Hanuman Chalisa

मार्गशीर्ष सोमवार के दिन करेंगे 5 सरल काम तो भोलेनाथ की कृपा से इतना धन आएगा कि दिन बदल जाएंगे

Webdunia
सोमवार यानी भगवान शिव का दिन और सोम यानी चंद्रमा का दिन। इस दिन सुबह उठकर आप भगवान शिव के दर्शन कर शिव चालीसा या शिवाष्टक का पाठ कर सकते हैं। इससे भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और समस्याएं अपने आप हल होती जाती हैं।

मार्गशीर्ष सोमवार के दिन भगवान भोलेनाथ शिव की उपासना करना श्रेष्ठ माना गया है। भगवान शंकर बहुत आसान से उपाय से भी प्रसन्न हो जाते हैं।
 
* दांपत्य जीवन में परेशानी आ रही हो या विवाह में बाधा आ रही हो तो मार्गशीर्ष सोमवार की सुबह गौरी-शंकर रुद्राक्ष शिवजी के मंदिर में चढ़ाएं।
 
* सुबह बेलपत्र (बिल्व) पर सफेद चंदन की बिंदी लगाकर मनोरथ बोलकर शिवलिंग पर अर्पित करें।
 
* मार्गशीर्ष सोमवार के दिन सुबह किसी शिव मंदिर में जाकर शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं। यह दूध किसी तांबे के बर्तन में लाकर अपने व्यवसाय स्थल में पूर्ण श्रद्धा के साथ छिड़क दें और 'ॐ नम: शिवाय:' का जप करते रहें। आपके व्यवसाय में वृद्धि होगी।
 
* 'ॐ नमो धनदाय स्वाहा' किसी शिव मंदिर में जाकर रुद्राक्ष की माला से इस मंत्र का 11 माला जप करें। इस मंत्र का जप करने से धन में वृद्धि होती है।
 
इन उपायों को मार्गशीर्ष सोमवार के दिन आजमाइए।
 
* शिव पुराण का सरल उपाय 
 
शिव पुराण में उन्हें प्रसन्न करने और उनसे आशीष लेने का सबसे आसान उपाय वर्णित है।
 
इस उपाय के अनुसार आपको सिर्फ और सिर्फ एक दीपक पूरी श्रद्धा से भगवान भोले भंडारी को अर्पित करना है। 
 
मार्गशीर्ष सोमवार को गोधूलि बेला की सांझ में एक घी का दीपक तैयार करें और उसमें एक लौंग का जोड़ा डालें।
 
अब शिव के किसी भी मंत्र से आराधना करें और भगवान शिव से अपने आर्थिक कष्ट को दूर करने की प्रार्थना करें।
 
ऐसा किसी भी मार्गशीर्ष सोमवार से आरंभ कर 11 सोमवार तक नियमित करें। निश्चित रूप से आपके घोर से घोर आर्थिक संकट दूर होंगे।
 
भगवान शिव पर गंगा जल चढ़ाएं।
 
अगर कोई शिव मंत्र नहीं आता है तो मात्र ॐ नम: शिवाय का मंत्र भी उतना ही प्रभावशाली है। 
ALSO READ: सुबह के शुभ दर्शन और ध्वनि चमका सकते हैं आपकी किस्मत,पढ़ें रोचक जानकारी
ALSO READ: भगवान शिव के 9 पुत्र-पुत्रियां हैं, पढ़ें दिलचस्प जानकारी
ALSO READ: घर में चींटियां निकल रही हैं तो जानिए शुभ-अशुभ संकेत

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

वृषभ संक्रांति 2026: सूर्य के राशि परिवर्तन से 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा फायदा

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से बदलेंगे वैश्विक हालात? जानें भविष्यफल

सूर्य का वृषभ राशि में प्रवेश, जानें मेष से मीन तक किसे मिलेगा लाभ, राशिफल

अधिकमास 2026: क्यों माना जाता है सबसे पवित्र महीना? जानें पूजा विधि, मंत्र और 6 खास बातें

सभी देखें

नवीनतम

जून 2026 का ज्योतिषीय विश्लेषण: कैसा रहेगा मौसम, राजनीति, राशि और देश-दुनिया का हाल?

ज्येष्ठ मास में 8 बड़े मंगल का अद्भुत संयोग: इस तरह करेंगे हनुमानजी की उपासना तो मिलेंगे अनेक शुभ फल

Navtapa 2026 dates: कब से कब तक रहेगा नौतपा?

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (25 मई, 2026)

25 May Birthday: आपको 25 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख