मार्गशीर्ष अमावस्या 2019: जानिए 12 राशियां और उनके दान

Webdunia
मार्गशीर्ष मास में 26 नवंबर, मंगलवार के दिन भौमवती अमावस्या आ रही है। हिन्दू पंचांग के अनुसार मार्गशीर्ष / अगहन माह की अमावस्या का विशेष महत्व माना गया है। 
 
इस दिन दान और पूर्वजों की आत्मा शांति के लिए गंगा स्नान का विशेष महत्व होता है। शास्त्रों के अनुसार इस अमावस्या पर पितरों की शांति के लिए किए गए कार्य शुभ माने जाते हैं। इस दिन दान करना अतिशुभ माना जाता है।

आइए जानें आपकी राशि के अनुसार कौन सा दान शुभ है :-
 
मेष- चादर एवं तिल का दान करें तो शीघ्र ही हर मनोकामना पूरी हो सकती है। 
 
वृषभ- वस्त्र एवं तिल का दान करें तो शुभ रहेगा। 
 
मिथुन- चादर एवं छाते का दान करें तो बहुत लाभदायक सिद्ध होगा। 
 
कर्क- साबूदाना एवं वस्त्र का दान करना शुभ फल प्रदान करने वाला रहेगा। 
 
सिंह- कंबल एवं चादर का दान अपनी क्षमतानुसार करें। 
 
कन्या- तेल तथा उड़द दाल का दान करें।
 
तुला- रुई, वस्त्र, राई, सूती वस्त्रों के साथ ही चादर आदि का दान करें। 
 
वृश्चिक- खिचड़ी का दान करें साथ ही अपनी क्षमता के अनुसार कंबल का दान भी शुभ फलदायी सिद्ध होगा। 
 
धनु- चने की दाल का दान करें तो विशेष लाभ होने की संभावना बनती है। 
 
मकर- कंबल और पुस्तक का दान करें तो हर मनोकामना पूरी हो सकती है। 
 
कुंभ- साबुन, वस्त्र, कंघी व अन्न का दान करें। 
 
मीन- साबूदाना, कंबल सूती वस्त्र तथा चादर का दान करें।
 
मार्गशीर्ष महीने को काफी पवित्र माना जाता है। अत: इस दिन राशि के अनुसार दान करना मंगलकारी रहेगा।

ALSO READ: venus transit 2019: शुक्र के राशि परिवर्तन से 5 राशियों की खुल रही है किस्मत, कहीं आपकी राशि तो नहीं
Show comments

Khatu shyam train from indore : इंदौर से खाटू श्याम बाबा मंदिर जाने के लिए कौनसी ट्रेन है?

May 2024 Weekly Forecast: इस सप्ताह में किन राशियों का चमकेगा भाग्य, जानें नए सप्ताह का राशिफल

Guru Gochar : बृहस्पति के वृषभ में होने से 3 राशियों को मिलेंगे अशुभ फल, रहें सतर्क

Char Dham Yatra : छोटा चार धाम की यात्रा से होती है 1 धाम की यात्रा पूर्ण, जानें बड़ा 4 धाम क्या है?

कबूतर से हैं परेशान तो बालकनी में लगाएं ये 4 पौधे, कोई नहीं फटकेगा घर के आसपास

Aaj Ka Rashifal: शुभ समाचारों वाला रहेगा आज का दिन, पढ़ें 16 मई का राशिफल

Maa lakshmi : मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए तुलसी पर चढ़ाएं ये 5 चीज़

16 मई 2024 : आपका जन्मदिन

16 मई 2024, गुरुवार के शुभ मुहूर्त

Shukra Gochar : शुक्र करेंगे अपनी ही राशि में प्रवेश, 5 राशियों के लोग होने वाले हैं मालामाल

अगला लेख