Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अंक ज्योतिष के अनुसार महाशिवरात्रि 2026 के उपाय, जानें अपने मूलांक के अनुसार

Advertiesment
हमें फॉलो करें महाशिवरात्रि पर अंक ज्योतिष के अनुसार उपाय का मनभावन फोटो
webdunia

डॉ. अभय गुप्ता

, शनिवार, 14 फ़रवरी 2026 (14:01 IST)
Maha Shivratri Numerology Remedies: इस वर्ष महाशिवरात्रि का पावन पर्व 15 फरवरी 2026 को मनाया जाएगा। यह तिथि केवल धार्मिक आस्था का ही प्रतीक नहीं है, बल्कि ज्योतिषीय दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है। महाशिवरात्रि केवल एक पर्व नहीं, बल्कि आत्म-परिवर्तन का द्वार है।ALSO READ: Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर क्या करें और क्या नहीं?
 
अंक शास्त्र के अनुसार 15 तारीख का योग 6 होता है और 6 अंक शुक्र से सम्बंधित है, इस वर्ष का वर्षांक 1 है जो सूर्य का प्रतिनिधित्व करता है और इस बार महाशिवरात्रि का यह पर्व सूर्य के दिन रविवार को होने से अत्यंत महत्वपूर्ण हो गया है। 
 
शास्त्रों एवं पौराणिक कथा के अनुसार भगवान शिव को सूर्य देव के आराध्य है, साथ ही भगवान शिव और शुक्राचार्य में पिता और पुत्र का संबंध माना जाता है। सूर्य और शुक्राचार्य एक-दूसरे के विरोधी है, किन्तु भगवान शिव से दोनों के संबंध मधुर है, अतः इस दिन किया गया कर्म ग्रहों की नकारत्मकता को कम करके जातक के लिए विशेष फलदायी सिद्ध हो सकता है और इस दिन किए गए उपायों से अपने ग्रहों की ऊर्जा को और अधिक शक्तिशाली बनाया जा सकता है।
 

प्रस्तुत लेख में मूलांक और भाग्यांक अनुसार महाशिवरात्रि पर किए जाने वाले सामान्य उपायों के बारे में बताया गया है-

 

मूलांक 1 (जन्म तारीख: 1, 10, 19, 28)

यदि आपको पर्याप्त यश, मान सम्मान में कमी, वरिष्ठ अधिकारियो से संबंध ठीक महसूस नहीं हो रहे है, शासकीय कार्य या नेतृत्व में बाधा या समस्या उत्पन हो रही है तो आप शिवलिंग पर लाल चंदन का लेप लगाएं। 
 

मूलांक 2 (जन्म तारीख: 2, 11, 20, 29)

यदि आपका बार-बार मूड बदलता है, आप बहुत अधिक सोचते है, अति संवेदनशील होने पर, मानसिक तनाव या घबराहट महसूस करते है तो आप शिवजी का कच्चे दूध से अभिषेक करें। 
 

मूलांक 3 (जन्म तारीख: 3, 12, 21, 30)

यदि आपको शिक्षा, करियर में उन्नति नहीं हो रही है तो आप जल में हल्दी मिलाकर महादेव को अर्पित करें।
 

मूलांक 4 (जन्म तारीख: 4, 13, 22, 31)

यदि आपके जीवन में अनुसाशन की कमी, भ्रम, आर्थिक स्थिति में उतार चढ़ाव महसूस हो रहा है तो आप जल में काले तिल मिलाकर शिव जी को अर्पण करें।ALSO READ: Mahashivratri upay: महाशिवरात्रि पर इस बार बन रहे हैं दुर्लभ योग, रात को इस समय जलाएं दीपक
 

मूलांक 5 (जन्म तारीख: 5, 14, 23)

यदि आपके व्यापार में बाधाए आ रही है या व्यापार में लाभ नहीं हो रहा, यात्रा लाभकारी नहीं हो रही है तो आपके लिए शिवलिंग पर दूर्वा (हरी घास) और साबुत मूंग को चढ़ाना अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो सकता है।
 

मूलांक 6 (जन्म तारीख: 6, 15, 24)

यदि आपके वैवाहिक जीवन में तनाव है या भौतिक सुखों की कमी है, तो आप शिव जी का पंचामृत या दही से अभिषेक करें और उन्हें इत्र अर्पित करें।
 

मूलांक 7 (जन्म तारीख: 7, 16, 25)

यदि आप अकेलेपन को महसूस कर रहे है, हर जगह असंतोष ही दिख रहा है, अकल्ट विज्ञान में कार्य करना हो, शोध सम्बंधित कार्य नहीं हो रहे हो तो आप बेलपत्र पर चंदन से 'राम' नाम लिखकर भगवान् शिव जी को अर्पण करें। 
 

मूलांक 8 (जन्म तारीख: 8, 17, 26)

यदि आपके जीवन में अचानक बाधा आ रही है, क़ानूनी मामले चल रहे हो और जोड़ो सम्बंधित समस्या भी बनी हुई है तो आप जल में काले तिल मिलाकर शिव जी को अर्पण करें। 
 

मूलांक 9 (जन्म तारीख: 9, 18, 27)

यदि आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण करना हो, बार-बार दुर्घटना हो रही हो या दुर्घटना का भय हो, सामजिक कार्यों में रुकावट आ रही हो, रक्त, रक्तचाप संबंधित बीमारी से परेशान है तो महादेव का शहद से अभिषेक करें।
 
अस्वीकरण (Disc।aimer): अंक ज्योतिष द्वारा बताए गए  उपाय केवल संभावित रुझानों का संकेत देती हैं। यह मूलांक और भाग्यांक के आधार पर सुझाए गए सामान्य उपाय है, इसमें व्यक्तिगत तौर पर परिवर्तन संभव है अधिक जानकारी के किसी अनुभवी अंक ज्योतिषी से संपर्क करें।ALSO READ: Mahashivratri 2026: 11 शुभ योग और 5 ग्रहों का राजयोग! जानें शिव पूजा का सबसे सटीक मुहूर्त और राहुकाल की चेतावनी

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शुक्र का शनि की राशि कुंभ में प्रवेश, इन 5 राशियों के लिए बनेंगे धन और प्रेम के योग