Mangal Kark Rashi me : कर्क में 20 जुलाई तक मंगल, 12 राशियों की जिंदगी में करेंगे हलचल

Webdunia
मंगल ग्रह 20 जुलाई तक अपनी नीच राशि यानी कर्क में हैं। इस ग्रह पर शनि की दृष्टि भी है। मंगल ग्रह का शुभ असर वृष, कन्या,तुला और कुंभ राशि पर पड़ेगा। इन राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और पराक्रम बढ़ेगा। वृश्चिक और मीन राशि पर इसका मिला-जुला असर देखने को मिलेगा। वहीं, मेष, मिथुन, कर्क, सिंह, धनु और मकर राशि वाले लोगों को खासतौर से संभलकर रहना होगा।
 
मंगल की वजह से भूकंप और आगजनी
इस बार नव संवत्सर के राजा और मंत्री दोनों ही मंगल है। ज्योतिष में मंगल को भूमि पुत्र माना जाता है। ये पराक्रम का भी कारक ग्रह है। ऐसे में इस पूरे साल यानि संवत 2078 में ये ग्रह अपना विशेष असर दिखाएगा। इस दौरान भारतीय सेना का पराक्रम भी दुनिया को दिखेगा। हालांकि मंगल को क्रूर ग्रह भी कहा जाता है इसलिए शनि की दृष्टि पड़ने से देश-दुनिया में आगजनी, भूकंप, जनविद्रोह और कुछ जगह रक्तपात जैसे गंभीर हालात भी बन सकते हैं।
 
20 जुलाई तक 12 राशियों पर मंगल का असर
 
मेष: नौकरी और बिजनेस में विवाद की स्थिति बन सकती है। प्रॉपर्टी संबंधी मामले भी उलझ सकते हैं। माता से मतभेद रहेगा। सेविंग खत्म हो सकती है। किस्मत का साथ नहीं मिल पाएगा। इलेक्ट्रॉनिक खर्चा बढ़ सकता है। लेन-देन और निवेश में सावधान रहें। पारिवारिक कलह और मानसिक अशांति वाला समय रहेगा।
 
वृष: मंगल के राशि बदलने से साहस और पराक्रम बढ़ेगा। इससे नौकरी और बिजनेस में फायदा मिलेगा। भाई, बहन, दोस्त और साथ काम करने वाले लोगों से मदद मिलेगी। किस्मत का साथ भी मिलेगा। यात्राओं के योग बनेंगे। सेहत में सुधार होगा। विवादों में जीत मिलेगी। कानूनी मामलों के फैसले आपके फेवर में आने के संकेत है।
 
मिथुन: इस ग्रह के राशि बदलने का अशुभ असर रहेगा। रुका हुआ पैसा उलझ सकता है। खर्चा भी बढ़ सकता है। प्रॉपर्टी संबंधी विवाद होने की आशंका है। नौकरी और बिजनेस में रुकावटें आ सकती हैं। पारिवारिक और मानसिक परेशानी भी हो सकती है। व्हीकल सावधानी से चलाएं।
 
कर्क: आपकी ही राशि में मंगल आ जाने के कारण संभलकर रहना होगा। नौकरी और बिजनेस में मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है। चिड़चिड़ापन भी रहेगा। रोजमर्रा के काम समय पर पूरे नहीं हो पाने से तनाव बढ़ेगा। प्रॉपर्टी संबंधी मामले उलझ सकते हैं। सेहत संबंधी उतार-चढ़ाव रहेंगे। शादीशुदा जीवन में परेशानियां आ सकती हैं।
 
सिंह: मंगल का अशुभ असर रहेगा। आर्थिक मामलों में उलझनें बढ़ सकती हैं। खर्चा बढ़ सकता है। धन हानि भी हो सकती है। पुराने विवाद फिर से शुरू हो सकते हैं। फालतू दौड़-भाग हो सकती है। चोट लगने की आशंका है। सेहत को लेकर सावधान रहना होगा।
 
कन्या: मंगल के कारण पराक्रम बढ़ेगा। नौकरी और बिजनेस में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। कानूनी फैसले आपके फेवर में आ सकते हैं। इनकम के सोर्स भी बढ़ेंगे। रुका हुआ पैसा भी मिल सकता है। योजनाएं पूरी हो सकती हैं। संतान संबंधी परेशानियां दूर होंगी।
 
तुला: नौकरी और बिजनेस में तरक्की होने के योग हैं। धन लाभ होगा। प्रॉपर्टी संबंधी मामलों में फायदा होगा। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों के लिए फायदे वाला समय रहेगा। भाई, बहन और दोस्तों की मदद मिलेगी। कोई राज की बात या गुप्त जानकारी भी पता चल सकती है।
 
वृश्चिक: लेन-देन और निवेश में किस्मत का साथ मिल सकता है। लेकिन मेहनत बढ़ेगी। यात्राओं का योग हैं। थकान हो सकती है। रोजमर्रा के काम समय पर पूरे होंगे और उनमें सफलता मिलेगी। सेविंग बढ़ेगी। वैवाहिक जीवन के लिए भी समय अच्छा रहेगा। भाइयों और दोस्तों से मदद मिलेगी। मेहनत से हर काम पूरा कर लेंगे।
 
धनु: मंगल के कारण सेहत संबंधी परेशानी रहेगी। नौकरी और बिजनेस में विवाद होने की आशंका है। दुश्मनों की वजह से परेशानी बढ़ सकती है। व्हीकल सावधानी से चलाएं। चोट लग सकती है। गुस्से के कारण कामकाज बिगड़ सकते हैं। पुराने विवाद भी शुरू हो सकते हैं।
 
मकर: समय ठीक रहेगा। शादीशुदा जीवन में उतार-चढ़ाव बने रहेंगे। सेहत संबंधी परेशानियां भी हो सकती हैं। रोजमर्रा के कामकाज में रुकावटें आ सकती हैं। नौकरी और बिजनेस में भी समय ठीक है। सोचे हुए काम भी समय से पूरे हो जाएंगे।
 
कुंभ: मंगल के कारण पुराने विवाद सुलझ जाएंगे। मेहनत ज्यादा होगी। दूर स्थान के लोगों से मदद मिलेगी। नौकरी और बिजनेस में फायदे वाला समय रहेगा। प्रॉपर्टी खरीदी बिक्री में फायदा हो सकता है। माता और छोटे भाइयों से मदद मिलेगी। 
 
मीन: नौकरी और बिजनेस संबंधी नई योजनाएं बनेंगी। लेकिन उन पर काम नहीं हो पाएगा। नए लोगों से मुलाकात और बातचीत होगी। संतान संबंधी परेशानी रहेगी। वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। भाइयों और दोस्तों से अनबन या मतभेद हो सकते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Akshaya tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन करें 5 अचूक उपाय, लक्ष्मी आएगी आपके द्वार

Bhagwat katha benefits: भागवत कथा सुनने से मिलते हैं 10 लाभ

Chanakya niti: चाणक्य के अनुसार इन 5 गुणों वाले लोग जल्दी बन जाते हैं धनवान

Dhan yog in Kundali : धन योग क्या है, करोड़पति से कम नहीं होता जातक, किस्मत देती है हर जगह साथ

Vastu Tips : घर में जरूर रखना चाहिए ये 5 वस्तुएं, किस्मत का ताला खुल जाएगा

01 मई 2024, बुधवार के शुभ मुहूर्त

Akshaya tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर सोने के अलावा भी खरीद सकते हैं ये 5 चीजें

Akshaya tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन करें 5 अचूक उपाय, लक्ष्मी आएगी आपके द्वार

May Birthday Horoscope: यदि आप मई में जन्मे हैं, तो जान लें अपने बारे में खास बातें

May 2024 Monthly Horoscope: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा मई का महीना, पढ़ें मासिक राशिफल

अगला लेख