर नियंत्रण रखें। ज्‍यादा नखरें ना दिखाएं वरना आपको कुछ खोना पड़ सकता है। व्‍यापारियों को धन लाभ होगा। काम से या व्‍यापार से संबंधित यात्रा करनी पड़ सकती है।

सम्बंधित जानकारी

Astrology 2026: सूर्य गोचर 2026 की मुख्य तिथियां

Budh vakri gochar 2025: बुध ग्रह ने चली वक्री चाल, जानिए क्या होगा 12 राशियों का राशिफल

Nag Diwali 2025: नाग दिवाली क्या है, क्यों मनाई जाती है?

Dreams and Destiny: सपने में मिलने वाले ये 5 अद्‍भुत संकेत, बदल देंगे आपकी किस्मत

Sun Transit 2025: सूर्य के वृश्‍चिक राशि में जाने से 5 राशियों की चमक जाएगी किस्मत

Mulank 2: मूलांक 2 के लिए कैसा रहेगा साल 2026 का भविष्य?

Lal Kitab Mithun Rashifal 2026: मिथुन राशि (Gemini)- शनि कराएगा कड़ी मेहनत और गुरु देगा उसका अप्रत्याशित फल

Margashirsha Amavasya: मार्गशीर्ष की अमावस्या पर करें 5 अचूक उपाय, होगा बहुत ही शुभ लाभ

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (19 नवंबर, 2025)

19 November Birthday: आपको 19 नवंबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख