khatu shyam baba

Nostradamus Predictions: इजरायल पर अटैक को लेकर नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी हुई सच, अब क्या होगा आगे

Webdunia
शुक्रवार, 13 अक्टूबर 2023 (17:54 IST)
Nostradamus ki bhavishyavani: 7 अक्टूबर 2023 शनिवार को इजरायल पर हमास के आतंकवादियों ने 5 हजार से ज्यादा रॉकेट छोड़ने के बाद सैंकड़ों लोगों की हत्या कर दी। इस वारदात से भड़के इजरायल ने भी गाजापट्टी पर ताबड़तोड़ हमले करके कई इमारतों को जमीदोज कर दिया है। कहते हैं कि इस भयानक घटना का फ्रांस के भविष्यवक्त नास्त्रेदमस ने पहले ही भविष्यवाणी कर दी थी। इसके अलावा भी उन्होंने भयानक भविष्यवाणी की है, जानें।
 
''धर्म बांटेगा लोगों को। काले और सफेद तथा दोनों के बीच लाल और पीले अपने-अपने अधिकारों के लिए भिड़ेंगे। रक्तपात, बीमारियां, अकाल, सूखा, युद्ध और भूख से मानवता बेहाल होगी।'' (सेंचुरी vi-10)
 
इस समय पूरा यूरोप भयंकर गर्मी की मार झेल रहा है। कई साल पहले ही नास्त्रेदमस ने भीषण गर्मी को लेकर भविष्यवाणी कर दी थी। लोग धर्म के नाम पर बंट गए हैं।
 
क्या 7 माह तक होगा युद्ध, हजारों लोग मारे जाएंगे?
नास्त्रेदमस ने अपनी भविष्यवाणी में लिखा है, 'सात महीने महान युद्ध, बुरे कामों से मरे लोग।'...
 
कई लोग नॉस्‍त्रेदमस की इस बात को विश्वयुद्ध से जोड़कर देख रहे हैं। रूस और यूक्रेन के युद्ध के के बाद आशंका की जा रही थी कि अब किसी अन्य देश पर बड़ा हमला होगा। लोग सोच रहे थे कि शायद ताइवान और चीन संघर्ष बढ़ेगा लेकिन नास्त्रेदमस का इशारा इजरायल की ओर था। दावा किया जा रहा है कि नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी के अनुसार वर्ष 2023 में तीसरा विश्व युद्ध होगा।  
 
नास्त्रेदमस ने अपनी एक भविष्यवाणी में लिखा की मंगल कर रोशनी गिर रही है। इस भविष्यवाणी का अर्थ निकालने वालों का दावा है कि इंसानों के मंगल ग्रह पर जाने की बात हो सकती है। नास्त्रेदमस ने अपनी भविष्यवाणी में साल 2023 में किसी शाही भवन पर आसमानी आग गिरने की बात भी कही है।
 
महान बाढ़ के बाद आएगा एक ऐसा साल जब दो मुखिया चुने जाएंगे। इनमें से पहला सत्ता छोड़ देगा वह कलंक से बचने को ऐसा करेगा। परंतु दूसरे के सामने और कोई चारा नहीं होगा। पहले मुखिया को बनाने वाला घर भंग हो जाएगा। (ix-4)....। उल्लेखनीय है कि इस समय विश्व बाढ़ से झूझ रहा है।
 
आगे क्या होने वाला है?
 
'एक पनडुब्बी में तमाम हथियार और दस्तावेज लेकर वह व्यक्ति इटली के तट पहुंचेगा। और युद्ध शुरू करेगा। उसका काफिला बहुत दूर से इतालवी तट तक आएगा।' (11-5)- नास्त्रेदमस। मंगोल (चीन) चर्च के खिलाफ युद्ध छेड़ेगा। (चीन का अमेरिका के खिलाफ छद्मयुद्ध तो जारी है ही)। नया धर्म (इस्लाम) चर्च के खिलाफ भारी मारकाट करते हुए इटली और फ्रांस तक जा पहुंचेगा तब तृतीय युद्ध शुरू होगा।
 
'अंतिम दौर में दुनिया शनि की विलंबत वापसी से नुकसान उठाएगी। साम्राज्य एक काले राष्ट्र के हाथों चला जाएगा।- (।।।।-92)।
 
ईरानवासी एक अरब मुखिया दक्षणि पूर्वी स्पेन पर काबू पा लेगा। शनि और मंगल सिंह राशि में होंगे तब स्पेन हाथ से जाता रहेगा। फ्रांसीसी हार ही जाएंगे। फिर पूर्वी हमलावर यूरोप पर भारी बमबारी करेगा। इटली को ही ये लोग प्रमुख अड्डा बनाएंगे। यूरोप कीटाणु हमले का शिकार होगा। (।।।-64, v-14, ।v-48)...फिर होगा स्विट्जरलैंड पर हमला। वहां के बैंकों का खजाना लूटा जाएगा। स्विस सेना कुछ न कर पाएगी। (v-85, ।-x-44, ।।-83).
 
'अंतिम दौर में दुनिया शनि की विलंबत वापसी से नुकसान उठाएगी। साम्राज्य एक काले राष्ट्र के हाथों चला जाएगा।- (।।।।-92)।
 
अंतत: परमात्मा का हाथ रक्तपिपासु एलस Alus तक पहुंच जाएगा। वह खुद को समुद्र में भी नहीं बचा पाएगा। दो नदियों के बीच में खुद को सु‍रक्षित करके भी छिप नहीं पाएगा। सुरक्षिक्ष छिपकर भी वह काले और क्रुद्ध व्यक्ति से भयभित होगा।, जो उसे उसकी करतूतों की सजा देगा। (v।-33)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

होलाष्टक के 8 दिनों में किस दिन क्या करें और क्या नहीं?

Dhulandi 2026: धुलेंडी के दिन 5 कार्य जरूर करें तो होगा बड़ा फायदा

शनि ग्रह का उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में गोचर, 12 राशियों का राशिफल

Holi 2026 Date Confused: 2 मार्च को भद्रा तो 3 को ग्रहण, जानें ज्योतिषाचार्यों के अनुसार कब जलेगी होली?

होलिका दहन और होली का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व, जानें 4 काम की बातें

सभी देखें

नवीनतम

ईरान इजराइल अमेरिका युद्ध: ज्योतिष में किसकी जीत का संकेत? जानिए भविष्यवाणी

01 March Birthday: आपको 1 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 1 मार्च 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

March 2026 weekly horoscope: साप्ताहिक राशिफल 2 से 8 मार्च, जानें आपके लिए क्या खास लाया है नया सप्ताह

March 2026 Monthly Horoscope: मार्च 2026 मासिक राशिफल: एक नजर में जानें सभी राशियों का भविष्य

अगला लेख