Hanuman Chalisa

Budh uday 2024: बुध के उदय से इन 3 राशियों की लगेगी लॉटरी

WD Feature Desk
शुक्रवार, 28 जून 2024 (16:19 IST)
Budh uday 2024: 27 जून को 04 बजकर 22 मिनट पर बुध ग्रह मिथुन राशि में उदित हो गए हैं, जिसके चलते इस दौरान भद्र राजयोग बना है। इस योग से कुछ राशियों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है। जानिए कि कहीं आपकी राशि तो नहीं है इसमें शामिल।ALSO READ: Budh Gochar : बुध का मिथुन राशि में गोचर, 4 राशियों को मिलेगा नौकरी में प्रमोशन
 
वृषभ राशि : आपकी राशि के दूसरे भाव में बुध का उदय हुआ है। अचानक से धन लाभ होने की संभावना प्रबल है। आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा और मजबूत होगी। आपकी वाणी का प्रभाव बढ़ जाएगा। नया मकान खरीदने के योग बन रहे हैं। नौकरीपेशा हैं तो पदोन्नति के प्रबल योग हैं। मीडिया और मॉडलिंग के क्षेत्र से जुड़े लोगों को भी लाभ होगा। व्यापारी हैं तो व्यापार का विस्तार होगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।
 
मिथुन राशि : आपकी राशि के प्रथम भाव में बुध का उदय आपके व्यक्तित्व को चार चांद लगा देगा जो कि सफलता का कारण बनेगा। हर कार्य में आप सफल होंगे और भूमि, भवन या वाहन खरीदने के प्रबल योग बन रहे हैं। आप धन की बचत करने में सफल होंगे और आमदनी के नए सोर्स भी बढ़ेंगे। नौकरीपेशा हैं तो आपकी कड़ी मेहनत सफल होगी। व्यापारी हैं तो योजनाएं सफल होगी। विवाहित हैं तो रिश्‍ते और मजबूत होंगे।
 
कन्या राशि : आपकी राशि के 10वें भाव में बुध का उदय गोचर बहुत अनुकूल रहने वाला है। नौकरीपेशा हैं तो मनचाही तरक्की मिलेगी। अचानक से धन लाभ होगा। व्यापारी हैं तो दोगुना धन लाभ होगा। आपको अपने हर काम में अपने परिवार का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ लंबी यात्रा के योग है। वाहन खरीदने के प्रबल योग बन रहे हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

वृषभ संक्रांति 2026: सूर्य के राशि परिवर्तन से 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा फायदा

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से बदलेंगे वैश्विक हालात? जानें भविष्यफल

सूर्य का वृषभ राशि में प्रवेश, जानें मेष से मीन तक किसे मिलेगा लाभ, राशिफल

अधिकमास 2026: क्यों माना जाता है सबसे पवित्र महीना? जानें पूजा विधि, मंत्र और 6 खास बातें

सभी देखें

नवीनतम

25 May Birthday: आपको 25 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 25 मई 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (24 मई, 2026)

24 May Birthday: आपको 24 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 24 मई 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख