Festival Posters

Monthly Horoscope : मेष से लेकर मीन राशि तक, 12 राशियों के लिए कैसा होगा अक्टूबर का महीना

Webdunia
Monthly Horoscope
 
* अक्टूबर 2021 : मासिक राशिफल
 
मेष राशि के लिए शुभ उपाय- रामरक्षा स्तोत्र लाभप्रद रहेगा।
 
मेष- मेष राशि वाले जातकों के लिए यह माह संतान सुख वाला रहेगा। व्यापार ठीक-ठीक रहेगा। कृषि क्षेत्र में मध्यम लाभ मिलेगा। नौकरी में साथियों से सहयोग प्राप्त होगा। माता के स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा। किसी संस्था से कार्य की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। आपको पुराने विचारों को लेकर परिवार चलाना कठिन होगा।
 
वृषभ राशि के लिए शुभ उपाय- देवी आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
वृषभ- वृषभ राशि वाले जातकों के लिए यह माह पहले से अच्छा रहेगा। व्यापार धीरे-धीरे बढ़ेगा, परंतु नौकरी में तकलीफ आएगी। कृषि क्षेत्र में सफलता मिलेगी। स्वयं को स्वास्थ्य संबंधी चिंता रहेगी। मामा पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा, परंतु ससुराल पक्ष से मानसिक तनाव रहेगा। किसी धार्मिक संस्था से सम्मान प्राप्त होने के योग हैं, साथ ही धार्मिक यात्रा होगी।
 
मिथुन राशि के लिए शुभ उपाय- गणेशजी की आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
मिथुन- मिथुन राशि वाले जातकों के लिए यह माह भौतिक सुख-सुविधा वाला रहेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। कृषि क्षेत्र में मध्यम सफलता मिलेगी। नौकरी में अधिकारी वर्ग से सहयोग प्राप्त होगा। पत्नी को बाहर से नौकरी का अवसर मिलेगा। किसी दोस्त से साझा व्यापार करने का हो सकता अभी आपके लिए लाभप्रद नहीं रहेगा।
 
कर्क राशि के लिए शुभ उपाय- गायत्री मंत्र लाभप्रद रहेगा।
 
कर्क- कर्क राशि वाले जातकों के लिए यह माह परेशानी वाला रहेगा। व्यापार में सफलता मिलने में तकलीफ आएगी। कृषि क्षेत्र में सामान्य लाभ मिलेगा। नौकरी में प्रभाव कम होगा। पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। किसी भी समय अनुकूल वातावरण महसूस नहीं होगा। किसी रिश्तेदार से सहयोग प्राप्त होगा। पुराने मित्र से मिलना फायदेमंद होगा।
 
सिंह राशि के लिए शुभ उपाय- शिव आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
सिंह- सिंह राशि वाले जातकों के लिए यह माह राजनीतिक क्षेत्र में सफलता हासिल करने वाला रहेगा। पार्टी से पद-प्रतिष्ठा प्राप्त हो सकती है। माता के स्वास्थ्य में भी सुधार होगा। ससुराल पक्ष से आर्थिक सहायता प्राप्त होगी। किसी रिश्तेदार से कुछ उलझनें आएंगी। पत्नी की उन्नति में रुकावट आ सकती है। भाई द्वारा हल हो जाएगी।
 
कन्या राशि के लिए शुभ उपाय- राहु के जाप लाभप्रद रहेंगे।
 
कन्या- कन्या राशि वाले जातकों के लिए यह माह जीवनसाथी की उन्नति वाला रहेगा। व्यापार ठीक-ठीक रहेगा। कृषि क्षेत्र में मध्यम लाभ मिलेगा। नौकरी में साथियों से सहयोग प्राप्त होगा। माता की तीर्थयात्रा होने के योग हैं। संतान से परेशानी आएगी। आसपास के माहौल में अजीब-सा महसूस होगा। किसी अनजान से धोखा हो सकता है। दोस्त से रास्ते खुलेंगे।
 
तुला राशि के लिए शुभ उपाय- कृष्ण आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
तुला- तुला राशि वाले जातकों के लिए यह माह मिश्रित फल वाला रहेगा। व्यापार ठीक-ठीक रहेगा। कृषि क्षेत्र में मध्यम लाभ मिलेगा। नौकरी में अच्छा रहेगा। संतान के मांगलिक कार्य होने के योग बनेंगे। परिवार में मनमुटाव की स्थिति निर्मित हो सकती है, विशेषकर भाई से ध्यान देना होगा। स्वयं के स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा। किसी राजनीतिक पार्टी से जुड़े हुए लोगों से प्रस्ताव मिलेगा।
 
