Hanuman Chalisa

आज बुध बदलेंगे अपना घर, मेष से लेकर मीन तक होगा ये शुभ-अशुभ असर

Webdunia
शुक्रवार, 8 अप्रैल 2022 (11:24 IST)
Budh grah ka mesh rashi me gochar 2022 : आज से बुध ग्रह मीन से निकलकर अब मेष राशि में गोचर करने लगे हैं, जहां वे 25 अप्रैल तक रहेंगे। इसी बीच जब सूर्य भी इसी राशि में गोचर करेंगे तब दोनों की युति से बुधादित्य योग बनेगा। आओ जानते हैं कि बुध के इस राशि परिवर्तन से मेष से लेकर मीन राशि तक का भविष्य राशिफल।
 
बुध ग्रह का मेष राशि में परिवर्तन- (Budh grah ka mesh rashi parivartan 2022 zodiac signs astrology):
 
 
1. मेष राशि : आपकी राशि के प्रथम भाव में बुध का गोचर होगा। ऐसे में आपमें साहस, बुद्धि और आत्मविश्‍वास बढ़ जाएगा। यह समय आपके लिए निवेश करने और आमदनी के स्रोत बढ़ाने के लिए सही है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। सेहत का ध्‍यान रखना होगा। 
 
2. वृषभ राशि : आपकी राशि के बारहवें भाव में बुध का गोचर होगा। इस दौरान आपका मान सम्मान बढ़ेगा। विदेश संबंधी कोई व्यापार कर रहे हैं तो उसमें लाभ होगा। विदेश में उच्च शिक्षा में भी सफलता मिलेगी। कुल मिलाकर इस गोचर का सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेगा।
 
3. मिथुन राशि : आपकी राशि के ग्यारहवें भाव में बुध का गोचर होगा। आपकी राशि का स्वामी बुध है। आपके लिए यह गोचर शुभ है। नौकरी में प्रगति और व्यापार में उन्नति होगी। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। चल या अचल संपत्ति बनाने में कामयाब होंगे। धन अर्जित करने में सक्षम होंगे
 
4. कर्क राशि : बुध आकी राशि के दसवें भाव में गोचर करेगा। इस गोचर से करियर, नौकरी चुगौतियों और व्यापार में आपको उतार-चढ़ावों देखने को मिलेगा। आपके खर्चे बढ़ जाएंगे। पारिवारिक जीवन में तनाव रहेगा।
 
5. सिंह राशि : बुध आपकी राशि के नौवें भाव में गोचर करेगा। इस गोचर से आपको भाग्य का साथ मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होता। नौकरी और व्यापार में आ रही रुकावटें दूर होगी। नाम, पहचान और प्रसिद्धि प्राप्त करने में सफल होंगे।
Budh grah ka mesh rashi me gochar 2022
6. कन्या राशि : बुध आपकी राशि के आठवें भाव में गोचर करेगा। इससे जीवन में अचानक से लाभ और हानि होने की संभावना बढ़ जाएगी। घटना और दुर्घटना से बचना होगा। कार्यस्थल पर चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि इस सबसे पार पाकर आप वेतन वृद्धि या पदोन्नति भी पा सकते हैं। व्यापार में उन्नति भी कर सकते हैं। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा।
 
7. तुला राशि : बुध आपकी राशि के सातवें भाव में गोचर करेगा। व्यापार में लाभ होगा और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा हैं तो पदोन्नति के योग बनेंगे और करियर में नए अवसार पैदा होंगे। खर्चें बढ़ेंगे लेकिन आमदानी भी बढ़ेगी।
 
8. वृश्‍चिक राशि : बुध आपकी राशि के छठे भाव में गोचर करेगा। ऐसे में इस गोचर से आपको जीवन में हर क्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपनी और परिवार की सेहत का ध्यान रखना होगा। शत्रुओं से सतर्क रहना होगा। वाणी और खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा।
 
9. धनु राशि : बुध आपकी राशि के पांचवें भाव में गोचर करेगा। ऐसे में इस अवधि के दौरान आपको कार्यस्थल पर अपार सफलता और उन्नति देखने को मिलेगी। व्यवसायन में वृद्धि और करियर में उन्नति देखने को मिलेगी। संतान सुख मिलेगा और परिवार में सभी कुछ ठीक चलेगा।
 
10. मकर राशि : बुध आपकी राशि के चतुर्थ भाव में गोचर करेगा। नया वाहन या संपत्ति खरीदने का योग बनेगा। नया वाहन या संपत्ति खरीदने का योग बनेगा। कार्यस्थल पर मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।
 
11. कुंभ राशि : बुध आपकी राशि के तीसरे भाव में गोचर करेगा। इस गोचर से आपको मिलेजुले परिणाम देखने को मिलेंगे। आर्थिक तंगी की समस्या उत्पन्न हो सकती है। सेहत में सुधार होगा। 
 
12. मीन राशि : बुध आपकी राशि के दूसरे भाव में गोचर करेगा। आपके बनते कार्य बिगड़ जाएंगे या अटक जाएंगे। नौकरी में मिलेजुले परिणाम देखने को मिलेंगे। व्यापार में अभी कोई जोखिम उठाने का प्रयास न करें। परिवार में किसी के साथ वाद विवाद न करें। सेहत का ध्यान रखें। मुंह या दांत संबंधी दिक्कत हो सकती है।
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

वृषभ संक्रांति 2026: सूर्य के राशि परिवर्तन से 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा फायदा

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से बदलेंगे वैश्विक हालात? जानें भविष्यफल

सूर्य का वृषभ राशि में प्रवेश, जानें मेष से मीन तक किसे मिलेगा लाभ, राशिफल

अधिकमास 2026: क्यों माना जाता है सबसे पवित्र महीना? जानें पूजा विधि, मंत्र और 6 खास बातें

सभी देखें

नवीनतम

16 May Birthday: आपको 16 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 16 मई 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

Guru Pushya Yoga 2026: 21 मई 2026 को बनेगा गुरु-पुष्य योग का शुभ संयोग, जानें क्यों हैं खास

Adhika Maas 2026: 17 मई से पुरुषोत्तम मास, ज्येष्ठ अधिकमास में पुण्य लाभ कैसे पाएं और क्या टालें?

Jyeshtha Amavasya Vrat 2026: ज्येष्ठ अमावस्या व्रत और पूजा विधि

अगला लेख