shiv chalisa

नाक के आकार से जानें कि आप कैसे हैं?

WD Feature Desk
nose astrology 
 
 
HIGHLIGHTS
 
* अपनी नाक देखिए और समझ जाइए 28 राज की बातें।
* नाक से आप जान सकते हैं व्यक्तित्व और व्यवहार।
* नाक का आकार बताएगा आपके सारे राज। 
 
Psychological Tricks : आपकी नाक का आकार खोलेगा आपके व्यक्तित्व के राज। बस अपनी नाक देखिए और जान लीजिए अपने सारे राज की बातें। जी हां... हम यहां बात कर रहे हैं भारत के ज्योतिष की एक ऐसी पद्धति की, जिसके माध्यम से हम किसी का चेहरा पढ़कर उसकी प्रकृति और व्यवहार के बारे में पता लगा सकते हैं। इस पद्धति या कला को दक्षिण भारत में 'समुथीरिका लक्षणम' और उत्तर भारत में 'सामुद्रिक विद्या' कहा जाता है। इसके माध्यम से व्यक्ति का भविष्य भी जाना जा सकता है। 
 
इसी विद्या के अंतर्गत नाक जिसे अंग्रेजी में 'नोज' कहते हैं, का विश्लेषण भी किया जाता है। कई लोगों की नाक लंबी, तो कई की छोटी होती है। किसी की चपटी तो किसी की गोल होती है। इसके अलावा इसमें भी किसी के चेहरे के आकार के अनुपात में बहुत बड़ी या एकदम छोटी होती है। अंत में नाक कैसी भी हो, उसका छिद्र भी देखा जाता है कि यह छिद्र गोल है या लंबा, बड़ा है या छोटा। सभी का विश्लेषण करने के बाद ही तय होता है कि व्यक्ति की प्रकृति और उसका व्यवहार कैसा होता है। 
 
आइए जानते हैं यहां आपकी नाक किस तरह की है और उसके अनुसार आप कैसे हैं- 
 
1. यदि नाक चार अंगुल लंबी हो या सूखी हुई-सी हो तो व्यक्ति दीर्घायु होगा।
 
2. छोटी तथा चपटी नाक वाला व्यक्ति हंसमुख और सहयोगी स्वभाव वाला होता है।
 
3. सीधी लेकिन छोटी नाक वाला व्यक्ति धर्मात्मा और भाग्यशाली होता है।
 
4. तोते के समान नाक वाला व्यक्ति उच्च पद प्राप्त करने वाला और सुखी जीवन जीने वाला होता है।
 
5. बड़ी नाक वाला या हाथी जैसी नाक वाला भोगी होता है।
 
6. टेढ़ी-मेढ़ी, कटी-फटी अथवा आगे से मोटी नाक वाला पाप कर्म और चोरी करने वाला होता है।
 
7. जिसकी नाक का सिर्फ आगे का हिस्सा टेढ़ा हो या झुका हुआ हो तो वह आर्थिक दृष्टि से संपन्न होता है।
 
8. नाक आगे से दो भागों में विभक्त हो तो वे निर्धन माने जाते हैं। जिसकी नाक के आगे का हिस्सा दो भागों में बंटा हुआ हो, वह दरिद्र होता है।
 
9. चपटी नाक वाले पुरुष की मृत्यु का कारण स्त्री होती है। हालांकि चपटी नाक वाला व्यक्ति सरल स्वभाव का होता है।
 
10. यदि नाक दाईं ओर झुकी हुई है तो ऐसे पुरुष क्रूर स्वभाव के हो सकते हैं, हालांकि यह कमजोर होते हैं।
 
11. नीचे की ओर झुकी हुई नाक वाला व्यक्ति मनमौजी होता है।
 
12. बहुत बड़ी या बहुत छोटी नाक वाले अल्प धनी माने जाते हैं।
 
13. नाक के छिद्र छोटे हो तो वे शुभ माने जाते हैं।
 
14. नाक के छिद्र बड़े हो तो व्यक्ति विषयासक्त होते हैं।
 
15. जिसकी नाक उभरी हुई हो वह सदाचारी होगा।
 
16. जिसके नथूने छोटे हों, वह भाग्यवान होता है।
 
17. बड़े नथूने वाला व्यक्ति स्वस्थ होता है।
 
18. नुकीली नाक वाला व्यक्ति प्रतिष्ठित पद पर रहता है।
 
19. यदि किसी स्त्री की नाक छोटी हो तो ऐसी स्त्री मजदूर स्वभाव वाली होती है।
 
20. यदि किसी महिला की नाक बहुत टेढ़ी-मेढ़ी हो तो वह बहुत मेहनती और कर्मठ होती है।
 
21. अत्यधिक लंबी नाक वाली स्त्री जीवन में कभी सुख प्राप्त नहीं कर पाती है, लेकिन लंबी होने के साथ यदि नाक पतली है तो यह शुभ मानी गई है।
 
22. यदि किसी स्त्री के नथूने फूले हुए नजर आएं तो वह झगड़ालू होती है।
 
23. कामुक स्त्री के नथूने अक्सर उठे हुए होते हैं या स्त्री की नाक का छिद्र अपेक्षाकृत बड़ा होता है।
 
24. यदि नाक चपटी और आगे से तीखी नोक वाली है तो ऐसी स्त्री विधवा होती है।
 
25. नाक के आगे का हिस्सा चेहरे के अनुपात में लंबाई लिए हुए होता है, जो बहुत ही सुंदर लगता है और ऐसी स्त्री रानी के समान जीवन व्यतीत करती है।
 
26. दुराचारिणी स्वभाव वाली स्त्री की नाक की नोक पर काला तिल या मस्सा होता है।
 
27. झगड़ालू स्त्री की पहचान यह है कि उसकी नाक बहुत ही बड़ी और हिलती-डुलती रहती है। ऐसी स्त्री चुगलखोर भी हो सकती है।
 
28. सुंदर व सुडौल और समान छिद्र वाली नाक श्रेष्ठता और भाग्य की सूचक है।

अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित  वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत  या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Weekly Rashifal 2026: इस सप्ताह क्या कहता है 12 राशियों का भाग्य, पढ़ें (साप्ताहिक राशिफल 09 से 15 फरवरी तक)

वरुण का दुर्लभ गोचर: 168 साल बाद मीन राशि में, 6 राशियों पर पड़ेगा गहरा असर

चार धाम यात्रा 2026 रजिस्ट्रेशन जरूरी, यहां देखें स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

महाशिवरात्रि का अर्थ, पूजा विधि, मंत्र, आरती, चालीसा, कथा और लाभ FAQs

विजया एकादशी 2026: 13 फरवरी को रखा जाएगा व्रत, जानिए तिथि, महत्व और नियम

सभी देखें

नवीनतम

13 February Birthday: आपको 13 फरवरी, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 13 फरवरी 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

Lakshmi Narayan Yoga: कुंभ राशि में बना लक्ष्मी नारायण योग, इन 5 राशियों को अचानक मिलेगा धन लाभ

कुंभ राशि में 18 साल बाद राहु का दुर्लभ संयोग, 10 भविष्यवाणियां जो बदल देंगी जीवन

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (12 फरवरी, 2026)

अगला लेख