23 दिसंबर तक रहेगा पंचक, भूल से भी न करें यह काम...

आचार्य डॉ. संजय
इस बार 16 दिसंबर, बुधवार की दोपहर 1.13 बजे से पंचक शुरू हो गया है, जो 23 दिसंबर, बुधवार  की शाम 6.35 बजे तक रहेगा।


 

भारतीय ज्योतिष में पंचक को अशुभ समय माना गया है इसलिए इस  दौरान कुछ कार्य विशेष करने की मनाही है। इस समय घर की छत व पलंग (फर्नीचर) बनवाना, ईंधन  (जलाने के लिए लकड़ी) इकट्ठा करने, दक्षिण दिशा में यात्रा करने इत्यादि को अशुभ माना गया है। 

आगे पढें क्या हैं पंचक के अशुभ प्रभाव.... 
 
 

जानिए पंचक के अशुभ प्रभाव : 
 
* धनिष्ठा नक्षत्र में आग लगने का भय रहता है।
 
* शतभिषा नक्षत्र में वाद-विवाद होने के योग बनते हैं।
 
* पूर्वा भाद्रपद रोगकारक नक्षत्र है यानी इस नक्षत्र में बीमारी होने की आशंका सबसे अधिक होती है।
 
* उत्तरा भाद्रपद में धनहानि के योग बनते हैं।
 
* रेवती नक्षत्र में नुकसान व मानसिक तनाव होने की आशंका होती है।
 

पंचक में न करें यह कार्य... 

 

पंचक में भूल कर भी न करें ये काम : 
 
* पंचक में चारपाई/ पलंग/ खाट या शयन हेतु कोई भी फर्नीचर बनवाना अशुभ माना जाता है। विद्वानों  के अनुसार ऐसा करने से कोई बड़ा संकट खड़ा हो सकता है।
 
* पंचक के दौरान जिस समय घनिष्ठा नक्षत्र हो उस समय घास, लकड़ी आदि जलने वाली वस्तुएं इकट्ठी  नहीं करना चाहिए, इससे आग लगने का भय रहता है।
 
* पंचक के दौरान दक्षिण दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए, क्योंकि दक्षिण दिशा, यम की दिशा मानी गई  है। इन नक्षत्रों में दक्षिण दिशा की यात्रा करना हानिकारक माना गया है।
 
* पंचक के दौरान जब रेवती नक्षत्र चल रहा हो, उस समय घर की छत नहीं बनाना चाहिए, ऐसा विद्वानों  का कहना है। इससे धनहानि और घर में क्लेश होता है।

 
Show comments

Oldest religion in the world: दुनिया का सबसे पुराना धर्म कौनसा है?

Shukra Gochar : शुक्र करेंगे अपनी ही राशि में प्रवेश, 5 राशियों के लोग होने वाले हैं मालामाल

Mahabharat : महाभारत में जिन योद्धाओं ने नहीं लड़ा था कुरुक्षेत्र का युद्ध, वे अब लड़ेंगे चौथा महायुद्ध

Daan punya: यदि आप भी इस तरह से दान करते हैं तो कंगाल हो जाएंगे

Lakshmi prapti ke upay: माता लक्ष्मी को करना है प्रसन्न तो घर को इस तरह सजाकर रखें

शनि ने पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करके इन 5 राशियों की किस्‍मत का पासा पलट दिया, देखें क्या होगा

Mavji maharaj : गुजरात के संत मावजी महाराज की 10 भविष्यवाणियां

सोम प्रदोष व्रत आज, पूजन की सरल विधि, शुभ समय और कथा

Navpancham Yog: सूर्य और केतु ने बनाया बेहतरीन राजयोग, इन राशियों की किस्मत के सितारे बुलंदी पर रहेंगे

Aaj Ka Rashifal: 20 मई 2024 का दैनिक राशिफल, जानिए आज क्या कहती है आपकी राशि