Hanuman Chalisa

मूलांक 4 के लोग कैसे होते हैं? 13,22 और 31 तारीख के लोगों में होता है अंतर

कैसे होते हैं मूलांक 4 के जातक जानिए न्यूमेरोलॉजी एक्सपर्ट हंसा केवलिया पंडित से

हंसा केवलिया पंडित
आइए बात करते हैं मूलांक 4 की। 4 मूलांक का स्वामी राहु होता है। इस मूलांक के जातक या तो जीवन में बहुत ऊंचाइयों पर जाएंगे या फिर बिल्कुल जीरो पर बीच का इनके लिए कोई मार्ग नहीं।  राहु का प्रभाव होने पर यह थोड़े से अड़ियल देखे गए हैं। जिद्दी भी होते हैं। बड़ी आसानी से लोगों से अपना काम निकला लेते हैं। थोड़े घमंडी भी होते हैं। 
 
मूलांक 4 वाले बेहद चतुर, चालाक और कूटनीतिज्ञ होते हैं। ऐसे जातक राजनीति में काफी ऊंचाइयों पर पहुंचते हैं। कभी-कभी ज़िद के कारण अपने नुकसान कर बैठते हैं इन लोगों का करियर, शेयर बाजार, राजनीति, प्रशासन, जज, वकील आदि क्षेत्र में देखा गया है। ये लोग अत्यंत भरोसेमंद और जिम्मेदार होते हैं।  
 
किसी भी महीने की 4,13, 22 और 31 तारीख को जन्मे जातक चार मूलांक वाले होते हैं। जिनकी जन्म तारीख 13 है उनमें सूर्य और गुरु का प्रभाव दृष्टिगोचर होता है। अगर जन्मदिनांक 22 है तो दो चंद्र और टोटल के बाद आने वाले 4 के कारण राहु का प्रभाव रहता है। यह ग्रहण दोष बनाता है।  
 
 31 तारीख को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 ही होगा पर इनमें गुरु, सूर्य और राहु तीनों का प्रभाव मिलेगा। 
 
चार मूलांक वाले जातक अच्छे लेखक भी होते हैं। देखा गया है की इनके गुप्त शत्रु बहुत होते हैं। इनके खिलाफ काफी षड्यंत्र करते हैं लेकिन अंत में जीत इन्हीं की होती है। क्योंकि चार नंबर पर राहु का प्रभाव होता है राहु का सिर्फ मस्तक है इसलिए इनके जीवन में हर फैसले में दिमाग की अहम भूमिका होती है। 
 
4 मूलांक वाले जातक अपने जीवन पर किसी का प्रतिबंध स्वीकार नहीं करते। आजाद ख्यालों के होते हैं अपने जीवन को खुलकर जीना पसंद करते हैं। उनकी मर्जी के खिलाफ उनसे कोई भी काम नहीं करवाया जा सकता। ये लोग नारियल की तरह सख्त दिखाई देते हैं लेकिन अंदर से नरम दिल होते हैं। जीवन में एक बार बड़ी सर्जरी जरूर होती है। 
 
ज्योतिषाचार्य हंसा केवलिया पंडित विगत 30 वर्षों से टैरो कार्ड, न्यूमरोलॉजी, ज्योतिष और वास्तु के क्षेत्र में कार्यरत हैं। अपने लंबे अनुभव के आधार पर समस्या का समाधान करती हैं। कई सम्मान से नवाजी जा चुकी हैं। संपर्क : sharda1624@gmail.com
ALSO READ: मूलांक 3 के लोग कैसे होते हैं? 12, 21 और 30 तारीख के लोगों में होता है अंतर
ALSO READ: मूलांक 2 के लोग कैसे होते हैं? 11, 20, 29 तारीख के लोगों में होता है अंतर
ALSO READ: मूलांक 1 के लोग कैसे होते हैं? 10, 19 और 28 तीनों तारीख के लोगों में होता है अंतर

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

वृषभ संक्रांति 2026: सूर्य के राशि परिवर्तन से 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा फायदा

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से बदलेंगे वैश्विक हालात? जानें भविष्यफल

सूर्य का वृषभ राशि में प्रवेश, जानें मेष से मीन तक किसे मिलेगा लाभ, राशिफल

अधिकमास 2026: क्यों माना जाता है सबसे पवित्र महीना? जानें पूजा विधि, मंत्र और 6 खास बातें

सभी देखें

नवीनतम

Guru Pushya Yoga: गुरु-पुष्य योग क्यों है इतना प्रभावशाली? जानें विशेष संयोग, क्या करें और क्या न करें

Varada Chaturthi 2026: अधिकमास की वरद गणेश चतुर्थी आज, जानें महत्व, पूजा विधि और विशेष मंत्र

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (20 मई, 2026)

20 May Birthday: आपको 20 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 20 मई 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख