सूर्य का मेष राशि में प्रवेश, 12 राशियों के लिए कैसा होगा यह परिवर्तन

Webdunia
Sun transit in aries 2023 : 14 अप्रैल 2023 शुक्रवार को सूर्यदेव मीन से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य का यह गोचर करीब 02 बजकर 42 मिनट पर होगा और इसी राशि में वे 15 मई तक रहेंगे। सूर्य जब मंगल के स्वामित्व वाली मेष राशि में मौजूद होते हैं, तो उनकी यह स्थिति शक्तिशाली मानी जाती है। आओ जानते हैं कि इससे किस राशि पर होगा नकारात्मक और किस पर होगा सकारात्मक असर।
 
मेष राशि : आपकी राशि में सूर्य का गोचर पहले भाव में हो रहा है जो कि आपके आचरण और स्वभाव को प्रभावित करेगा। आपको अपने क्रोध पर काबू रखना होगा। हालांकि करियर और नौकरी के लिए यह गोचर फायदेमंद साबित होगा। यदि आपका खुद का व्यापार है तो आप मुनाफा कमाने में सफल होंगे। कुल मिलाकर आपके लिए यह गोचर शुभ है।
 
वृषभ राशि : आपकी राशि के 12वें भाव में सूर्य का गोचर होगा। आर्थिक दृष्टि से यह समय ठीक नहीं रहेगा। कार्यों में रुकावटें आ सकती है। नौकरी में चुनौति का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में घाटा हो सकता है। पारिवारिक संबंधों पर भी इसका नकारात्मक असर हो सकता है। सेहत का ध्यान रखना होगा।
 
मिथुन राशि : आपकी राशि के ग्यारहवें भाव में सूर्य का गोचर होने जा रह है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति होगी। व्यापार में उन्नति होगी। अटके सभी कार्य पूर्ण होंगे। आय के स्रोत में वृद्धि होने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में सुखद रहेगा।
 
कर्क राशि : आपकी राशि के दसवें भाव में सूर्यदेव गोचर करने जा रहे हैं। यह गोचर आपको आपके कार्यक्षेत्र में प्रगति प्रदान करेगा। नौकरी पदोन्नति के योग बनाएगा और व्यापारी हैं तो तगड़ा मुनाफा कमाने में सफल होंगे। इस दौरान अलग-अलग रास्तों से आपकी आय में वृद्धि होगी। करियर में सफलता मिलेगी। आपके संबंधों में सुधार होगा।
 
सिंह राशि : आपकी राशि के नौवें भाव में सूर्य का गोचर शुभ फलदायी है। आपको भाग्य का साथ मिलेगा। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। नौकरी में पदोन्नति मिलने के योग बन रहे हैं। व्यापारियों के लिए लाभकारी है। पारिवारिक जीवन में सुखद रहेगा। घर में मांगलिक कार्य होंगे।
 
कन्या राशि : आपकी राशि के 8वें भाव में सूर्य का गोचर शुभ नहीं माना जा रहा है। आपके खर्चे बढ़ जाएंगे। अचानक से हानि या घटना दुर्घटना के योग बन सकते हैं। धन हानि के योग हैं। नौकरी में संयम से काम लें और व्यापारी हैं तो लेन देन में सावधानी रखें। सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है।
 
तुला राशि : आपकी राशि के 7वें भाव में सूर्य का गोचर होने जा रहा है। सूर्य का यह गोचर आपके लिए मिले-जुले परिणाम लेकर आ रहा है। जीवनसाथी के साथ आपके संबंधों में उतार चढ़ाव रहेगा। उनकी सेहत का ध्यान रखें। साझेदारी के व्यापार में नुकसान हो सकता है। खुद का व्यापार है तो भी सावधानी से काम लें। अनचाही यात्रा हो सकती है जो नुकसान दे सकती है।
 
वृश्चिक राशि : सूर्य का आपकी राशि के छठे भाव में गोचर हो रहा है। यह गोचर आपके लिए शुभ साबित होगा। सभी तरह की बाधा दूर होगी। सेहत में सुधार होगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। पदोन्नति और आय में वृद्धि के भी योग बन रहे हैं। व्यापार में मनचाहा लाभ होगा। पारिवारिक जीवन भी सुखद रहेगा।
 
धनु राशि : आपकी राशि के पांचवें भाव में सूर्य का गोचर शुभ माना जा सकता है। नौकरी में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। व्यापारी हैं तो लाभ होगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकते हैं। पैसा बचाने में सफल होंगे। संबंधों में सुधार होगा। विभिन्न क्षेत्रों में लाभ प्राप्त हो सकता है और आप अपनी इच्छाओं की पूर्ति करने में सफल होंगे।
 
मकर राशि : आपकी राशि के चौथे भाव में सूर्य का गोचर सही नहीं माना जा रहा है। इस दौरान आपको मिलेजुले परिणाम प्राप्त होंगे। नौकरी और करियर में चुनौति का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में नुकसान उठाना पड़ सकता है। इसलिए आपको सावधानी से आगे बढ़ने की जरूरत होगी। संबंधों और सेहत को लेकर भी आप सतर्क रहें। 
 
कुंभ राशि : आपकी राशि के तीसरे भाव में सूर्य का गोचर फलदायी साबित हो सकता है। व्यापारियों के लिए शुभ है। व्यापार में नए अवसार प्राप्त होंगे। नौकरी में भी सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आत्मविश्‍वास के साथ काम करेंगे।
 
मीन राशि : अपकी राशि के दूसरे भाव में सूर्य का गोचर आर्थिक नुकसान पहुंचा सकता है। करियर और नौकरी में आपको चुनौति का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में लाभ कमाने को लेकर आशंका है। आर्थिक नुकसान से बचें। इस दौरान आपके खर्च में वृद्धि हो सकती है। संबंधों को लेकर आप तनाव में रहेंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

भगवान शिव के परिवार से हुई है सभी धर्मों की उत्पत्ति, कैसे जानिए

ग्रहों की चाल और आपका भाग्य, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल (28 जुलाई से 3 अगस्त तक)

काल सर्प दोष से मुक्ति के लिए सिद्ध माने जाते हैं ये 5 नाग मंदिर, क्या है पौराणिक मान्यता

प्रियंका गांधी के तारे सितारे क्या कहते हैं, क्या बन सकती हैं विपक्ष का चेहरा?

क्या फिर लौटेगी महामारी! नास्त्रेदमस और बाबा वेंगा की भविष्यवाणी में छुपे 2025 में तबाही के संकेत

सभी देखें

नवीनतम

30 जुलाई 2025 : आपका जन्मदिन

30 जुलाई 2025, बुधवार के शुभ मुहूर्त

सावन में शिवजी को कौनसे भोग अर्पित करें, जानें 10 प्रमुख चीजें

शनि मंगल का समसप्तक और राहु मंगल का षडाष्टक योग, भारत को करेगा अस्थिर, 5 कार्य करें

नागपंचमी के दिन करें इन चीजों का दान, ये 6 उपाय देंगे हर परेशानी से मुक्ति, मिलेंगे ये लाभ

अगला लेख