Dharma Sangrah

महाशिवरात्रि के 10 ज्योतिष उपाय, अथाह धन के लिए जरूर आजमाएं

Webdunia
Mahashivratri 2022
 
महाशिवरात्रि (maha shivratri) के दिन भगवान‌ शिव अर्द्धरात्रि में ब्रह्मा जी के अंश से लिंग रूप में प्रकट हुए थे। इस दिन विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ का पूजा-अर्चन किया जाए तो सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। यह मान्यता है कि इसी दिन भोलेनाथ का गौरा माता से विवाह हुआ था।

महाशिवरात्रि के दिन शिव जी को प्रसन्न करने के लिए ज्योतिष के निम्न 10 उपायों को करने से जातक को अथाह धन की प्राप्ति होती हैं।

यहां पढ़ें खास उपाय...Mahashivratri ke Upay    
 
1. महाशिवरात्रि के दिन योग्य ब्राह्मण से सलाह करके घर में पारद के शिवलिंग की स्थापना करवाएं तथा प्रतिदिन उसका पूजन करें, इससे आमदनी बढ़ने के योग बनते हैं।
 
2. शिवरात्रि पर 21 बिल्व पत्रों पर चंदन से 'ॐ नम: शिवाय' लिखकर शिवलिंग पर चढ़ाएं। इससे इच्छाएं पूरी हो सकती हैं।
 
3. एक लोटे में काले तिल पानी में मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें व 'ॐ नम: शिवाय' मंत्र का जप करें। इससे मन को शांति तथा पितृ प्रसन्न होकर अपार धन प्राप्ति का आशीर्वाद देंगे।
 
4. महाशिवरात्रि के दिन जूही के फूल से भगवान शिव का पूजन करें तो घर से दरिद्रता दूर भाग जाती है। 
 
5. शिवरात्रि के कनेर के पुष्पों से भगवान भोलेनाथ का पूजन करने से मनचाहा धनलाभ पाने का आशीष मिलता है।
 
6. मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं। इस दौरान भगवान शिव का ध्यान करते रहें। इससे धन की प्राप्ति होती है।
 
7. शिवरात्रि के दिन गरीबों, असहाय व्यक्तियों को भोजन कराएं। इससे घर में कभी अन्न एवं धन की कमी नहीं होगी और पितरों की आत्मा को शांति मिलेगी।
 
8. शिव जी के पूजन से श्रद्धालुओं की धन संबंधी समस्याएं भी दूर हो जाती हैं। नियमित रूप से अपनाने वाले व्यक्ति को अपार धन-संपत्ति प्राप्त हो सकती है। 
 
9. शमी वृक्ष के पत्तों तथा चमेली के फूल से शिव जी का पूजन करने पर अपार धन-संपदा का आशीष मिलता है।
 
10. महाशिवरात्रि पर सायंकाल के समय शिव मंदिर में दीया जलाने से धन संबंधी समस्याएं दूर होकर अपार धन-संपत्ति तथा ऐश्वर्य की प्राप्ति होती हैं।  

Mahashivratri Remedies
 

ALSO READ: क्यों मनाते हैं महाशिवरात्रि, इस साल किन राशियों के लिए शुभ है शिवरात्रि का पर्व

ALSO READ: शिव चालीसा का महत्व : महाशिवरात्रि पर इतनी बार पढ़ें यह पाठ, सुनहरी सफलता की मिलेगी सौगात

सम्बंधित जानकारी

होली पर दिखेगा चंद्र ग्रहण का दुर्लभ ग्रस्तोदय नजारा, भारत के इस शहर से दिखेगा खास दृश्य

Holi puja remedies 2026: होलिका दहन के दिन करें मात्र 5 उपाय, संपूर्ण वर्ष रहेगा शुभ

भविष्यवाणी: ईरान-इजराइल युद्ध बनेगा विश्वयुद्ध की शुरुआत? भारत बनेगा महाशक्ति

Khagras Chandra Grahan 2026: खग्रास चंद्र ग्रहण का राशियों पर शुभ और अशुभ प्रभाव

होली पर गुलाल गोटा की परंपरा कहां से आई? मुस्लिम कारीगरों से क्या है इसका रिश्ता

ईरान- इजराइल युद्ध: क्या भविष्य मालिका की भविष्यवाणी सच होने का समय आ गया?

शुक्र का गुरु की राशि मीन में गोचर: 12 राशियों की किस्मत बदलेगी, जानिए पूरा राशिफल

Lunar Eclipse 2026: चंद्र ग्रहण भारत में कहां और कब नजर आएगा, सूतक काल सहित संपूर्ण लिस्ट

Holika Dahan 2026: 02 नहीं 03 मार्च को ही करें होलिका दहन, जानिए शास्त्रमत

Holi Astrology: होली धुलेंडी पर आपके लिए कौन सा रंग रहेगा सबसे भाग्यशाली, जानें अपनी राशि के अनुसार

अगला लेख