Hanuman Chalisa

आज रात प्रकृति का अद्भुत नजारा, शनि, पृथ्वी और सूर्य एक सीध में

Webdunia
शाम को एक तरफ डूबता सूर्य तो दूसरी तरफ उगता शनि होगा 
 
82 चंद्रमा वाला शनि का सामना आज अमावस्या में बिना चंद्रमा वाली पृथ्वी से 
 
    
सौरमंडल का छटवां ग्रह शनि, पृथ्वी की सीध में आ रहा है। आज  20-21 जुलाई की मध्यरात्रि  3 बजकर 44 मिनट पर शनि और पृथ्वी और सूर्य एक सीध में आ जाएगी।

एक सप्ताह में ग्रहों के पृथ्वी की सीध में आने की दुर्लभ तीसरी घटना की इस खगोलीय घटना की जानकारी देते हुए नेशनल अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने बताया कि पृथ्वी का शनि और सूर्य के बीच में रहते हुए एक सीध में आने की यह घटना सेटर्न एट अपोजिशन कहलाती है। 
 
सारिका ने बताया कि अमावस्या होने से पृथ्वी का चंद्रमा सूर्य की तरफ होने से सारी रात नहीं दिखाई देगा। वहीं सामना कर रहा 82 चंद्रमा वाला शनि आज पृथ्वी की सीध में होगा। शनि के  53 चंद्रमाओं की पुष्टि हो चुकी है इसके साथ ही 29 अन्य की पुष्टि की जा रही है।  
 
अपोजिशन की स्थिति में इस साल के लिए शनि की पृथ्वी से दूरी सबसे कम होगी।  कोरी आंख से तो ये तारे के रूप में दिखेगा लेकिन टेलिस्कोप या अच्छे बाइनाकुलर से इसके रिंग बहुत अच्छे से देखे जा सकेंगे। 
 
सारिका ने बताया कि 149 करोड़ 76 लाख किमी की दूरी पर परिक्रमा करता यह सूर्य से इतना दूर है कि सूर्य के प्रकाश को शनि तक पहुचने में 83 मिनट का समय लगता है।शनि इतना विशाल है कि इसके व्यास पर रखने के लिए 9 पृथ्वी की जरूरत होंगी। शनि का एक दिन लगभग 11 घंटे के बराबर है तो इसका एक साल पृथ्वी के 29 सालों से कुछ अधिक है।  हाईडघेजन एवं हीलियम से बने इस गैसीय पिंड में ठोस धरातल नहीं है। 
 
सारिका ने बताया कि रिंगों के कारण मनमोहक दिखने वाला शनि की जानकारी लेने नासा  के स्पेसक्राफ्ट पायोनियर 11 तथा वायजर 1 एवं 2 इसके पास से निकल चुके हैं।  2004 से 2017 तक इसकी 294 परिक्रमा कर डाटा एकत्र करने के बाद दो टन का केसिनी इसमें समा गया।
 
शनि से अब अगला सामना 2 अगस्त 2021 को होगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

शनि-केतु का बड़ा खेल: 25 नवंबर तक इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे कर्मफल दाता, बदल जाएगी तकदीर

26 मई को उदय होंगे बुध ग्रह: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, क्या आपकी राशि भी है शामिल?

मिथुन राशि में गुरु-शुक्र की दुर्लभ युति, 3 राशियों पर होगी धन और सुख की बारिश

Purushottam Maas: अधिकमास में ऐसे करें भगवान विष्णु की पूजा, मिलेगा अक्षय पुण्य

Vastu Lifestyle Tips: वास्तु के अनुसार कपड़े, जूते और हेयरकट चुनें, बदल सकती है किस्मत

सभी देखें

नवीनतम

27 May Birthday: आपको 27 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 27 मई 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

ज्योतिष विश्लेषण: जून माह में कैसा रहेगा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिदृष्य

जून 2026 में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, जानिए क्या कहता है ज्योतिष

Purnima date 2026: अधिकमास की पूर्णिमा का व्रत रखने का क्या है महत्व, जानिए पूजा मुहूर्त और विधि

अगला लेख