Hanuman Chalisa

वृश्चिक राशि में बुध, जानिए आपके लिए कितना शुभ, कितना अशुभ

पं. अशोक पँवार 'मयंक'
बुध ज्ञान व व्यापार का कारक है। बुध की उच्च राशि कन्या व नीच राशि मीन है। बुधवार इसका वार है व सफलता के कारक गणेशजी देवता हैं। रंग हरा, रत्न पन्ना व बुध से संबंधित तारीख 5, 14, 23 है। बुध ने 2 नवंबर 2017 को रात्रि 1 बजे वृश्चिक राशि, विशाखा नक्षत्र में प्रवेश कर लिया है तथा वह 24 नवंबर दोपहर 2 बजे तक यही रहेगा। 12 राशियों पर इसका प्रभाव कैसा रहेगा? आइए जानते हैं-
 
मेष- भाइयों को कष्ट, साझेदारी में नुकसान, शत्रु भय रह सकता है। कर्ज की स्थिति को टालें। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। वार्तालाप में भी सतर्कता बरतें।
 
वृषभ- प्रेम में सफलता, संतान से लाभ, वाद-विवाद प्रतियोगिताओं में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। दैनिक व्यापार-व्यवसाय में उन्नति के योग हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। प्रभाव क्षेत्र में थोड़ी कमी महसूस करेंगे।
 
मिथुन- किसी भी कार्य में परिश्रम द्वारा सफलता मिलेगी। पारिवारिक मामलों में प्रतिकूल स्थिति रहेगी। मातृपक्ष का सहयोग लेकर चलना होगा। बाहरी मामलों में सतर्कता रखना होगी। लेन-देन सावधानीपूर्वक करें।
 
कर्क- बाहरी मामलों में सावधानी रखना होगी। यात्रा करते वक्त सतर्क रहें। पराक्रम बढ़ेगा, भाइयों व मित्रों का सहयोग लेकर चलें। साझेदारी के मामलों में जरा बचकर चलना होगा। संतान से लाभ व मनोरंजन पर खर्च होगा।
 
सिंह- पारिवारिक कार्य बनेंगे, वाहनादि सुख मिलेगा। धन संबंधित समस्याओं का समाधान होगा। वाणी का प्रभाव बढ़ेगा। आय के साधनों में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा अपने कार्य के प्रति सजग रहें। पिता के मामलों में वाद-विवाद से बचना होगा।
 
कन्या- पराक्रम द्वारा आप अपने कार्य कर पाने में समर्थ होंगे। किसी भी प्रकार कीलापरवाही से बचना होगा। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति स्वप्रयत्नों से ठीक ही रहेगी। नौकरीपेशा प्रगतिपूर्ण वातावरण पाएंगे। भाग्य में थोड़ी कमी महसूस करेंगे।
 
तुला- भाग्य के साथ देने से कार्य में सुधार रहेगा। वाणी का प्रभाव बढ़ेगा वहीं कुटुम्बियों का सहयोग मिलने से सुखद स्थिति रहेगी। यात्रा के योग बनेंगे। बाहरी संबंधों में सुधारजनक स्थिति रहेगी। स्वास्थ्य मिला-जुला रहेगा।
 
वृश्चिक- स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिश्रम अधिक करने पर सफलता पाएंगे। आर्थिक मामलों मे थोड़ी परेशानी अनुभव करेंगे लेकिन कार्य रुकेंगे नहीं। दैनिक गतिविधियों में परिवर्तन न करें। दांपत्य जीवन मिला-जुला रहेगा।
 
धनु- व्यापार-व्यवसाय में संभलकर चलना होगा। नौकरीपेशा अपने कार्य पर ध्यान रखकर चलें। बाहरी मामलों में अपने विवेक का इस्तेमाल कर समस्याओं का समाधान निकालें। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। कर्ज की स्थिति टालें। 
 
मकर- आर्थिक मामलों में थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। संतान के मामलों में खर्च होगा। लेखन संबंधित मामलों में सावधानी रखें। व्यर्थ की चिंता का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक लेन-देन से बचें व जोखिम के कार्य में हाथ न डालें।
 
कुंभ- व्यवसाय में जोखिम के कार्य से बचना होगा। पारिवारिक मामलों में समझदारी से कार्य लेना होगा। संपत्ति के मामलों में सोच-विचारकर चलें। संतान के मामलों में खर्च होगा। शत्रुपक्ष पर संभलकर चलें। कोर्ट संबंधित मामलों में सावधानी रखें।
 
मीन- भाग्य का साथ मिलने से दैनिक व्यवसाय में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। पारिवारिक समस्याओं का समाधान होगा। जनता से संबंधित कार्य बनेंगे। परिश्रम अधिक करना पड़ेगा। भाइयों का सहयोग लें।
 
बुध के वृश्चिक राशि पर स्थित रहने तक यदि कोई समस्या आती हो तो गाय को हरा चारा खिलाएं, गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं व बुधवार का व्रत रखें। पत्रिका दिखाकर पन्ना पहनें। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

सोमवार से रविवार तक करें ये अचूक उपाय, हर दिन चमकेगी किस्मत

देवगुरु बृहस्पति का कर्क राशि में महागोचर: किस्मत चमकाने और गुरु दोष दूर करने के लिए जरूर करें ये 7 अचूक उपाय

साल का सबसे बड़ा महागोचर: 2 जून 2026 को देवगुरु बृहस्पति का कर्क राशि में प्रवेश, जानें सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल

Lunar Eclipse 2026: साल के दूसरे चंद्र ग्रहण की 5 बड़ी और रोचक बातें

Bada Mangal 2026: बड़ा मंगल: नवाबों के शहर से कैसे शुरू हुई बजरंगबली की ये खास परंपरा, पढ़ें गौरव गाथा

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (05 जून, 2026)

05 June Birthday: आपको 5 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 5 जून 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

Parama Ekadashi 2026: 3 साल बाद आई परमा एकादशी, इस तरह करें पूजा और व्रत

Adhik Panchami 2026: अधिक पंचमी क्या है, जानें महत्व, पूजा विधि और उपाय

अगला लेख