Hanuman Chalisa

मूलांक 8 के लोग कैसे होते हैं? 8, 17 और 26 तारीख के लोगों में होता है अंतर

कैसे होते हैं मूलांक 8 के जातक जानिए न्यूमेरोलॉजी एक्सपर्ट हंसा केवलिया पंडित से

हंसा केवलिया पंडित
8 मूलांक वाले जातकों पर शनि का प्रभाव होता है। या यूं कहिए कि 8 मूलांक वालों के स्वामी शनि देव होते हैं। इनके स्वामी शनि होने की वजह से इन पर शनि का काफी प्रभाव देखा गया है। यह लोग गंभीर प्रकृति के होते हैं। बहुत मेहनती होते हैं। एक बार जो काम हाथ में लेते हैं उसे पूरा करते हैं। बहुत जल्दी किसी के साथ घुलते मिलते नहीं लेकिन एक बार जिससे दोस्ती हो जाए उसका साथ कभी नहीं छोड़ते।  
 
 देखा जाए तो यह भरोसेमंद लोग होते हैं उनका जीवन संघर्ष से भरा होता है। शनि का प्रभाव होने की वजह से इनका पूर्वार्ध संघर्ष में निकलता है। लेकिन धीरे-धीरे जीवन में उन्नति की ओर अग्रसर होते हैं। इन जातक को लोहे का कड़ा पहनना चाहिए। लोहे से संबंधित व्यापार में उन्नति करते हैं। इनका जीवन सरल नहीं होता। जीवन में बहुत सारे उतार-चढ़ाव देखते हैं।  
 
आपको हनुमान जी की आराधना करना चाहिए। जब विपरीत समय हो या फिर किसी बीमारी से गुजर रहे हो तो रुद्राभिषेक करवाना चाहिए। यह जातक ऊपर से जितने सख्त दिखते हैं मन से उतने ही सरल होते हैं। मददगार स्वभाव के होते हैं। लेकिन एक बार अगर इन्हें कोई धोखा दे तो यह उसे छोड़ते नहीं। परिश्रमी होते हैं। संघर्ष से घबराते नहीं। उनके अंदर एक अलग ही तरह की ऊर्जा देखी जाती है। 
 
किसी भी महीने की 8,17 और 26 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 8 होता है। किंतु 17 तारीख में जन्म लिए हुए जातकों पर 1 नंबर सूर्य और 7  नंबर केतु का प्रभाव होता है। 26 तारीख में जन्मे लिए जातक पर 2 नंबर चंद्र और 6 नंबर शुक्र का प्रभाव होता है। 
 
8 मूलांक वालों को ब्लैक कलर का उपयोग करना चाहिए। यह जातक रहस्यमयी होते हैं। इनके मन की बातों को समझना मुश्किल है। यह कर्म पर ज्यादा भरोसा करते हैं। बहुत कर्मठ होते हैं और अपनी मेहनत से जीवन में उच्च पद पर पहुंचते हैं। शनै: शनै: इनके जीवन में संपत्ति बढ़ती जाती है। 

ज्योतिषाचार्य हंसा केवलिया पंडित विगत 30 वर्षों से टैरो कार्ड, न्यूमरोलॉजी, ज्योतिष और वास्तु के क्षेत्र में कार्यरत हैं। अपने लंबे अनुभव के आधार पर समस्या का समाधान करती हैं। कई सम्मान से नवाजी जा चुकी हैं। संपर्क : sharda1624@gmail.com

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

शनि-केतु का बड़ा खेल: 25 नवंबर तक इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे कर्मफल दाता, बदल जाएगी तकदीर

26 मई को उदय होंगे बुध ग्रह: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, क्या आपकी राशि भी है शामिल?

मिथुन राशि में गुरु-शुक्र की दुर्लभ युति, 3 राशियों पर होगी धन और सुख की बारिश

Purushottam Maas: अधिकमास में ऐसे करें भगवान विष्णु की पूजा, मिलेगा अक्षय पुण्य

Vastu Lifestyle Tips: वास्तु के अनुसार कपड़े, जूते और हेयरकट चुनें, बदल सकती है किस्मत

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (01 जून, 2026)

01 June Birthday: आपको 1 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 1 जून 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (31 मई, 2026)

31 May Birthday: आपको 31 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख