Hanuman Chalisa

Venus and Mars : मंगल और शुक्र के मिलन का क्या होगा 12 राशियों पर असर

Webdunia
13 जुलाई 2021 को वीनस-मार्स के अदभुत मिलन को आंखों से देखने का मौका मिलेगा। यह मिलन 12 राशियों के लिए क्या फल लेकर आया है जानिए.... 
 
मेष- मेष राशि वाले जातकों के लिए यह संयोग आर्थिक परेशानी वाला रहेगा। व्यापार में परेशानी आएगी। नौकरी में अधिकारी वर्ग से सहयोग प्राप्त होगा, परंतु कृषि क्षेत्र में मध्यम लाभ मिलेगा। माता को स्वास्थ्य संबंधी चिंता रहेगी। भाई के घर मांगलिक कार्य होने के योग हैं। किसी अनजान व्यक्ति के संपर्क में आने से रोजगार में वृद्धि होगी।
 
वृषभ- वृषभ राशि वाले जातकों के लिए यह संयोग भौतिक सुख वाला रहेगा। व्यापार में अच्छा लाभ होगा। कृषि क्षेत्र में सफलता मिलेगी। नौकरी में साथियों से परेशानी आएगी। स्वयं को स्वास्थ्य संबंधी तकलीफ रहेगी। किसी पुराने पड़ोसी से परेशानी आ सकती है, धैर्य से काम करें। माता-पिता के तीर्थयात्रा के योग बन रहे हैं। मामा पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा।
 
मिथुन- मिथुन राशि वाले जातकों के लिए यह संयोग ज्यादा अच्छा रहेगा। नौकरी में उन्नति के योग बनते हैं। कृषि क्षेत्र में बहुत उन्नति के मौके मिलेंगे। व्यापार ठीक-ठीक रहेगा। बहन को आर्थिक परेशानी आएगी। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा जिससे बहन की परेशानी दूर होगी। संतान को स्वास्थ्य में सुधार होगा, परंतु लंबे समय तक ध्यान देना होगा।

कर्क- कर्क राशि वाले जातकों के लिए यह संयोग कानून संबंधी उलझन वाला रहेगा। व्यापार में मध्यम लाभ होगा। कृषि क्षेत्र में सामान्य लाभ प्राप्त होगा। नौकरी में उन्नति होगी, परंतु स्थान परिवर्तन के योग हैं। किसी से व्यापार में साझेदारी का मौका मिलेगा, परंतु परेशानी आ सकती है, अत: समझकर कार्य करें। जीवनसाथी को रोजगार प्राप्त होने से लाभ मिलेगा। घर में मांगलिक कार्य के भी योग बनते हैं।
 
सिंह- सिंह राशि वाले जातकों के लिए यह संयोग संतान सुख वाला रहेगा। व्यापार में सफलता मिलते-मिलते परेशानी आएगी। नौकरी में साथियों से सहयोग प्राप्त होगा। कृषि क्षेत्र में सफलता मिलेगी। पैतृक संपत्ति प्राप्त होने के योग हैं, साथ ही परिवार में नए मेहमान के योग हैं। पुराने मित्र से मनमुटाव की स्थिति बन सकती है, ध्यान रखें।
 
कन्या- कन्या राशि वाले जातकों के लिए यह संयोग राजनीति और रोमांस में सफलता वाला रहेगा। व्यापार ठीक-ठीक रहेगा। कृषि क्षेत्र में सफलता मिलेगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग हैं। पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा लेकिन परिवार से तालमेल में परेशानी आएगी। मामा पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा। किसी महिला से परेशानी आ सकती है जिसका कानून द्वारा हल होगा। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी।
 
तुला- तुला राशि वाले जातकों के लिए यह संयोग जीवनसाथी से नजदिकियां बढ़ाने वाला रहेगा। व्यापार में अच्छा लाभ रहेगा। कृषि क्षेत्र में किसी पड़ोसी से सहयोग प्राप्त होगा, परंतु परिवार में मतभेद की स्थिति बन सकती है। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। संतान संबंधी सुख प्राप्त होगा। माता को अचानक स्वास्थ्य की तकलीफ हो सकती है। घनिष्ठ मित्र से दूरी होगी।
 
