जब पृथ्वी के पीछे पूरी तरह छिप जाएगा चन्द्रमा

Webdunia
इन्दौर। अगर आप 4 अप्रैल को लगने वाले पूर्ण चन्द्रग्रहण को निहारने के लिए भारत में माकूल जगह की तलाश में हैं तो देश के पूर्वोत्तर हिस्से का रुख कर सकते हैं, जहां सूर्य, पृथ्वी और चन्द्रमा  की इस लुकाछिपी का शानदार नजारा दिखने की उम्मीद है।
 

 
उज्जैन की जीवाजी वेधशाला के अधीक्षक डॉ. राजेन्द्रप्रकाश गुप्त ने बुधवार को बताया कि पूर्ण  चन्द्रग्रहण की शुरुआत भारतीय मानक समय के मुताबिक दोपहर 3.45.04 बजे होगी और यह  शाम 7.15.2 बजे खत्म हो जाएगा। इस तरह सूर्य, पृथ्वी और चन्द्रमा की ‘त्रिमूर्ति’ की रोमांचक  भूमिका वाला खगोलीय घटनाक्रम तकरीबन 3.30 घंटे तक चलेगा।
 
कोई 2 सदी पुरानी वेधशाला के अधीक्षक ने अपनी गणना के हवाले से बताया कि पूर्ण चन्द्रग्रहण शाम 5.30.30 बजे अपने चरम स्तर पर पहुंचेगा, जब चन्द्रमा पृथ्वी की छाया से पूरी तरह ढंका  नजर आएगा।
 
उन्होंने बताया कि भारत में पूर्ण चन्द्रग्रहण का सबसे अच्छा नजारा पूर्वोत्तर हिस्से में नजर आने की  उम्मीद है, जहां देश के दूसरे इलाकों के मुकाबले चन्द्रोदय जल्दी होता है।
 
पूर्ण चन्द्रग्रहण तब लगता है, जब सूर्य और चन्द्रमा के बीच पृथ्वी आ जाती है। परिक्रमारत चन्द्रमा  इस स्थिति में पृथ्वी की ओट में पूरी तरह छिप जाता है और उस पर सूर्य की रोशनी नहीं पड़ पाती  है। (भाषा)
 
Show comments

Oldest religion in the world: दुनिया का सबसे पुराना धर्म कौनसा है?

Shukra Gochar : शुक्र करेंगे अपनी ही राशि में प्रवेश, 5 राशियों के लोग होने वाले हैं मालामाल

Mahabharat : महाभारत में जिन योद्धाओं ने नहीं लड़ा था कुरुक्षेत्र का युद्ध, वे अब लड़ेंगे चौथा महायुद्ध

Daan punya: यदि आप भी इस तरह से दान करते हैं तो कंगाल हो जाएंगे

Lakshmi prapti ke upay: माता लक्ष्मी को करना है प्रसन्न तो घर को इस तरह सजाकर रखें

Pradosh vrat : प्रदोष व्रत पर करें 3 उपाय बदल जाएगी किस्मत

Aaj Ka Rashifal: कैसा बीतेगा आपका 17 मई का दिन, पढ़ें 12 राशियों का दैनिक राशिफल

17 मई 2024 : आपका जन्मदिन

17 मई 2024, शुक्रवार के शुभ मुहूर्त

Mohini Ekadashi : मोहिनी एकादशी पर बन रहे हैं शुभ योग संयोग, इस दिन करेंगे ये उपाय तो लक्ष्मी नारायण होंगे प्रसन्न