वृश्चिक राशि के लिए शुभ उपाय- शनि के जाप लाभप्रद रहेगा।
 
वृश्चिक- वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए यह माह भूमि संबंधी लाभ वाला रहेगा। किसी के सहयोग से कृषि क्षेत्र में बढ़ोतरी होगी। व्यापार मध्यम लाभ वाला रहेगा। नौकरी में साथियों का साथ मिलेगा। पिता से आर्थिक सहायता प्राप्त होगी। पत्नी से मानसिक तनाव की स्थिति बन सकती है। ससुराल पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। 
 
धनु राशि के लिए शुभ उपाय- शिव-शक्ति आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
धनु- धनु राशि वाले जातकों के लिए यह माह पद-प्रतिष्ठा वाला रहेगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा। कृषि क्षेत्र में सफलता हासिल होगी। नौकरी में साथियों से परेशानी आएगी। किसी रिश्तेदार से व्यापार में साझेदारी का योग आएगा। ससुराल पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा। किसी संस्था से सम्मान प्राप्त होगा। घर पर अशांति का वातावरण हो सकता है, ध्यान दें।
 
मकर राशि के लिए शुभ उपाय- हनुमानजी की आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
मकर- मकर राशि वाले जातकों के लिए यह माह पारिवारिक कष्ट वाला रहेगा। व्यापार ठीक-ठीक रहेगा। कृषि क्षेत्र में सामान्य लाभ मिलेगा। नौकरी में साथियों से सहयोग प्राप्त होगा। स्वयं को स्वास्थ्य संबंधी चिंता रहेगी। मामा पक्ष से सहयोग तो रहेगा, परंतु मानसिक तनाव भी होगा। जीवनसाथी की उन्नति के रास्ते खुलेंगे। भाई के घर आर्थिक तंगी रहेगी।
 
कुंभ राशि के लिए शुभ उपाय- शिव आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
कुंभ- कुंभ राशि वाले जातकों के लिए यह माह सामाजिक प्रतिष्ठा वाला रहेगा। समाज में जिम्मेदारी बढ़ेगी। व्यापार में शनै:-शनै: लाभ मिलेगा। नौकरी में अधिकारी वर्ग प्रसन्न रहेगा। कृषि क्षेत्र में मध्यम लाभ मिलेगा। किसी पुराने मित्र से मिलन कुछ नए रास्ते खुलने वाला होगा। संतान को रोजगार मिलेगा लेकिन किसी रिश्तेदार से तकलीफ आएगी।
 
मीन राशि के लिए शुभ उपाय- गुरु आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
मीन- मीन राशि वाले जातकों के लिए यह माह धार्मिक यात्रा वाला रहेगा। किसी बड़ी राजनीतिक पार्टी या सरकार से सम्मान प्राप्त होने के योग हैं। व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा। कृषि क्षेत्र में परेशानी आएगी। नौकरी में उन्नति होगी। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा, परंतु पिता को लेकर चिंता रहेगी। ससुराल पक्ष से आर्थिक सहायता प्राप्त होगी।
 
ALSO READ: अक्टूबर माह में 4 ग्रह करेंगे राशि परिवर्तन, 3 ग्रह बदलेंगे अपनी चाल

ALSO READ: अक्टूबर माह में जन्मे जातक कैसे होते हैं, जानिए Astrology के अनुसार

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

कौन था मायावी कालनेमि? योगी आदित्यनाथ के बयान के बाद क्यों छिड़ी है सनातन पर नई बहस?

Video: यमुना नदी में कालिया नाग का अवतार? सोशल मीडिया पर वायरल दावे का जानिए पूरा सच

Vastu Remedies: वास्तु दोष निवारण के सबसे असरदार 5 उपाय

मकर राशि में बना दुर्लभ पंचग्रही योग, इन 5 राशियों की किस्मत में होगा बड़ा बदलाव

Gupt Navratri: गुप्त नवरात्रि में मां कालिका की यह साधना क्यों मानी जाती है खास? जानिए रहस्य

सभी देखें

नवीनतम

Weekly Rashifal 2026: साप्ताहिक राशिफल (26 जनवरी से 01 फरवरी 2026): जानिए इस सप्ताह आपके सितारे क्या कहते हैं!

Rath Saptami 2026: रथ सप्तमी का अर्थ, आरती, पूजा विधि, चालीसा और लाभ

Narmada Jayanti 2026: 25 जनवरी को मनेगा मां नर्मदा का प्राकट्योत्सव, जानें कलियुग में कैसे करें मां नर्मदा की भक्ति

Numerology Horoscope: साप्ताहिक अंक राशिफल: 26 जनवरी से 1 फरवरी, 2026, नए अवसरों और सफलता का समय

नर्मदा जयंती 2026: कब है, क्यों मनाई जाती है और क्या है इसका धार्मिक महत्व?

अगला लेख