वृश्चिक- वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए संयोग पारिवारिक उन्नति वाला रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। नौकरी में उन्नति होगी। कृषि क्षेत्र में सामान्य लाभ होगा। माता को स्वास्थ्य संबंधी तकलीफ रहेगी। पिता को स्वास्थ्य में सुधार होगा। किसी रिश्तेदार से मनमुटाव समाप्त होगा। जीवनसाथी को रोजगार में परेशानी आएगी। भाई को अच्छा आर्थिक लाभ मिलेगा।
 
धनु- धनु राशि वाले जातकों के लिए यह संयोग भौतिक सुख वाला रहेगा। व्यापार पहले सामान्य फिर सफलता मिलेगी। नौकरी में उन्नति होगी। साथ ही बड़े अधिकारी के साथ कार्य करने का योग बनते हैं। कृषि क्षेत्र दूसरे स्थान पर भी बढ़ेगा। वाहन चालकों के लिए यह संयोग दुखदायी हो सकता है, ध्यान देना होगा। किसी रिश्तेदार से सहयोग प्राप्त होगा। पिता को आर्थिक लाभ मिलेगा।
मकर- मकर राशि वाले जातकों के लिए यह संयोग रोजगार और विजय प्राप्ति वाला रहेगा। व्यापार में सफलता मिलेगी। नौकरी में साथियों से सहयोग प्राप्त होगा। कृषि क्षेत्र में मध्यम लाभ मिलेगा। माता के द्वारा धार्मिक अनुष्ठान होगा। पिता की आर्थिक उन्नति में सफलता मिलेगी। 
 
कुंभ- कुंभ राशि वाले जातकों के लिए यह संयोग समाज में मान-प्रतिष्ठा प्राप्ति वाला रहेगा। व्यापार में परेशानी आएगी। नौकरी में सामान्य जीवन रहेगा। कृषि क्षेत्र में अच्छा लाभ मिलेगा। संतान के विवाह योग बनेंगे। जीवनसाथी को रोजगार में तकलीफ आ सकती है। ससुराल पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा। 
 
मीन- मीन राशि वाले जातकों के लिए यह संयोग मिश्रित फल वाला रहेगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा। कृषि क्षेत्र में सफलता हासिल होगी। नौकरी में साथियों से परेशानी आएगी। स्वयं को स्वास्थ्य संबंधी तकलीफ रहेगी। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। संतान को रोजगार में उन्नति मिलेगी। किसी धार्मिक क्षेत्र की जिम्मेदारी मिल सकती है।

ALSO READ: Mars and Venus : 12-13 जुलाई को आकाश में मंगल-शुक्र-चंद्र का ट्रिपल कंजेक्शन

ALSO READ: आसमान में कैसा होगा नजारा जब 12 और 13 जुलाई को मंगल और शुक्र ग्रह होंगे करीब


सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

शनि-केतु का बड़ा खेल: 25 नवंबर तक इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे कर्मफल दाता, बदल जाएगी तकदीर

26 मई को उदय होंगे बुध ग्रह: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, क्या आपकी राशि भी है शामिल?

मिथुन राशि में गुरु-शुक्र की दुर्लभ युति, 3 राशियों पर होगी धन और सुख की बारिश

Purushottam Maas: अधिकमास में ऐसे करें भगवान विष्णु की पूजा, मिलेगा अक्षय पुण्य

Vastu Lifestyle Tips: वास्तु के अनुसार कपड़े, जूते और हेयरकट चुनें, बदल सकती है किस्मत

सभी देखें

नवीनतम

31 May Birthday: आपको 31 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 31 मई 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

Weekly Horoscope 1 to 7 June: साप्ताहिक राशिफल (1 से 7 जून 2026): अपने भाग्य को जानें और तैयार रहें

क्या आप भी गलत तरीके से करते हैं गायत्री मंत्र का जाप? जानें सही नियम और 21 दिनों में देखें चमत्कारी बदलाव

Weekly Horoscope 1–7 June 2026: 01 से 07 जून तक कैसा रहेगा आपका सप्ताह? शॉर्ट में पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

अगला लेख