Dharma Sangrah

जानकारों में मतभेद, हो सकती है नौतपा में भारी बरसात, अच्छे नहीं हैं प्रदेश के लिए संकेत...

Webdunia
जहां एक तरफ नौतपा के खूब तपने की भविष्यवाणी है वहीं दूसरी तरफ नौतपा के दौरान बारिश की भविष्यवाणी भी मौसम वैज्ञानिक और ज्योतिषी कर रहे हैं। 
 
ALSO READ: नौतपा : खूब तपेगा, नहीं गलेगा, रोहिणी में सूर्य जलेगा
प्रदेश में लगातार गर्मी का सामना कर रहे लोग नौतपा को लेकर काफी चिंतित हैं। लोगों का मानना है कि राजधानी भोपाल में अभी पारा 44 के आसपास मौजूद है, तो नौतपा में गर्मी के तेवर और तीखे होंगे। लेकिन मौसम विज्ञानियों की राय के साथ ही ज्योतिषियों ने भी इस बार नौतपा में बरसात होने का दावा किया है। यदि बरसात होती है कि तो भीषण गर्मी से राहत मिलने के साथ ही दिन के तापमान में गिरावट होना भी लाजिमी है। वर्तमान में गर्मी चरम पर है। साथ ही अरब सागर में मानसूनी हलचल शुरू हो गई है।

ALSO READ: कौन से 9 दिन उबलेगा नवतपा, जानिए कैसी होगी वर्षा इस साल
 
उम्मीद की जा रही है कि मानसून केरल में दस्तक दे सकता है। मानसूनी हलचल बढ़ने के कारण मप्र सहित देश के अन्य प्रदेशों में मानसून पूर्व की गतिविधियों में तेजी आने की संभावना है। इसके तहत वैदर सिस्टम बनने से 25 मई से प्रदेश के कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं। इससे दिन के तापमान में भी गिरावट होगी। 
 
ज्योतिषियों के अनुसार 25 जून से बनने वाली ग्रहों की स्थिति को देखते हुए इस नौतपा में पानी बरसने की पूरी संभावना बन रही है। ज्योतिषियों की माने तो इस वर्ष मानसून काफी बेहतर रहने के आसार हैं। आद्रा का प्रवेश धनु लग्न और वर्षा का प्रवेश कुंभ लग्न में हो रहा है। उधर गुरु की पूर्ण दृष्टि लग्न पर है। गुरु भाग्य के स्थान पर है, जबकि रोहिणी का वास संधि पर है। इस संयोग के कारण 25 मई से शुरू होने वाले नौतपा में पानी बरसने का योग बन रहा है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

साल में 2 बार क्यों आता है खरमास? जानिए मलमास, अधिकमास और पुरुषोत्तम मास का रहस्य

अधिक मास कब से कब तक? इस पवित्र महीने में करें ये 5 शुभ काम, खुल सकता है भाग्य

क्या आपके मोबाइल नंबर का अंतिम अंक आपके लिए शुभ है ?

नर्मदा के निमाड़ी अंचल में बसा 'विमलेश्वर तीर्थ'

हिंदू पुराण, ज्योतिष, नास्त्रेदमस, बाबा वेंगा और भविष्‍य मालिका की 6 कॉमन भविष्यवाणियां

सभी देखें

नवीनतम

02 अप्रैल 2026 को सिर्फ एक बार पढ़ लें हनुमान जी का यह सिद्ध मंत्र, बड़े से बड़ा शत्रु भी टेक देगा घुटने

01 April Birthday: आपको 1 अप्रैल, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 1 अप्रैल 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

हनुमान जयंती 2026: 2 अप्रैल को बन रहा है दुर्लभ योग, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत

April Monthly Horoscope 2026: अप्रैल 2026 मासिक राशिफल: जानिए कैसे बदलेंगे आपके जीवन के हालात इस महीने

अगला लेख