Hanuman Chalisa

नवरात्रि घटस्थापना : कब है शुभ अभिजीत मुहूर्त

पं. अशोक पँवार 'मयंक'
शास्त्र नियम के अनुसार सूर्योदय के बाद अभिजीत मुहूर्त में चैत्र वासंत शुक्ल प्रतिपदा में नवरात्रारंभ कलश स्थापना की जाती है।
 

 
शास्त्रानुसार इस विहितकाल में प्रतिपदा तिथि की पहली 16 घड़ियां तथा चित्रा नक्षत्र एवं वैधृति योग का संपर्क वर्जित है। शास्त्र वचन के अनुसार, इन दोषों का जहां तक संभव हो, त्याग करना चाहिए।
 
धर्मसिन्धुकार के अनुसार, इस वर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा 8 अप्रैल 2016 ई. के दिन वैधृति योग प्रातः 10.44 तक है। यद्यपि शास्त्रों में चित्रा एवं वैधृति का पूर्वार्द्ध भाग ही विशेष रूप से वर्जित माना गया है।
 
परंतु मतांतर से कुछ विद्धान वैधृति के संपूर्ण काल को दूषित मानते हैं। अतएवं जहां तक संभव हो वैधृति काल को त्याग कर प्रातः 10.44 बाद ही नवरात्रारंभ, घटस्थापना, दीप-पूजन आदि शुभ कार्य करने चाहिए।
 
पंजाब, हिमाचल आदि क्षेत्रों में इस दिन अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.06 से 12.54 तक रहेगा। 

अागे पढ़ें घटस्थापना का शुभ समय... 

यह भी पढ़ें...
 
कैसे करें शुभ नवरात्रि की मंगल कलश स्थापना
 
नवरात्रि पर्व : दुर्गा के 9 स्वरूपों की होगी पूजा
 
मां दुर्गा की कृपा प्राप्ति के ये हैं सरल उपाय
 
 

 

 

घटस्थापना मुहूर्त 
 
चर- 10.55 से 12.33 तक
लाभ- 12.33 से 14.11 तक
अमृत- 14.11 से 15.49 तक
शुभ- 17.27 से 19.05 तक।
 

ये समय इंदौर अक्षांश पर हैं। मुंबई में 14 मिनट बढ़ाकर लें। दिल्ली में 8 व अमृतसर में 10 मिनट बढ़ाकर लें। किसी भी स्थान के लिए लगभग प्रारंभ वाले समय में 15 मिनट बढ़ाकर लें। 



यह भी पढ़ें...
आप भी जानिए माता के 9 अवतारों का वर्णन...
 

 

Show comments

ज़रूर पढ़ें

शनि-केतु का बड़ा खेल: 25 नवंबर तक इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे कर्मफल दाता, बदल जाएगी तकदीर

26 मई को उदय होंगे बुध ग्रह: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, क्या आपकी राशि भी है शामिल?

मिथुन राशि में गुरु-शुक्र की दुर्लभ युति, 3 राशियों पर होगी धन और सुख की बारिश

Purushottam Maas: अधिकमास में ऐसे करें भगवान विष्णु की पूजा, मिलेगा अक्षय पुण्य

Vastu Lifestyle Tips: वास्तु के अनुसार कपड़े, जूते और हेयरकट चुनें, बदल सकती है किस्मत

सभी देखें

नवीनतम

27 May Birthday: आपको 27 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 27 मई 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

ज्योतिष विश्लेषण: जून माह में कैसा रहेगा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिदृष्य

जून 2026 में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, जानिए क्या कहता है ज्योतिष

Purnima date 2026: अधिकमास की पूर्णिमा का व्रत रखने का क्या है महत्व, जानिए पूजा मुहूर्त और विधि