Hanuman Chalisa

मार्गशीर्ष सोमवार : 5 सरल काम करने से शिव शंभु की कृपा से इतना धन आएगा कि दिन बदल जाएंगे

Webdunia
Monday Astro tips सोमवार यानी भगवान शिव का दिन और सोम यानी चंद्रमा का दिन। इस दिन सुबह उठकर आप भगवान शिव के दर्शन कर शिव चालीसा या शिवाष्टक का पाठ कर सकते हैं। इससे भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और समस्याएं अपने आप हल होती जाती हैं।
 
मार्गशीर्ष सोमवार के दिन भगवान भोलेनाथ शिव की उपासना करना श्रेष्ठ माना गया है। भगवान शंकर बहुत आसान से उपाय से भी प्रसन्न हो जाते हैं।
 
* दांपत्य जीवन में परेशानी आ रही हो या विवाह में बाधा आ रही हो तो मार्गशीर्ष सोमवार की सुबह गौरी-शंकर रुद्राक्ष शिवजी के मंदिर में चढ़ाएं।
 
* सुबह बेलपत्र (बिल्व) पर सफेद चंदन की बिंदी लगाकर मनोरथ बोलकर शिवलिंग पर अर्पित करें।
 
* मार्गशीर्ष सोमवार के दिन सुबह किसी शिव मंदिर में जाकर शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं। यह दूध किसी तांबे के बर्तन में लाकर अपने व्यवसाय स्थल में पूर्ण श्रद्धा के साथ छिड़क दें और 'ॐ नम: शिवाय:' का जप करते रहें। आपके व्यवसाय में वृद्धि होगी।
 
* 'ॐ नमो धनदाय स्वाहा' किसी शिव मंदिर में जाकर रुद्राक्ष की माला से इस मंत्र का 11 माला जप करें। इस मंत्र का जप करने से धन में वृद्धि होती है।
 
इन उपायों को मार्गशीर्ष सोमवार के दिन आजमाइए।
 
* शिव पुराण का सरल उपाय 
 
शिव पुराण में उन्हें प्रसन्न करने और उनसे आशीष लेने का सबसे आसान उपाय वर्णित है।
 
इस उपाय के अनुसार आपको सिर्फ और सिर्फ एक दीपक पूरी श्रद्धा से भगवान भोले भंडारी को अर्पित करना है। 
 
मार्गशीर्ष सोमवार को गोधूलि बेला की सांझ में एक घी का दीपक तैयार करें और उसमें एक लौंग का जोड़ा डालें।
 
अब शिव के किसी भी मंत्र से आराधना करें और भगवान शिव से अपने आर्थिक कष्ट को दूर करने की प्रार्थना करें।
 
ऐसा किसी भी मार्गशीर्ष सोमवार से आरंभ कर 11 सोमवार तक नियमित करें। निश्चित रूप से आपके घोर से घोर आर्थिक संकट दूर होंगे।
 
भगवान शिव पर गंगा जल चढ़ाएं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

शनि-केतु का बड़ा खेल: 25 नवंबर तक इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे कर्मफल दाता, बदल जाएगी तकदीर

26 मई को उदय होंगे बुध ग्रह: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, क्या आपकी राशि भी है शामिल?

मिथुन राशि में गुरु-शुक्र की दुर्लभ युति, 3 राशियों पर होगी धन और सुख की बारिश

Purushottam Maas: अधिकमास में ऐसे करें भगवान विष्णु की पूजा, मिलेगा अक्षय पुण्य

Vastu Lifestyle Tips: वास्तु के अनुसार कपड़े, जूते और हेयरकट चुनें, बदल सकती है किस्मत

सभी देखें

नवीनतम

27 May Birthday: आपको 27 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 27 मई 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

ज्योतिष विश्लेषण: जून माह में कैसा रहेगा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिदृष्य

जून 2026 में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, जानिए क्या कहता है ज्योतिष

Purnima date 2026: अधिकमास की पूर्णिमा का व्रत रखने का क्या है महत्व, जानिए पूजा मुहूर्त और विधि

अगला लेख