Festival Posters

Mars Transit in Aquarius 2020 : 04 मई को मंगल का कुंभ राशि में गोचर, जानिए 12 राशियों पर क्या होगा असर

पं. हेमन्त रिछारिया
Mars in Aquarius 2020
 

* 4 मई की रात्रि मंगल करेंगे कुंभ राशि में प्रवेश
 
4 मई 2020, सोमवार की रात्रि 8 बजकर 39 मिनट से मंगल गोचरवश अपनी राशि परिवर्तन कर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। सामान्यत: मंगल 57 दिनों में अपनी राशि बदलते हैं। मंगल को ज्योतिष शास्त्र में सेनापति माना गया है। मंगल समस्त साहसिक कार्य जैसे सेना, अग्निशमन सेवाएं, पुलिस आदि के साथ-साथ प्रशासनिक दक्षता का भी प्रतिनिधित्व करता है।
 
मंगल अग्नि तत्व ग्रह होने के साथ-साथ एक उत्तेजनात्मक ग्रह भी है। मंगल में मारणात्मक शक्ति का आधिक्य होता है। जिस जातक का मंगल प्रबल होता है, वह सामान्यत: क्रोधी व उत्तेजनात्मक स्वभाव वाला होता है। मंगल का शनि अधिष्ठित कुंभ राशि में प्रवेश समस्त 12 राशियों वाले जातकों को न्यूनाधिक रूप में प्रभावित करेगा।
 
आइए जानते हैं द्वादश राशियों पर मंगल का गोचर कैसा प्रभाव देगा? 
 
1. मेष- मेष राशि वाले जातकों को मंगल के गोचर अनुसार आय में वृद्धि होगी। कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। बंधु-बांधवों से लाभ होगा। संपत्ति से लाभ होगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। धनवृद्धि होगी। साहस व पराक्रम में वृद्धि होगी। अचल संपत्ति की प्राप्ति होगी।
 
2. वृषभ- वृषभ राशि वाले जातकों को मंगल के गोचर अनुसार कार्यक्षेत्र में बाधाएं आएंगी। दुर्घटना की आशंका है। चोरी के कारण धनहानि होगी। मानसिक अशांति रहेगी। अचल संपत्ति से हानि होगी। अग्नि दुर्घटना होने की आशंका है। खेत-खलिहान में आगजनी होने की आशंका रहेगी। कर्ज बढ़ने से मानसिक कष्ट होगा।
 
3. मिथुन- मिथुन राशि वाले जातकों को मंगल के गोचर अनुसार साहस में कमी होगी। शल्य चिकित्सा के योग बनेंगे। कार्यक्षेत्र में बाधाएं आएंगी। बंधु-बांधवों से कष्ट होगा। शत्रुओं के कारण कष्ट होगा। मानसिक कष्ट होगा। चोट लगने से शारीरिक पीड़ा व कष्ट होगा।
 
4. कर्क- कर्क राशि वाले जातकों को मंगल के गोचर अनुसार धनहानि होगी। प्रवास की संभावनाएं बनेंगी। कार्यों में असफलता प्राप्त होगी। शस्त्राघात व दुर्घटना की आशंका है। बंधु-बांधवों से विवाद होगा। अचल संपत्ति का नुकसान होगा।
 
5. सिंह- सिंह राशि वाले जातकों की मंगल के गोचर अनुसार स्त्री से कलह होगी। बंधु-बांधवों से कष्ट होगा। मानसिक व शारीरिक कष्ट होगा। वाहन आदि से दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका है। अचल संपत्ति से हानि के योग हैं। उच्च रक्तचाप एवं रक्त संबंधी रोग होने की आशंका है।
 
6. कन्या- कन्या राशि वाले जातकों को मंगल के गोचर अनुसार शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। साहस व पराक्रम में वृद्धि होगी। धनवृद्धि होगी। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। अचल संपत्ति से लाभ होगा। पुलिस, सेना व अग्निशमन सेवाओं से जुड़े व्यक्तियों की पदोन्नति होने के योग हैं। कार्यक्षेत्र में लाभ होगा। राज्य सरकार से सहयोग प्राप्त होगा।
 
7. तुला- तुला राशि वाले जातकों को मंगल के गोचर अनुसार संतान को कष्ट होगा। धनहानि के योग हैं। शत्रुओं के कारण कष्ट होगा। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के कारण कष्ट होगा। जीवनसाथी से कलह होगी। दांपत्य सुख में अवरोध आएगा।
 
8. वृश्चिक- वृश्चिक राशि वाले जातकों को मंगल के गोचर अनुसार जमीन-जायदाद संबंधी मामलों में हानि होगी। माता को कष्ट होगा। वाहन दुर्घटना की आशंका है। पारिवारिक सुख में कमी के कारण मानसिक अशांति होगी। हृदय संबंधी रोग के कारण कष्ट होगा। अपमान व जनविरोध होगा। 
 
9. धनु- धनु राशि वाले जातकों को मंगल के गोचर अनुसार अनुसार साहस व पराक्रम में वृद्धि होगी। शत्रु पराभव होगा। राज्याधिकारियों से लाभ होगा। भूमि-भवन से लाभ होगा। अचल संपत्ति की प्राप्ति होगी। दांपत्य सुख की प्राप्ति होगी। पदोन्नति होगी। वाहन सुख प्राप्त होगा।
 
10. मकर- मकर राशि वाले जातकों को मंगल के गोचर अनुसार साहस में कमी आएगी। धन नाश होगा। कार्यों में असफलता प्राप्त होगी। राज्य की ओर से दंड प्राप्त होगा। चोरों से नुकसान की आशंका है। अचल संपत्ति का नुकसान होने की आशंका है।
 
11. कुंभ- राशि वाले जातकों को मंगल के गोचर अनुसार कार्य असफल होंगे। दुर्घटना के कारण कष्ट होगा। अग्नि व रक्तविकार के कारण कष्ट होगा। शत्रुओं से कष्ट की प्राप्ति होगी। जमीन-जायदाद से हानि होगी। वाहन दुर्घटना के योग बनेंगे। कार्यक्षेत्र में बाधाएं आएंगी।
 
12. मीन- मीन राशि वाले जातकों को मंगल के गोचर अनुसार स्त्री से कलह होगी। बंधु-बांधवों से कष्ट होगा। मानसिक व शारीरिक कष्ट होगा। मन में खिन्नता रहेगी। पराक्रम में कमी महसूस करेंगे। पुलिस, सेना व अग्निशमन सेवा से जुड़े व्यक्तियों का स्थानांतरण होने की संभावना है। व्यय अधिक होगा। प्रवास के योग बनेंगे। नेत्रों में परेशानी के कारण कष्ट होगा। 
 
मंगल के अशुभ प्रभाव को कम करने हेतु उपयोगी उपाय-
 
1. मंगलवार के दिन 250 ग्राम बताशे बहते जल में प्रवाहित करें।
2. मंगलवार को किसी से कोई भेंट स्वीकार ना करें।
3. प्रत्येक मंगलवार हनुमान जी को सिन्दूर अर्पण कर हनुमान चालीसा का पाठ करें।
4. लाल वस्त्रों का प्रयोग ना करें।
5. मंगल यंत्र की नित्य पूजा करें।
6. मंगलवार के दिन मंगल का दान करें। (दान सामग्री- लाल वस्त्र, गुड़, मूंगा, मसूर की दाल, तांबा, रक्त चंदन, लाल पुष्प आदि)
 
(निवेदन- उपर्युक्त विश्लेषण ग्रह-गोचर की गणना पर आधारित है। जन्मपत्रिका में ग्रह स्थिति एवं दशाओं के कारण इसमें परिवर्तन संभव है।)
 
-ज्योतिर्विद् पं. हेमन्त रिछारिया
प्रारब्ध ज्योतिष परामर्श केन्द्र
सम्पर्क: astropoint_hbd@yahoo.com
 
ALSO READ: रामायण में मंथरा कौन थी?

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Weekly Rashifal 2026: इस सप्ताह क्या कहता है 12 राशियों का भाग्य, पढ़ें (साप्ताहिक राशिफल 09 से 15 फरवरी तक)

वरुण का दुर्लभ गोचर: 168 साल बाद मीन राशि में, 6 राशियों पर पड़ेगा गहरा असर

चार धाम यात्रा 2026 रजिस्ट्रेशन जरूरी, यहां देखें स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

महाशिवरात्रि का अर्थ, पूजा विधि, मंत्र, आरती, चालीसा, कथा और लाभ FAQs

विजया एकादशी 2026: 13 फरवरी को रखा जाएगा व्रत, जानिए तिथि, महत्व और नियम

सभी देखें

नवीनतम

15 February Birthday: आपको 15 फरवरी, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 15 फरवरी 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

Weekly Horoscope (16 To 22 Feb): फरवरी 2026 का साप्ताहिक राशिफल, अपने सितारों से जानें नए सप्ताह का हाल

फाल्गुन अमावस्या: पितरों के आशीर्वाद से बदल सकता है आपका भाग्य, जानिए सही विधि

Annular Solar Eclipse 2026: सूर्य ग्रहण कब लगने वाला है और वह किन देशों में दिखाई देगा?

अगला लेख