Hanuman Chalisa

बुध का राशि परिवर्तन 5 राशियों को करेगा प्रभावित, जानिए 12 राशियों के हाल

Webdunia
मंगलवार, 11 जनवरी 2022 (16:51 IST)
Mercury transit in Capricorn
Mercury transit in Capricorn: बुध का गोचर 29 दिसंबर 2021 को सुबह 11 बजकर 15 मिनट पर मकर राशि में होगा। 15 जनवरी 2022 को वक्री चाल चलेगा, 17 जनवरी को अस्त होगा, 29 जनवरी को उदय होगा, 4 फरवरी को मार्गी हो जाएगा और 6 मार्च को राशि परिवर्तन करके यह कुंभ राशि में प्रवेश करेगा। बुध ग्रह 27 से 28 दिन में एक राशि में रहते हैं, लेकिन इस बार बुध ग्रह मकर राशि मे 68 दिन तक रहेंगे। मकर में सूर्य और बुध का गोचर बुधादित्य योग भी बना रहा है। मकर राशि में बुध के गोचर का सभी 12 राशियों पर ( zodiac signs astrology ) कैसा होगा असर जानिए।
 
 
भारतीय ज्योतिष के अनुसार बुध, मिथुन और कन्या राशि का स्वामी है। इन पांच राशियों को सकारात्मक रूप से करेगा प्रभावित- मेष, वृषभ, धनु, मकर और मीन।
 
 
1. मेष राशि (Aries) : आपकी राशि के दशम भाव में बुध का गोचर कार्य स्थल पर प्रगति दिलाएगा। भाई, बहन और पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। लेखक हैं तो यह शानदार समय है। आर्थिक दृष्टि से भी यह गोचर शुभ है।
 
2. वृषभ राशि (Taurus) : आपकी राशि के नवम भाव में बुध का गोचर करियर और रिश्तों के लिए शुभ है। यात्रा के योग बनेंगे और धार्मिक कार्यों में रुझान होगा। भाग्य का साथ मिलेगा।
 
3. मिथुन राशि (Gemini) : आपकी राशि के अष्टम भाव में बुध का गोचर आपकी सेहत बिगाड़ सकता है। रिश्तों में गलतफहमी पैदा कर सकता है। हालांकि करियर और नौकरी के लिए ठीक है परंतु व्यापार में अचानक हानि या लाभ हो सकता है। 
 
4. कर्क राशि (Cancer) : बुध आपकी राशि के सप्तम भाव में गोचर करेगा जो दांपत्य जीवन और साझेदारी के व्यापार के लिए सही नहीं है। पति पत्नी के बीच गलतफहमी जन्म लेगी। यात्रा के योग भी बन रहे हैं। भविष्‍य के हिसाब से किए गए निवेश में लाभ हो सकता है। 
 
5. सिंह राशि (Leo) : बुध आपकी राशि के छठे भाव से गोचर करेगा जो परिवार के सदस्यों के साथ आपके मतभेद पैदा करेगा। खर्चे बढ़ा देगा और नौकरी में परिवर्तन की संभावना पैदा कर देगा। लेकिन आप इन सब से निपटने लेंगे और परिस्थिति को अपने अनुकूल कर लेंगे। 
6. कन्या राशि (Virgo) : बुध आपकी राशि के पंचम भाव में गोचर करेगा। यह करियर और नौकरी के लिए शुभ है। संतान से सुख की प्राप्ति होगी। धर्म की ओर झुकाव बढ़ेगा। आपके प्रयास सफल होंगे। धन लाभ होगा।
 
7. तुला राशि (Libra) : बुध आपकी राशि के चतुर्थ भाव में गोचर करेगा जो आमदानी बढ़ाने के साथ ही सुख और सुविधाओं पर खर्चा करवाएगा। लेकिन यह आपकी सेहत बिगाड़ सकता है इसलिए ध्यान रखें। अचल संपत्ति खरीदने के योग बन रहे हैं। परिवार के साथ यात्रा के योग भी बन रहे हैं।
 
8. वृश्चिक राशि (Scorpio) : बुध आपकी राशि के तीसरे भाव में गोचर करेगा जो नौकरी में तरक्की देगा और नौकरी बदलने के इच्छुक लोगों की मदद करेगा। इस दौरान आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा और अवैध कमाई से बचना होगा। 
 
9. धनु राशि (sagittarius) : बुध आपकी राशि के दूसरे भाव में गोचर करेगा। यह आपका व्यक्तित्व आकर्षक बनाएगा और धन समृद्धि बढ़ाने में मदद भी करेगा। परिवार के सदस्यों के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे। नौकरी और व्यावसाय के लिए यह गोचर शुभ है। धन लाभ होगा।
 
10. मकर राशि (Capricorn) : बुध आपकी राशि के प्रथम भाव में रहेगा जो आपको अत्यधिक प्रभावशाली बना देगा और लोगों के बीच लोकप्रिय कर देगा। दांपत्य जीवन में सुख देगा और संपत्ति के विस्तार में सहयोग मिलेगा। 
 
11. कुंभ राशि (Aquarius): बुध आपकी राशि के बारहवें भाव में गोचर करेगा जो सही नहीं माना जा सकता। संतान की ओर से कष्ट, मानसिक तनाव और फालतू के खर्चे बढ़ जाएंगे। हालांकि नौकरी और व्यापार में समय सामान्य रहेगा। आपको धैर्य और समझदारी से काम लेना होगा।  
 
12. मीन राशि (Pisces) : बुध आपकी राशि के एकादश भाव में गोचर करेगा तो करियर और कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाने के साथ ही आय के अतिरिक्त स्रोतों बढ़ाएगा। पारिवारिक जीवन में भी खुशी को बढ़ाएगा। अचल संपत्ति खरीदने और यात्रा के योग भी बन रहे हैं। हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी और आपको अपने प्रयासों के अनुसार परिणाम प्राप्त होंगे। कुल मिलाकर यह गोचर काल आपके लिए शुभ माना जा सकता है। धन लाभ होगा।
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Show comments

ज़रूर पढ़ें

शनि-केतु का बड़ा खेल: 25 नवंबर तक इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे कर्मफल दाता, बदल जाएगी तकदीर

26 मई को उदय होंगे बुध ग्रह: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, क्या आपकी राशि भी है शामिल?

मिथुन राशि में गुरु-शुक्र की दुर्लभ युति, 3 राशियों पर होगी धन और सुख की बारिश

Purushottam Maas: अधिकमास में ऐसे करें भगवान विष्णु की पूजा, मिलेगा अक्षय पुण्य

Vastu Lifestyle Tips: वास्तु के अनुसार कपड़े, जूते और हेयरकट चुनें, बदल सकती है किस्मत

सभी देखें

नवीनतम

28 May Birthday: आपको 28 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 28 मई 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

संभलकर! 7 जून से लगने जा रहा है विष्कुंभ योग, इन 3 राशियों की बढ़ सकती है टेंशन

जून 2026 के ग्रह गोचर: किस राशि पर पड़ेगा सबसे बड़ा असर?

वास्तु के अनुसार घर में रखी ये 5 चीजें बढ़ाती हैं राहु का अशुभ प्रभाव

अगला लेख