बुध ने किया राशि परिवर्तन, जानिए क्या होगा आप पर असर

पं. हेमन्त रिछारिया
11 सितंबर 2019 को प्रात:काल 5:00 बजे बुध ने गोचरवश अपनी उच्च राशि कन्या में प्रवेश कर लिया है। कन्या राशि में बुध स्वराशिस्थ के साथ-साथ उच्च के भी होते हैं। बुध को ज्योतिष शास्त्र में राजकुमार की पदवी हासिल है। आइए जानते हैं कि बुध के गोचर का समस्त 12 राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा-
 
1. मेष- मेष राशि वाले जातकों को बुध के गोचर अनुसार धर्मशास्त्रों में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक लाभ होगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। मानसिक सुख मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
 
2. वृष- वृष राशि वाले जातकों को बुध के गोचर अनुसार मानसिक अवसाद के कारण कष्ट होगा। कार्यों में असफलता प्राप्त होगी। जीवनसाथी व संतान से विवाद होगा। आर्थिक हानि होगी। प्रेम संबंध असफल होंगे।
 
3. मिथुन- मिथुन राशि वाले जातकों को बुध के गोचर अनुसार माता को सुख प्राप्त होगा। धन लाभ होगा। वाहन सुख प्राप्त होगा। संपत्ति से लाभ की प्राप्ति होगी। पारिवारिक सुख प्राप्त होगा। जन सहयोग मिलेगा।
 
4. कर्क- कर्क राशि वाले जातकों को बुध के गोचर अनुसार साहस-पराक्रम में कमी महसूस होगी। धन हानि होगी। बंधु-बांधवों से विवाद होगा। मन अशांत रहेगा।
 
5. सिंह- सिंह राशि वाले जातकों को बुध के गोचर अनुसार धन लाभ होगा। वाणी आधारित कार्यों में विशेष लाभ होगा। विद्यार्थी वर्ग को विद्याध्ययन में सफलता प्राप्त होंगी। संबंधियों से लाभ होगा।
 
6. कन्या- कन्या राशि वाले जातकों को बुध के गोचर अनुसार धनहानि के योग हैं। कटु शब्दों के कारण विवाद होगा। रिश्तेदारों को हानि पहुंचेगी। बंधन का भय होगा। मानसिक कष्ट रहेगा।
 
7. तुला- तुला राशि वाले जातकों को बुध के गोचर अनुसार मन चिंतित रहेगा। धन हानि होगी। सुख में कमी होगी। शत्रुओं के कारण हानि होगी। कार्यों में असफलता प्राप्त होगी। विवाद के कारण अशांति रहेगी। विद्यार्थियों को विद्याध्ययन में बाधाएं आएंगी। संबंधियों से विवाद होगा।
 
8. वृश्चिक- वृश्चिक राशि वाले जातकों को बुध के गोचर अनुसार शुभ कार्यों में रुचि बढ़ेगी। धन लाभ होगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। संतान सुख प्राप्त होगा।
 
9. धनु- धनु राशि वाले जातकों को बुध के गोचर अनुसार नए पद की प्राप्ति होगी। शत्रुओं पर विजय मिलेगी। व्यवसाय में लाभ होगा। मानसिक शांति व सुख प्राप्त होगा। कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।
 
10. मकर- मकर राशि वाले जातकों को बुध के गोचर अनुसार कार्यों में विघ्न-बाधाएं आएंगी। यात्रा में कष्ट होगा। यात्रा सफल नहीं होगी। संबंधियों से विवाद व वैमनस्य होगा। धार्मिक कार्यों में अरुचि होगी।
 
11. कुंभ- कुंभ राशि वाले जातकों को बुध के गोचर अनुसार धन लाभ होगा। शत्रु परास्त होंगे। मन प्रसन्न रहेगा। कार्यों में सफलता मिलेगी। विद्यार्थी वर्ग को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त होगी।
 
12. मीन- मीन राशि वाले जातकों को बुध के गोचर अनुसार जीवनसाथी से विवाद होगा। मित्रों व संबंधियों से अनबन होगी। व्यवसाय में हानि व धन नाश होगा। यात्राएं कष्टप्रद व असफल रहेगीं। मानसिक चिंता रहेगी। 
 
बुध के अशुभ प्रभाव को कम करने हेतु उपयोगी उपाय-
 
1. बुधवार के दिन बुध का दान करें। 
 
(दान सामग्री- हरा वस्त्र, साबुत मूंग, हरे फल, कांसा, गजदंत, घी, पन्ना आदि)
 
2. बुधवार के दिन किन्नरों को हरी चूड़ियां दान करें।
 
3. बुधवार के दिन तोते को पिंजरे से मुक्त करें।
 
4. किसी बटुक या विद्यार्थी को धर्मशास्त्र की पढ़ाई हेतु पुस्तक प्रदान करें।
 
5. 250 ग्राम साबुत मूंग बहते जल में प्रवाहित करें।
 
(निवेदन- उपर्युक्त विश्लेषण ग्रह-गोचर की गणना पर आधारित है। जन्मपत्रिका में ग्रह स्थिति एवं दशाओं के कारण इसमें परिवर्तन संभव है।)
 
-ज्योतिर्विद् पं. हेमन्त रिछारिया
प्रारब्ध ज्योतिष परामर्श केन्द्र
सम्पर्क: astropoint_hbd@yahoo.com

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Shani ka gochar: दशहरे के ठीक 1 दिन बाद होगा शनि का नक्षत्र परिवर्तन, 3 अक्टूबर से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन

Solar Eclipse 2026: वर्ष 2026 में कब होगा सूर्य ग्रहण, कहां नजर आएगा और क्या होगा इसका समय?

Sharad purnima 2025: कब है शरद पूर्णिमा, क्या करते हैं इस दिन?

karva cahuth 2025: करवा चौथ पर छन्नी से क्यों देखा जाता है पति का चेहरा, इस दिन क्यों सीधे नहीं देखना चाहिए चंद्रमा

मासिक धर्म के चौथे दिन पूजा करना उचित है या नहीं?

सभी देखें

नवीनतम

04 October Birthday: आपको 04 अक्टूबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 04 अक्टूबर, 2025: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

India Pakistan War: क्या सच में मिट जाएगा पाकिस्तान का वजूद, क्या कहते हैं ग्रह नक्षत्र?

Monthly Horoscope October 2025: अक्टूबर माह में, त्योहारों के बीच कौन सी राशि होगी मालामाल?

Diwali 2025 date: दिवाली कब है वर्ष 2025 में, एक बार‍ फिर कन्फ्यूजन 20 या 21 अक्टूबर?

अगला लेख