Hanuman Chalisa

घर में लाएं मिट्टी की मात्र 7 चीजें, मिलेगा तुरंत चमत्कारी लाभ

अनिरुद्ध जोशी
Astro Tips: घर में मिट्टी की कुछ चीजें रखने से शुक्र का बल बढ़ता है जिसके चलते सुख और समृद्धि बढ़ती है। शुक्र के बल से चंद्र और शनि के दोष भी दूर होते हैं। ज्योतिष और वास्तु के अनुसार घर में मिट्टी की कई वस्तुओं में से मात्र 7 चीजें घर में रखने से चमत्कारिक रूप से लाभ मिलता है। घर में इन चीजों का होना जरूरी है।
 
1. मिट्टी की मूर्ति : भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की मिट्टी की मूर्ति घर में रखने से घर में सुख, शांति के साथ बरकत बनी रहती है। इन्हें रखना बहुत ही शुभ है। इससे धन संबंधी समस्या का भी समाधान होता है। 
 
2. मिट्टी के दीपक : तुलसी माता के पास मिट्टी के दीपक जलाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। यह पंच तत्वों का प्रतीक भी है। इसे देवी और देवता प्रसन्न होते हैं। इससे दांपत्य जीवन सुखपूर्वक व्यतीत होता है।
 
3. मिट्टी का घड़ा : मिट्टी के घड़े में पानी भरकर रखने से सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। इस घड़े में पानी हमेशा भरकर ही रखें और उसे हो उत्तर या ईशान दिशा में ही रखें।
4. मिट्टी का गमला : घर के पौधों को प्लास्टिक के गमले में नहीं रखना चाहिए उन्हें मिट्टी के गमले में रखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश नहीं होता है और वातावरण भी शुद्ध बनता है।
 
5. मिट्टी का घर : दिवाली के दिन मिट्टी का घरौंदा बनाते हैं या बना बनाया घरौंदा बाजार से खरीदकर लाते हैं और उसकी पूजा करते हैं। घरौंदा बनाने की परंपरा बहुत ही प्राचीन है। घरौंदा बनाना बहुत ही शुभ माना जाता है। यदि आपका खुद का घर नहीं है तो इसे जरूर घर में रखें।
 
6. कुल्हड़ : मिट्टी की कुल्हड़ भी घर में होना चाहिए। कुल्हड़ में पानी भरकर अपनी छत पर भी प्यासे पक्षियों के लिए रख सकते हैं। इससे नौकरी और व्यापार संबंधी समस्या का समाधान होता है। कुल्हड़ में पानी पीने से मंगल और शनि संबंधी समस्या का भी समाधान होता है।
 
7. मिट्टी के खिलौने : मिट्टी से बनी विभिन्न वस्तुओं या खिलौनों का ड्राइंग रूम में प्रयोग करने से धन की आवक बढ़ती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

शनि-केतु का बड़ा खेल: 25 नवंबर तक इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे कर्मफल दाता, बदल जाएगी तकदीर

26 मई को उदय होंगे बुध ग्रह: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, क्या आपकी राशि भी है शामिल?

मिथुन राशि में गुरु-शुक्र की दुर्लभ युति, 3 राशियों पर होगी धन और सुख की बारिश

Purushottam Maas: अधिकमास में ऐसे करें भगवान विष्णु की पूजा, मिलेगा अक्षय पुण्य

Vastu Lifestyle Tips: वास्तु के अनुसार कपड़े, जूते और हेयरकट चुनें, बदल सकती है किस्मत

सभी देखें

नवीनतम

27 May Birthday: आपको 27 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 27 मई 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

ज्योतिष विश्लेषण: जून माह में कैसा रहेगा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिदृष्य

जून 2026 में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, जानिए क्या कहता है ज्योतिष

Purnima date 2026: अधिकमास की पूर्णिमा का व्रत रखने का क्या है महत्व, जानिए पूजा मुहूर्त और विधि