Dharma Sangrah

24 नवंबर : आज गुरु ने बदली अपनी चाल, गजकेसरी योग से 5 राशियां होंगी खुशहाल

Webdunia
गुरुवार, 24 नवंबर 2022 (05:15 IST)
Meen rashi me guru ka fal: बृहस्पति यानी गुरु ग्रह 24 नवंबर 2022 को सुबह करीब 04 बजकर 36 मिनट अपनी ही स्वयं की मीन राशि में मार्गी हो गए हैं। 29 जुलाई से ही गुरु इस राशि में वक्री अवस्था में थे। गुरु के पुन: मार्गी होने से इस दिन गजकेसरी योग भी बन रहे हैं। गुरु का मार्गी होने के अर्थ है कि धन, नौकरी और विवाह सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। ऐसे में 5 राशियों की किस्मत चमक जाएगी।
 
1. वृषभ | Taurus : बृहस्पति आपकी राशि के ग्यारहवें भाव में मार्गी होने से आपको अच्‍छे परिणाम देखने के मिलेंगे। नौकरी में पदोन्नति और व्यापार में उन्नति के योग बनेंगे। आर्थिक रूप से आप मजबूत होंगे और किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का योग भी बन रहा है।
 
2. कर्क राशि | Cancer : बृहस्पति आपकी राशि के नौवें भाव में मार्गी होंगे। इस दौरान आपको भाग्य का साथ मिलेगा। व्यापार में निवेश से लाभ होगा। नौकरीपेशा हैं तो सहयोगियों का सहयोग मिलेगा। करियर में सफलता मिलेगी। आर्थिकरूप से आप मजबूत होंगे। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मधुर और सौहार्दपूर्ण रहेंगे।
 
3. कन्या राशि | Virgo : आपकी राशि के सातवें भाव में बृहस्पति का मार्गी होना आपके लिए अनुकूल सिद्ध होगा। इसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। नौकरी में तरक्की होगी। व्यापार में लाभ होगा। आर्थिक रूप से धन की आवक बनी रहेगी और धन की बचत भी संभव होगी। जीवनसाथी के सामय समय बिताएंगे।
 
4. वृश्‍चिक राशि | Scorpio : आपकी राशि के पांचवें भाव में बृहस्पति का गोचर सुखकारी है। आपके जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होगा। संतान पक्ष की ओर से सुखद समाचार मिलेगा। नौकरी में प्रोत्साहन, वेतन वृद्धि, पदोन्नति या अन्य लाभ हो सकते हैं। व्यापार में अच्छा मुनाफा प्राप्त करेंगे। 
 
5. कुंभ राशि | Aquarius : आपकी राशि के दूसरे भाव में गुरु मार्गी होगा। इसके चलते आपकी मनोकामनाएं पूर्ण होगी। अचानक से धनलाभ होगा। छोटी यात्रा संभव है। नौकरी के नए अवसर प्राप्त होंगे। व्यापार में मुनाफा होगा। जीवनसाथी के साथ संबंध बहुत अच्छे रहेंगे। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Rang Panchami 2026: रंगपंचमी का महत्व और कथा

Happy Holi Wishes 2026: रंगों के त्योहार होली पर अपनों को भेजें ये 10 सबसे मंगलकारी शुभकामनाएं

क्या भारत को भी युद्ध में धकेलेगा खग्रास चंद्र ग्रहण, क्या कहते हैं ग्रह गोचर

होलिका दहन: शाप, वरदान और अनन्य भक्ति की विजय

Rang Panchami 2026: किस देवता को कौन-सा रंग चढ़ाने से मिलती है कृपा? जानिए पूजा विधि

सभी देखें

नवीनतम

08 March Birthday: आपको 8 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 8 मार्च 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

Horoscope for the week: नए हफ्ते का साप्ताहिक राशिफल, जानें 9 से 15 मार्च 2026 तक

ग्रहों के बदलाव से 19 मार्च के बाद 5 राशियों का जीवन पूरी तरह से बदल जाएगा

Rang Panchami 2026: किस देवता को कौन-सा रंग चढ़ाने से मिलती है कृपा? जानिए पूजा विधि

अगला लेख