suvichar

8 राशियों के लिए है घातक यह चंद्रग्रहण, जानिए कितना बुरा हो सकता है इसका असर, 10 बातें

Webdunia
27 जुलाई 2018 को सदी का सबसे लंबा चंद्रग्रहण 2018 है, जो तीन घंटे 55 मिनट का होगा। इस ग्रहण का असर देश में लगभग छह माह बने रहने का अनुमान लगाया जा रहा है। 27 जुलाई की रात को होने वाला यह चंद्रग्रहण 2018 सदी का सबसे लंबा चंद्रग्रहण होगा। जिसका असर राजनीतिक सहित अन्य क्षेत्रों पर भी पड़ेगा। 
 
चंद्रग्रहण के दिन यानी 27 जुलाई को ही गुरु पूर्णिमा भी है। चंद्रग्रहण की शुरुआत चंद्रमा के उदय के साथ रात 11 बजकर 54 मिनट से होगी। ग्रहण का मध्यकाल रात 1 बजकर 54 मिनट पर होगा और ग्रहण की समाप्ति 3 बजकर 49 मिनट पर होगी। इस तरह ग्रहण की कुल अवधि 3 घंटे 55 मिनट की होगी।
 
खास बात यह है कि यह चंद्र ग्रहण भारत के अलवा ऑस्ट्रेलिया, एशिया, अफ्रीका, यूरोपीय देशों व अंर्टाकटिका में भी देखा जा सकेगा।
 
 मिथुन, तुला, मकर, कुंभ राशि के लिए यह ग्रहण अत्यंत अशुभ है लेकिन जिन लोगों के लिए मध्यम कहा जा रहा है वे भी सतर्क रहें। उन्हें भी ग्रहण अशुभ फल ही देगा। इनमें वृषभ, कर्क, कन्या, धनु राशि वाले प्रमुख है। इस प्रकार 8 राशियां ग्रहण की चपेट में आ रही हैं। 
 
 
इस चंद्र ग्रहण से जुड़ी 10 खास बातें
 
1 -इस ग्रहण के बाद साल 2099 तक दोबारा नहीं दिखेगा इतना लंबा चंद्रग्रहण।
 
2 -यह चंद्रग्रहण ग्रहण करीब 4 घंटे तक चलेगा।
 
3 -इस चंद्रग्रहण की शुरुआत रात 11 बजकर 55 मिनट पर होगी और 3 बजकर 55 मिनट तक रहेगा ये ग्रहण।
 
4 -इस चंद्रग्रहण के दौरान चांद का रंग एकदम लाल हो जाएगा, इस वजह से इसे ब्लड मून का नाम दिया गया है। 

क्या कर सकते हैं
 
5 -इस काल में कच्ची सब्जियां और फल खाए जा सकते हैं क्योंकि उनमें किसी प्रकार के कोई बदलाव देखने को नहीं मिलते। 
 
6  -घर में रखे हुए पानी में कुशा और तुलसी डाल देनी चाहिए, इससे पानी दूषित नहीं होता है।
 
7 -पवित्र नदियों में स्नान कर यथा शक्ति दान अवश्य देना चाहिए।
 
8 -चन्द्रग्रहण के समय संयम रखकर जप-ध्यान करने से कई गुना फल होता है।
 
9 -ग्रहण पूरा होने पर सूर्य या चन्द्र, जिसका ग्रहण हो उसका शुद्ध बिम्ब देखकर भोजन करना चाहिए।
 
10 -किसी भी प्रकार का चंद्र ग्रहण कभी भी किसी रूप में शुभ नहीं माना जाता है। चंद्र ग्रहण का प्रकोप किसी भी व्यक्ति पर पूरे 108 दिनों तक बना रहता है। इस ग्रहण का असर 6 माह तक माना जा रहा है।  

ALSO READ: चंद्रग्रहण के अशुभ प्रभाव से बचाएगा तुलसी पत्ते का एक उपाय
 
ALSO READ: डरना जरूरी है इस चंद्रग्रहण से, 6 माह तक असर रहेगा इस ग्रहण का, सेना, नेता और उद्योगपति रहें सावधान
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

13 महीने का साल, गुरु बने राजा और मंगल मंत्री, रौद्र संवत्सर में इन 5 चीजों का अभी कर लें इंतजाम

हिंदू नववर्ष को क्यों कहते हैं गुड़ी पड़वा?

साल में 2 बार क्यों आता है खरमास? जानिए मलमास, अधिकमास और पुरुषोत्तम मास का रहस्य

हिंदू पुराण, ज्योतिष, नास्त्रेदमस, बाबा वेंगा और भविष्‍य मालिका की 6 कॉमन भविष्यवाणियां

चैत्र नवरात्रि 2026: कौनसी तिथि किस दिन? घटस्थापना से पारण तक पूरा शेड्यूल

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (24 मार्च, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 24 मार्च 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

24 March Birthday: आपको 24 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (23 मार्च, 2026)

रामनवमी 2026: शुभ ग्रह-नक्षत्रों में जन्मे श्रीराम को क्यों झेलने पड़े जीवन के बड़े कष्ट?

अगला लेख